प्रेम विवाह के शुभ संयोग बना रहा है इन राशियों का भविष्यफल

प्रेम विवाह के शुभ संयोग बना रहा है इन राशियों का भविष्यफल
daily horoscope 17 july 2021

कुछ राशियों के लिए आज का दिन निवेश के लिए अच्छा रहेगा।  आज के लेख में जानिए कोनसी राशि के लिए निवेश करना अच्छा रहेगा और किसके लिए नहीं। जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल 

मेष

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जा सकते हैं। वहां जाकर आपको अच्छा लगेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।  शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं।

वृषभ

आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो यह आपके लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा।  कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा। खराब खान पान के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

मिथुन

सितारों की स्थिति आपके लिए खास हो सकती है।  आज आप सक्रिय रहेंगे। ऑफिस में नया काम या नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं।  लव पार्टनर की मदद से धन लाभ के योग हैं।

कर्क

कारोबार-नौकरी में अच्छी सफलता मिलने के आसार हैं। युवा वर्ग को नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य सुख उत्तम रहेगा। माता पिता के आशीर्वाद से सफलता की नई बुलंदियों को प्राप्त करंगे।  व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे।

सिंह

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता के सहयोग से आपके काम पूरे हो सकते हैं। घर पर अचानक कोई मित्र आ सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।  घर में सुख-समृद्धि की बढ़ोतरी हो सकती है।

कन्या

छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। आप में से कुछ लोग वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं।

तुला

कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में समय पर सहयोग नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है। कुछ लोग आपके काम का विरोध भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ नया और ज्यादा करने की सोच सकते हैं। 

वृश्चिक

आज कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है। कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। कार्यों के प्रति जोश और उत्साह में वृद्धि होगी।

धनु

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी मान-मर्यादा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपके काम को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आपके प्रेम-संबंध मजबूत होंगे।

मकर

आज आपके लिए समय कठोर हो सकता हैं और आप कुछ काम पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं। कुछ वित्तीय बाधाएं हो सकती हैं और आपको अपने भुगतानों को पूरा करने में कठिनाई होगी। मित्र और शुभचिंतक अपना सहयोग देंगे।

कुंभ

करियर के लिए कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। ऑफिस में साथ वाले लोगों से मदद मिल सकती है। कुछ अच्छे और बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है। ऑफिस और बिजनेस में अनुभवी लोगों से सलाह मिल सकती है।

मीन

आज धन का आगमन तो होगा लेकिन व्यय भी उसी अनुपात में होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। बिजनेस में कर्मचारियों पर ज्यादा ध्यान दें।