Horoscope Today 12 January 2023: चंद्रमा का सिंह से कन्या राशि में जाना मेष सहित इन सभी राशियों को देगा लाभ और सफलता

Horoscope Today 12 January 2023: चंद्रमा का सिंह से कन्या राशि में जाना मेष सहित इन सभी राशियों को देगा लाभ और सफलता

Horoscope Today 12 January 2023: चंद्रमा का सिंह से कन्या राशि में जाना मेष सहित इन सभी राशियों को देगा लाभ और सफलता

12 जनवरी गुरुवार को चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। मिथुन राशि वालों का आज का दिन बजट को मजबूत करेगा। इसी के साथ आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

आज चंद्रमा का संचार सिंह राशि के बाद कन्या राशि में रहेगा। आज मंगल दिन-रात वृषभ राशि में भ्रमण करते हुए मार्गी रहेगा। ऐसे में आज कन्या राशि के जातकों को सेहत के मामले में थोड़ी परेशानी हो सकती है। जबकि सिंह राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि: नई संपत्ति खरीदने के योग हैं

मेष राशि के जातकों के लिए आज ग्रहों की स्थिति काफी फायदेमंद साबित होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आज आप कोई नई संपत्ति खरीदने में भी सफल हो सकते हैं। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहने वाले हैं। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें काफी हद तक सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे काम बनते चले जाएंगे। दांपत्य जीवन में तनाव खत्म होगा और प्रेम भरा समय रहेगा। पारिवारिक जीवन से आज आपको सुख मिलेगा और सेहत को बेहतर बनाने के लिए आज आप सेहत से जुड़ी कोई नई आदत अपना सकते हैं।

वृषभ राशि: व्यापारी लाभ कमाएंगे

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चों में वृद्धि का रहेगा। आज कुछ बेवजह के खर्चे हो सकते हैं। हालांकि व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमाएंगे। आज आपका कुछ निवेश व्यापार से जुड़ा भी हो सकता है, जिसका फायदा आपको आने वाले समय में मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। इस पर ज्यादा ध्यान दें। मानसिक रूप से आप कुछ अशांत रह सकते हैं, जिससे आप चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। शादीशुदा जातकों के जीवन में आज तनाव हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि आज आप अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें।

मिथुन राशि: बजट के लिए खास दिन

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बजट के लिहाज से बहुत अच्छा साबित होगा। आज आपके ख़र्चों में कमी आएगी और आमदनी अच्छी रहेगी। दरअसल आमदनी के मामले में आज पूर्व में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। यदि आपने कहीं निवेश किया था तो आज आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है और यदि आपने अपना पैसा किसी को उधार दिया था तो आज वह पैसा वापस मिल सकता है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। प्रेम जीवन में आज रोमांस बढ़ेगा, लेकिन कुछ तीखी बहस हो सकती है। फिर भी आप प्रसन्न रहेंगे। सेहत से समझौता करने से बचें और अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें।

कर्क राशि: कामकाज में दिन मजबूत रहेगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उनके पक्ष में रहने वाला है। इसी के साथ आज आप अपने काम में काफी मजबूत रहने वाले हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई नया काम सौंपा जा सकता है। हालांकि आप इस काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। जिससे आपको तारीफ भी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आज का दिन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ परिवार के लोग भी आपके सहयोग में नज़र आएंगे। व्यापार के लिए दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए बिना समझे निवेश करने से बचें। प्रेम संबंधों में पड़े लोग किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

सिंह राशि: भाग्य का साथ मिलेगा

सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन भाग्योदय वाला रहेगा। आज आप कम मेहनत में भी अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं और जिन योजनाओं में आपने निवेश किया था वो आज आपको मुनाफ़ा दे सकती हैं। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी मजबूत रहेगा। विदेश जाने के योग बन सकते हैं या किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना साकार हो सकती है। आपका भाग्य भी प्रबल रहेगा और आप परिवार के लिए कुछ नया खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है।

कन्या राशि: सेहत का ध्यान रखें

कन्या राशि के लोगों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल आज आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। दरअसल आज बदलते मौसम के कारण आप बीमार पड़ सकते हैं। इसके अलावा आज तेज मसाले वाला खाना खाने से आपकी सेहत और पेट को नुकसान पहुंच सकता है और ब्लड इंफेक्शन हो सकता है। नियमित देखभाल के साथ पालन करें। किसी से कड़वा न बोलें, बहुत सोच समझ कर बात करें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परेशान कर सकती है। गुप्त स्रोतों से धन आ सकता है।

तुला राशि: व्यापार में अच्छा लाभ होगा

सितारों की चाल बता रही है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी नए व्यक्ति से हो सकती है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को पूरे विश्वास के साथ देखा जाएगा और आज के दिन व्यापार में भी आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक तौर पर आपको अच्छा सम्मान मिल सकता है और अगर आप नौकरीपेशा भी हैं तो आज प्रमोशन से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य रहेगा और एक दूसरे के प्रति अपनेपन की भावना बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे दिन बेहतर बनेगा।

वृश्चिक राशि: बड़ा निवेश करने से बचें

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति संकेत कर रही है कि उन्हें आज कोई बड़ा निवेश नहीं करना चाहिए। क्योंकि, ऐसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भरा रवैया आपको बीमार कर सकता है। आपको चोट आदि लगने की संभावना है। आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। लेकिन नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। हालांकि पारिवारिक जीवन में आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप चुनौतियों का सामना करेंगे और अपने साहस के बल पर उन पर काबू पा लेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि: प्रेम जीवन सुखमय रहेगा

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खुशी भरा रहने वाला है। इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उनके लिए दिन बहुत ही खुशनुमा रहने वाला है। आज आपका मन करेगा कि आप अपने पार्टनर को सब कुछ बता दें। हालांकि नौकरीपेशा जातकों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि आज आपके साथ कुछ गलत हो सकता है। आज आप धन प्राप्ति में सफल रहेंगे, जिससे आपके चेहरे पर मुस्कान आएगी और स्वास्थ्य आपका साथ देगा।

मकर राशि: पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा

सितारों की चाल बता रही है कि मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ख़ुशियाँ लेकर आएगा। आज आपका पारिवारिक जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप कार खरीदने या घर खरीदने की योजना बनाएंगे और परिवार के सदस्यों से चर्चा भी करेंगे। यदि यह पहले से ही तय है तो आप आज ही चाबी प्राप्त कर सकते हैं। काम के सिलसिले में आज आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आपके बॉस भी आपसे प्रभावित होंगे और आपके प्रभाव में रहेंगे। यानी आज का दिन आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में ही कुछ तनाव हो सकता है क्योंकि जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

कुम्भ राशि: दिन लाभदायक रहेगा

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही अनुकूल नजर आ रहा है। आज आप मुनाफा कमाने के लिए अपने प्रयास तेज करेंगे। उसका फल भी आपको मिलेगा। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। वहां काम करने वाले लोग भी पूरी तरह से आपके पक्ष में खड़े नजर आएंगे, जिससे कार्य क्षेत्र में आपको अच्छा सम्मान मिलेगा। कहीं से धन प्राप्ति के शुभ समाचार भी मिलेंगे। हालांकि आज आपका कुछ खर्चा जरूर होगा। लेकिन, आपको उनकी वजह से कोई चिंता नहीं होगी। आज आप अपने भाई-बहनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने से कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन राशि: दिन आपके पक्ष में रहेगा

ग्रहों की स्थिति के अनुसार मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उनके पक्ष में रहने वाला है। लेकिन आज अपनी सेहत का ख्याल जरूर रखें। आज आपको धन लाभ होने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर गहरी चर्चा भी होगी, जिसमें कुछ तीखी बहस हो सकती है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा, जिससे गुप्त धन प्राप्ति के योग बनेंगे या आपका खोया हुआ धन भी वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेंगी और आप खुद को काफी अच्छी स्थिति में देखेंगे।