Today's Horoscope, 10 फ़रवरी 2024: राशियों पर शनिदेव का प्रभाव: कन्या, धनु, और मीन राशि में शनि शशि योग के लाभ, जानें अपना राशिफल

Today's Horoscope, 10 फ़रवरी 2024: राशियों पर शनिदेव का प्रभाव: कन्या, धनु, और मीन राशि में शनि शशि योग के लाभ, जानें अपना राशिफल

Today's Horoscope, 10 फ़रवरी 2024: राशियों पर शनिदेव का प्रभाव: कन्या, धनु, और मीन राशि में शनि शशि योग के लाभ, जानें अपना राशिफल
माघ शुक्ल प्रतिपदा तिथि के दिन पंचांग की गणना बता रही है कि आज चंद्रमा मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। चंद्रमा के गोचर से कुंभ राशि में शनि और चंद्रमा के बीच युति संबंध रहा है। जबकि आज शनि शतभिषा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेगा साथ ही बुध जो मकर राशि में चल रहे हैं वह अस्त हो जाएंगे। ऐसे में आज का दिन कन्या, धनु और मीन राशि के लिए कैसा रहेगा। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175


मेष राशि: दिन उत्साहवर्धक रहेगा

मेष राशि, आज का दिन रोमांचक और उत्साहवर्धक होने का दिखा रहा है। गृहस्थी में सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन कमाने के लिए झूठ और गलत तरीकों से बचें, यह आपके लिए शुभ होगा। प्रेमी के साथ आपका संबंध और भी मजबूत हो सकता है आज के दिन। वाहन खरीदना भी आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं, जो आपको फायदा पहुंचा सकता है। नौकरीपेशा लोगों के मन में नौकरी में बदलाव और कुछ नया करने का विचार हो सकता है।

वृषभ राशि: आय से अधिक खर्च हो सकता है

वृषभ राशि, आज आपका दिन अच्छा रहेगा, लेकिन सावधानी बरतें क्योंकि किसी अनजान व्यक्तियों पर भरोसा न करना आपके लिए अच्छा होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को सकारात्मक रूप में निभाएंगे। प्रेमीजन आज रिश्ते में प्रेम बनाए रखने का प्रयास करेंगे, जो संबंधों में सुधार ला सकता है। आपकी आज की आय से अधिक धन खर्च हो सकता है, इसलिए विवेकपूर्ण रूप से खर्च करें। समय का सही तरीके से सदुपयोग करें और दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करें। आप अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन करके अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास कर सकते हैं।

मिथुन राशि: रुका हुआ धन मिल सकता है

मिथुन राशि, आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है, लेकिन निजी स्वार्थ के कारण कोई व्यक्ति आपके परिवार में उलझन पैदा कर सकता है, सावधान रहें और संवेदनशीलता से समस्याओं का समाधान करें। कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कौशल को बेहतर बनाने में व्यस्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी और आपके बीच का संबंध मजबूत होगा। आज आपमें किसी व्यक्ति के प्रति विशेष आकर्षण का अहसास हो सकता है। आर्थिक फैसले लेने के लिए सतर्क रहें और बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। काम के दबाव के बारे में सावधान रहें और ठीक से मैनेज करें।

कर्क राशि: आर्थिक मामलों में सतर्क रहें

कर्क राशि, आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे और आपके आस-पास के माहौल को खुशनुमा बनाए रखेंगे। किसी मेहमान के आने से घर का माहौल और भी खास होने की उम्मीद है। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा और आप अपने परिवार के साथ खास लम्हों का आनंद लेंगे। लव लाइफ में कुछ मतभेद हो सकता है, इसलिए सहानुभूति और समझदारी बनाए रखें। आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और लेने-देने का हिसाब का ध्यान रखें, ताकि आप आर्थिक स्थिति में स्थिर रहें। बिजनस में अच्छा मुनाफा हो सकता है और आप अपनी प्रतिभा के साथ क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

सिंह राशि: लाइफ में कुछ चेंज लाना चाहेंगे

सिंह राशि,आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। किसी व्यक्ति से प्रेरित होकर आप अपने जीवन में कुछ बदलाव ला सकते हैं, इसलिए संजीवनी बूटी की तरह इस अवसर को ग्रहण करें। शादीशुदा लोग आज परिवार के विस्तार को लेकर बातचीत करेंगे और समझौते के माध्यम से हर मुश्किल को हल करने की कोशिश करेंगे। प्रेमी जोड़े आज एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे और रिश्ते में प्रेम और उत्साह बना रखेंगे। आज पैसा निवेश करते समय सावधान रहें, धन की सवारी में हो सकती है। व्यावसायिक कार्यों के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन जोखिम से बचें। अगर आपने ऑफिस का काम अपनी जिम्मेदारी पर ले रखा है तो उसको दूसरों पर न छोड़े नहीं तो परेशानी हो सकती है।

​कन्या राशि: रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे

कन्या राशि, आज आपका मन धर्म और अध्यात्म के कामों की ओर लगेगा। आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आगे बढ़कर भाग लेंगे और धार्मिक गतिविधियों में सहभागी होना आपके मानवीय और आध्यात्मिक दृष्टिकोण को मजबूत करेगा। वैवाहिक जीवन में आपके सद्भाव और सहयोग से खुशी मिल सकती है। आप और आपका पार्टनर एक दूसरे की भावनाओं को समझने में सक्षम होंगे, जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।  लव लाइफ में रोमांटिक पलों का आनंद उठा पाएंगे और एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते है। इस समय में आपके रिश्ते में गहराई और मिठास बनी रहेगी। आज आपकी मेहनत और लगन से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल है, जिससे आप अपने कार्य में समृद्धि हासिल कर सकती हैं और आपको प्रमोशन का मौका मिल सकता है। आपका कुशलता और सक्रिय योगदान आपको प्रतिस्थान में उच्चतम पहुंचने में मदद करेगा।

तुला राशि: कोई चाहत पूरी हो सकती है

तुला राशि, आज का दिन मध्यम फलदायी रह सकता है। आप अपने आस-पास के लोगों के प्रति सहयोग की भावना रखेंगे साथ ही किसी जरूरतमंद की मदद भी करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग प्राप्त करेंगे, जिससे प्रेम संबंधों में अधिक नजदीकियां आएगी। लेकिन संतान की शिक्षा संबंधी विषयों के प्रति आपको  चिंता हो सकती है। अगर आप कुछ प्राप्त करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है, प्रयास कर सकते हैं। राजनीतिक संपर्कों से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी डील करने में आप सफल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि : उलझन से राहत पाएंगे

वृश्चिक राशि, आज दिन सामान्य रूप से अच्छा रह सकता है। आप आज परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा । मन पर किसी बात का बोझ था तो वह हल्का हो सकता है। लव लाइफ में आपकी सच्चाई और सादगी को प्रेमी पसंद करेगा, इसलिए दिखावा करने से बचना होगा। आप राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आय के नए स्रोत ढूंढने का प्रयास करें। व्यापारियों को कारोबार में फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा होने से राहत महसूस करेंगे।

धनु राशि: आर्थिक मामलों में भाग्य मेहरबान रहेगा

धनु राशि, आप आज ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे और कामकाज में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको नेतृत्व क्षमता को दिखाने का एक शानदार मौका मिलेगा। यदि आपने किसी पुरानी गलती को लेकर परेशानी महसूस की है, तो आज उसे सुधारने के लिए प्रयास कर सकते हैं। आपके लिए यात्रा संबंधी योजना बन सकती है और आप रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। आर्थिक मामलों में भी भाग्य मेहरबान रहेगा। किसी चल रहे प्रोजेक्ट में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और नौकरी में उपलब्धि मिलने की संभावना अधिक  है।

​मकर राशि: कल्पनाशील रहेंगे

मकर राशि, आपका मन आज कल्पनाशील रह सकता है और आपके दिल में कई तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं जो आपको उलझा सकते हैं। हालांकि, शुभ समाचारों का आगमन आपके लिए आज को अधिक उत्साही बना सकता है। आप अपने पेंडिंग कामों को आज निपटारा  हो सकता है हैं और बच्चों के साथ मनोरंजक पलों का आनंद ले सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई में भी आपका सहयोग महत्वपूर्ण हो सकता है। पार्टनर के साथ बातचीत करते समय, वाणी और व्यवहार को संयमित रखना महत्वपूर्ण है। आपको अपने प्रिय से किसी बात पर नाराजगी आ सकती है, इसलिए समझदारी से पेश आना जरूरी है। कारोबार में आज का दिन मिलाजुला रहेगा और सामान्य आय से संतुष्ट रहना होगा। धन के प्रबंधन में सावधानी बरतें और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

कुंभ राशि: शुभ समाचार मिल सकता है

कुंभ राशि, आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभलकर चलना होगा। आपकी रुचि महिलाओं की वस्त्रों में बढ़ सकती है और आप शौक की चीजों के लिए धन खर्च कर सकते हैं। माता-पिता आपके सभी कामों में सहायक हो सकते हैं और आपका पूरा समर्थन कर सकते हैं। जीवनसाथी को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, लेकिन आपकी लव लाइफ में आज का दिन सामान्य हो सकता है। आपको लेन-देन में बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है और बिजनस में मेहनत करने के बावजूद, परिणाम उतने ठोस नहीं मिल सकते हैं। नौकरी में विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आपको स्वभाव में गंभीरता बनाए रखने की आवश्यकता है। 

मीन राशि: दिन भाग्यशाली रहेगा

मीन राशि, आज का दिन रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहने वाला है । आप अपनी समस्याओं में जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों की मदद पा सकते हैं और उन्हें समर्थन दे सकते हैं। आप आज आगे आकर दूसरों की मदद सकते हैं और इससे आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। आप अपने प्रिय से अपने दिल की बात साझा कर सकते हैं और उनके साथ एक गहरा और साथीपनपूर्ण संबंध बना सकते हैं। आज आपको समय की कीमत पहचाननी होगी और काम को टालने की आदत से बचना होगा, क्योंकि नजरिए का महत्वपूर्ण हो सकता है। अगर आप कोई बिजनस कर रहे हैं, तो उसे बढ़ाने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आपकी मेहनत और समर्पण से आप अपने बिजनस में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।