जानिए वास्तु दोष के मुख्य लक्षण और उनसे बचने के उपाय

जानिए वास्तु दोष के मुख्य लक्षण और उनसे बचने के उपाय

जानिए वास्तु दोष के मुख्य लक्षण और उनसे बचने के उपाय

वास्तु दोष क्या है ?

वास्तु दोष घर के सभी कार्यों में बाधा डालते रहते हैं। व्यक्ति का भाग्य साथ नहीं देता, इन सभी समस्याओं के निदान के लिए यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि वास्तु दोष के लक्षण क्या हैं और इनसे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

वास्तु दोषों को ज्यादातर उत्तर भारत में पहचाना जाता है। वास्तु शास्त्र के जनक कहे जाने वाले विश्वकर्मा ने वास्तु दोषों के लक्षण और उनके निवारण के बारे में विस्तार से बताया है। ऐसा माना जाता है कि सभी पौराणिक और प्राचीन कृतियों की रचना विश्वकर्मा ने की थी। 

वास्तु दोष के लक्षण

1. कभी फ्रेश महसूस नहीं करना।

2. हमेशा पैसों की बर्बादी।

3. बार-बार गलत लोगों के साथ पाला पड़ना।

4. अपने कम्फर्ट जोन से बाहर नहीं आ पाना।

5. हमेशा किसी न किसी बीमारी से घिरे रहते हैं।

6. किसी नए कार्य में आने वाली परेशानी।

7. परिवार में हमेशा चिंता का माहौल रहता है।

8. योजना या कार्यों में प्रगति न हो पाना।

वास्तु दोष कैसे दूर करें?

वास्तु दोष को दूर करना बहुत जरूरी है क्योंकि कई बार यह किसी भी काम को सफल नहीं होने देता। बुरी परिस्थितियों से उबरने के लिए, सफलता पाने के लिए, घर में हंसी-खुशी का माहौल बनाए रखने के लिए हर सदस्य की तरक्की के लिए वास्तु दोषों का निवारण करना बेहद जरूरी है। 

यह भी जानें

वास्तु दोष ही नही बल्कि ग्रह दशा भी ठीक करता है मोर पंख

आइए जानते हैं वास्तु दोष दूर करने के सरल उपाय:

कपूर का प्रयोग:

वास्तु दोष दूर करने में कपूर अहम भूमिका निभाता है। इसलिए घर के हर कोने में कपूर की एक टिकिया रखनी चाहिए। इसके साथ ही रोजाना सुबह और शाम घी में भिगोया हुआ कपूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। रात को किचन का सारा काम खत्म होने के बाद सोते समय छोटी कटोरी या किसी बर्तन में कपूर और लौंग जलाना बहुत शुभ माना जाता है।

पाठ करने से चिंता दूर होगी:

घर में मौजूद वास्तु दोषों को दूर करने के लिए हो सके तो रामचरितमानस और सुंदरकांड का पाठ रोजाना या सप्ताह में एक बार जरूर करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

स्वस्तिक चिह्न का प्रयोग :

स्वस्तिक का चिन्ह शुभता का प्रतीक है, स्वस्तिक को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से बुरी शक्तियां दूर रहती हैं।

संकट दूर करेंगे पौधे

घर में पौधे लगाने से घर की शुद्धि होती है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता है।

किचन में रखें ये चीजें:

अगर आपकी रसोई सही दिशा में नहीं बनी है और यह वास्तु दोष का कारण है तो इससे निपटने के लिए किचन स्टैंड के उत्तर-पूर्व दिशा में गणेश जी की तस्वीर लगाएं। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है।

ध्यान रखने योग्य अन्य बातें:

1. शाम के समय घर में पानी के बर्तन के पास दीपक जलाएं।

2. घर के सभी दरवाजे अंदर की ओर खुलने चाहिए। दरवाजे का बाहर की ओर खुलना शुभ नहीं माना जाता है।

3. प्रति वर्ष नवग्रह शांति का पाठ करने से दोष दूर होते हैं।

ये भी अवश्य पढ़ें...

शनि देव को समझने और प्रसन्न करने के लिए अपनाएं 25 आदतें

चेहरे का आकार खोलता है आपके भविष्य के सारे राज

भारी नुकसान से बचने के लिए आज ही करें इन गृह दोषों का निवारण

जानिए वास्तु के अनुसार कौन सी दिशा किस काम के लिए शुभ होती है