वास्तु शास्त्र में इन्हे मानते है भयंकर दोष, देखें कहीं ये आपके घर में तो मौजूद नहीं।

वास्तु शास्त्र में इन्हे मानते है भयंकर दोष, देखें कहीं ये आपके घर में तो मौजूद नहीं।

वास्तु शास्त्र में इन्हे मानते है भयंकर दोष, देखें कहीं ये आपके घर में तो मौजूद नहीं।

घर के लिए वास्तु शास्त्र: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे दोषों के बारे में बताया गया है जो हम सभी के निजी जीवन पर काफी प्रभाव डालते हैं। ये दोष हमारी उन्नति में बाधक होते हैं और साथ ही इन दोषों के कारण हम कभी भी धन संचय नहीं कर पाते हैं। करियर में अथक प्रयासों के बाद भी हम सफल नहीं हो पा रहे हैं। तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे ही दोषों के बारे में बताएंगे।

वास्तु टिप्स: वास्तु के अनुसार हम सभी के घरों में कुछ न कुछ कमियां होती हैं, जिन्हें वास्तु दोष कहा जाता है। इन्हीं कमियों की वजह से हमारे घर में अक्सर कलह का माहौल बना रहता है। परिवार के सदस्यों का आपस में विवाद होता रहता है। पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार नहीं रहता। आइए जानते हैं कौन से हैं ये वास्तु दोष।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

तस्वीरों के कारण वास्तु दोष

घर की दीवारों पर चित्र बनाए जा सकते हैं, लेकिन चित्र और मूर्ति नहीं लगानी चाहिए। यह भयानक वास्तु दोष बन जाता है। अगर आप घर में भगवान की मूर्ति रखते हैं तो बहुत बड़ी मूर्ति न रखें। घर में 1 से लेकर 11वीं अंगुली तक की मूर्ति ही रखना वास्तु संगत है।

इस दिशा में भूलकर भी कमरा किराए पर न दें

घर का ईशान कोण ऊंचा नहीं होना चाहिए। साथ ही इस दिशा में शौचालय का निर्माण किसी भी स्थिति में नहीं करवाना चाहिए। इससे धन की बहुत बड़ी हानि होती है। और परिवार में अशुभ घटनाएं भी हो सकती हैं। इस दिशा का अन्य दिशाओं से नीचा होना और इस दिशा में मंदिर होना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर रहने के लिए कमरा बना है तो ईशान कोण का कमरा कभी भी किराए पर नहीं देना चाहिए।

अंदर की ओर खुलें खिड़कियाँ

घर का दरवाजा बाहर से खोलना अच्छा नहीं माना जाता है। दरवाजा अंदर की ओर खुलना चाहिए। साथ ही दरवाजा खोलते और बंद करते समय शोर करना भी शुभ नहीं होता है। खिड़कियों के लिए भी एक नियम है कि वे अंदर की ओर खुलनी चाहिए न कि बाहर की ओर। यह दोष, भय और मानसिक कष्ट का कारण बनता है। घर के मुखिया को जीवन में कष्ट उठाने पड़ते हैं।

चमगादड़ के आने पर शुद्धि कराएं

घर में मधुमक्खी का छत्ता नहीं लगाना चाहिए। वास्तु विज्ञान के अनुसार ऐसा होने पर 6 माह तक वास्तु दोष बना रहता है। वहीं चमगादड़ के घर में प्रवेश करने के बाद 15 दिनों तक वास्तु दोष बना रहता है। ऐसे में घर की शुद्धि करनी चाहिए। गिद्ध और कौवे का घर में प्रवेश करना अच्छा नहीं माना जाता है।

किचन से जुड़ा वास्तु दोष

किचन कभी भी ऐसा नहीं होना चाहिए कि दरवाजे के सामने से चूल्हा दिखाई दे। इससे घर से बरकत दूर हो जाती है। खाना बनाते समय गृहिणी का मुख पूर्व की ओर होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आरोग्यता आती है। घर में लोग कम बीमार पड़ते हैं। रात को खाना बनाने के बाद चूल्हे और चबूतरे को साफ कर लेना चाहिए। रात के समय झूठे बर्तनों को सिंक में नहीं रखना चाहिए।

ये भी अवश्य पढ़ें...

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान को चढ़ाये जाने वाले पुष्पों का महत्व

शनि देव को समझने और प्रसन्न करने के लिए अपनाएं 25 आदतें

क्या आप जानते हैं इन 5 जगहों पर हंसना आपके लिए हो सकता है अत्यंत दुःखदायी

एक खुशहाल जीवन जीने के लिए चाणक्य की इन 5 चीजों को जरूर अपनाये