कैसी रहेगी आज आपके सितारों की चाल?

कैसी रहेगी आज आपके सितारों की चाल?
daily horoscope 17 october 2020

मेष

आप आज सकारात्मक उर्जा से भरे हुए हैं। हालाँकि आपका उद्देश्य अच्छा है परन्तु आपकी बातों का हर स्थान पर स्वागत नही होगा। आपको अपनी प्रवृति का उपयोग अपने आप को ख़ुशी देने के लिए भी करना चाहिए। और आज आप अपने ऊपर अच्छी खासी रकम खर्च कर सकते हैं। जहां तक दूसरों के बारे में आपकी राय का सवाल है अपने ऊपर थोडा सा नियंत्रण रखें। क्योकि आपके कार्यकलापों को गलत भी समझा जा सकता है।

वृष

अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें। इससे आपको भी अपने प्रतिदिन के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी। आज आपके समान हित के लोगों या एक समान व्यवसाय करने वालो के साथ वार्तालाप होगी। आपको इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए एवं दूसरों को बढ़ावा एवं प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि बदले में वे भी आपको समर्थन दे। आप दोनों प्यार और प्रतिभा दोनों को ही एक साथ बहुत अच्छे से लेकर चल सकते हैं।

मिथुन

अगर आप अपना समय और ऊर्जा गरीब और कम सुविधा प्राप्त बच्चों को शिक्षा देने में लगायेंगे तो आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। अपना कुछ सामन किसी जरूरतमंद को दे दें। आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी है आप पैसे से भी किसी की मदद कर सकते हैं। आप नए लोगों से जल्दी ही परिचय भी कर लेते हैं। और सबकी जरूरतों का ध्यान रखने के कारण आपकी लोकप्रियता भी है।

कर्क

आप आसानी से आगे होने वाली बातों का अनुमान लगा लेते हैं। आपकी संचार क्षमता भी प्रभावशाली और नजरिया खुला है। इसीलिए जो आप चाहते हैं उसके लिए बहुत मेहनत करें। हमेशा गलतियाँ ढूँढने की फिराक में रहने वाले आक्रामक लोगों के साथ उलझने से बचें। जो लोग अध्ययन में कार्यरत हैं उनकी मेहनत का फल पाने के लिए ये एक अच्छा समय है। यही चीज़ काम कर रहे पेशेवरों के लिए भी लागू होती है सफलता और प्रशंसा आपको मिल सकती हैं।

सिंह

यह समय दोस्तों के साथ हल्का फुल्का समय गुजारने के लिए बहुत अच्छा है। आप चुस्त विश्वसनीय दृढ़ और सक्रिय हैं। ये गुण आपको किसी भी साक्षात्कार में आगे रखने में आपकी मदद करेंगे। आप आज अगर किसी भी साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो अपनी शारीरिक भाषा पर ध्यान दे। अगर आप अपने रिश्ते को व्यवस्थित करना चाहते हैं। तो आज का दिन सर्वोत्तम है अपने परिवार के मध्य में अपने आप को व्यक्त करें।

कन्या

अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें। लेकिन आवाज को नीची रखें पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है। उसपर फोकस करें। इस समय बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं। उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें। आज आपको विवेक की जरुरत है। और अगर आप उसे अनदेखा करते है तो आपको अपने करियर के संदर्भ में कीमत चुकानी पड़ सकती है।

तुला

आज आप थोड़े से अभिमान में रहेंगे और उसी के प्रभाव में रहकर सोचेंगे। आज अपने दिमाग की सुनें। व्यवहार कुशलता का परिचय दें। आपकी कड़ी मेहनत और धैर्य की लंबी प्रतिबद्धता का फल आपको मिलने जा रहा है। और एक बड़ा अवसर आपके करियर को आगे ले जाने के लिए आपको मिल सकता है।दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान देने की बजाय अपनी भावनाओं पर अधिक ध्यान दें।  

वृश्चिक

आज आप साझेदारी के अंतर्गत घर और ऑफिस दोनों ही में बहुत अच्छा काम करेंगे। यदि अकेले काम करेंगे तो अस्पष्ट और असंभव सी लगने वाली मुसीबतों में फंस सकते हैं। टीम के रूप में काम करने पर ये बाधाएं परेशान नही करेंगी। आपसी सहयोग से आज आप किसी भी प्रयास में सफलता हासिल कर पायेंगे। आपको अपने व्यापारिक गतिविधियों या किसी समारोह के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।

धनु

आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा। यह समय सामना करने और फैसले लेने के लिए भी उपयुक्त है। आप जिन अवांछित स्थितियों से बचना चाह्ते थे। आपको उनमें खींचा जाएगा। कुछ कठोर निर्णय लेने होंगें। आप दबाव में भी सही फैसले ले पायेंगे और कुल मिलाकर सब अच्छा होगा। आप समस्या पैदा नहीं करते लेकिन आज आप अपने को घिरा हुआ पाएंगे। आप अपना आपा खो सकते है ।

मकर

आज आप किसी बड़े सम्मेलन या सेमिनार की मेजबानी कर सकते हैं। लेकिन आपके मनचाहे समय पर स्थान की उपलब्धता के कारण हुई हल्की सी ग़लतफ़हमी से आपको शर्मिंदगी महसूस होगी। और आपको कार्यक्रम रद्द करना पड़ सकता है। आपको ऐसे समय में शांति बनाये रखनी होगी और सकारात्मक कोशिशें करते रहनी होंगी।आपका व्यावहारिक अनुप्रयोग और जल्दी सोच की क्षमता आपके वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी।

कुम्भ

आप बहुत सृजनात्मक अनुभव करेंगे। खूबसूरती की प्रशंसा के साथ साथ खुद भी कुछ खूबसरत चीज बनाना चाहेंगे। कलाकारों के लिए विशेष अच्छा है आज शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लें। क्योंकि अचानक आप विकर्षित सा अनुभव करने लगेंगे। यह भावना काफी सामान्य है लेकिन आप इसके कारण बिना बात निराश सा अनुभव करेंगे। आज आप सबसे बड़े ग्राहकों में से एक के साथ अपने सौदे को अंतिम रूप दे सकते है।

मीन

घर पर पवित्रता का वातावरण बना रहेगा और चिंताएं नही रहेंगी। इसीलिए अपने परिवार के साथ रहें और खुशियाँ बाँटें। एक दुर्लभ नौकरी का अवसर आज आपके दरवाजे पर दस्तक देने के लिए आ रहा है। यह विचार करने पर कुछ हद तक जोखिम भरा लगेगा। लेकिन आप उस पर कार्रवाई करते हैं तो आप अपने कैरियर को एक नया मोड़ दे सकते हैं। आज भी आपके पार्टनर से आपकी लड़ाई हो सकती है।