कमजोर आत्मविश्वास से हैं परेशान तो अपनाएं ये ज्योतिषीय उपाय

कमजोर आत्मविश्वास से हैं परेशान तो अपनाएं ये ज्योतिषीय उपाय

कमजोर आत्मविश्वास से हैं परेशान तो अपनाएं ये ज्योतिषीय उपाय

कहा जाता है कि कोई व्यक्ति कितनी भी मेहनत कर ले, अगर वह अपने वरिष्ठ या बॉस के सामने ठीक से पेश नहीं कर पाता है, तो उसकी मेहनत बेकार जाती है। आत्मविश्वास की कमी के कारण कई बार लोग अपना नुकसान भी करवा लेते हैं। ऐसे लोगों को अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए ज्योतिषीय उपायों को अपनाना चाहिए। इसके लिए जातकों को अपने मंगल को मजबूत करना चाहिए। बता दें कि मंगल साहस और पराक्रम का ग्रह है। यह व्यक्ति में आत्मविश्वास पैदा करता है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए किसी के सामने अपनी बात ठीक से रखने के लिए उसमें पूर्ण आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है। सीधे शब्दों में कहें तो किसी व्यक्ति की सफलता काफी हद तक उसके आत्मविश्वास पर निर्भर करती है। आत्मविश्वास से भरा व्यक्ति कार्यक्षेत्र और समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाता है। तो वही कमजोर आत्मविश्वास वाला व्यक्ति किसी के सामने अपनी बात ठीक से नहीं रख पाता है। इसी कारण कई बार जानकारी होने के बाद भी वह अन्य लोगों की तुलना में पीछे रह जाता है। इसलिए स्ट्रांग सेल्फ कॉन्फिडेंस होना बहुत जरूरी है। अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए आपको खुद ही प्रयास करने होंगे। साथ ही कुछ ग्रहों की स्थिति को अनुकूल बनाकर भी आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत कर सकते हैं।

तो आइए जानते हैं कि कैसे आप कुछ ज्योतिषीय उपाय करके अपने आत्मविश्वास को मजबूत कर सकते हैं।

 

साहस का कारक मंगल गृह

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को साहस और पराक्रम का कारक माना गया है। यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल की स्थिति अनुकूल है तो उसका आत्मविश्वास मजबूत रहता है। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मूंगा रत्न धारण किया जा सकता है, लेकिन मूंगा रत्न धारण करने से पहले अपनी राशि आदि का ध्यान रखना आवश्यक है।

यह भी अवशय जानें ...

जीवन में पाने सफलता के लिए अपनाएं चाणक्य की इन 10 बातों को

चेहरे का आकार खोलता है आपके भविष्य के सारे राज

सूर्य बढ़ाता है आत्मविश्वास

आत्मविश्वास बढ़ाने और अधिक शक्तिशाली बनने के लिए सूर्य को मजबूत करें। क्योंकि सूर्य न केवल शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की शक्ति का विकास करता है बल्कि व्यक्ति को स्वस्थ भी रखता है। सूर्य को अपने अनुकूल बनाने के लिए सूर्य देव को जल चढ़ाएं। किसी प्रसिद्ध ज्योतिषी की सलाह से माणिक्य रत्न धारण करें। ऐसे में थोड़ा-थोड़ा गुड़ खाते रहें और धूप सेंकते भी रहें।

बुध को करें मजबूत

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और चतुराई का कारक माना गया है। बुध ग्रह के बलवान होने से व्यक्ति वाकपटुता में निपुण होता है और अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में सक्षम होता है। आपकी कुंडली में बुध को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। इसके साथ ही भगवान गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।

रूद्राक्ष की माला भी है कामगर

रुद्राक्ष धारण करना न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी लाभकारी होता है। रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति की स्मरण शक्ति मजबूत होती है। हर स्थिति में आत्मविश्वासी बने रहने के लिए 1 मुखी या 11 मुखी रुद्राक्ष धारण करना अति उत्तम होता है।

यह भी अवशय पढ़ें

जानिए वास्तु दोष के मुख्य लक्षण और उनसे बचने के उपाय

जानिए क्यों खास है नए साल 2023 का पहला दिन

साल 2023 में होगा ग्रहों का बड़ा परिवर्तन, इन राशियों पर दिखेगा अत्यधिक प्रभाव

भारी नुकसान से बचने के लिए आज ही करें इन गृह दोषों का निवारण