राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका भविष्यफल

राशि अनुसार कैसा  रहेगा आज आपका भविष्यफल
daily horoscope 22 july 2021

जानिए आज आपका गुरूवार राशिफल कैसा रहेगा। क्या ख़ास लाया  है आज आपका भविष्यफल। जानने के लिए पढ़े  राशि अनुसार आज का राशिफल 

मेष

आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। मन भी मजबूत रहेगा। घर, जमीन-जायदाद से संबंधित कुछ बहुत अच्छे और नए अवसर आपको मिल सकते हैं। ऑफिस के कुछ अधूरे मामले निपटाने में आप लगे रहेंगे। आपके मन की शंका भी दूर हो सकती है।

वृषभ

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे।  परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन

आज आप मित्रों के साथ स्वादिष्ट खान-पान का आनंद ले पाएंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा।  प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में संतुष्टि रहेगी। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है।

कर्क

यह खुद को स्थापित करने का अच्छा समय है। बाधाएं और मुश्किलें भी अब दूर होने लगेंगी। सोचने के बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।  आप परिवार और दोस्तों के समर्थन का आनंद लेंगे।

सिंह

आज सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। कुछ मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं।  संतान से कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपने वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए।

कन्या

करियर में बदलाव के लिहाज से समय ठीक कहा जा सकता है।  साफ और नपी-तुली बात करने से परेशानियों से बच सकते हैं।   दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद भी आपको मिल सकती हैं। धन लाभ के योग हैं। किए गए कामों में फायदा हो सकता है।

तुला

आज अत्यधिक चिंता और भावनाओं के कारण वैसे शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता और अस्वस्थता अनुभव करेंगे. बिजनेस और नौकरी में नए काम के आइडिया मिल सकते हैं. किसी परिचित व्यक्ति से भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे.

वृश्चिक

यह मिश्रित परिणामों वाला दिन है, लेकिन व्यापक स्तर पर चीजें आपके पक्ष में होंगी। कार्य स्थल पर बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। खर्च बढ़ेंगे। आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

धनु

आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा- पूरा साथ मिलेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।

मकर

आपकी कोई बड़ी परेशानी पैसों से सुलझ सकती है।  इनकम के कई रास्ते खुल सकते हैं। आज कामकाज ज्यादा हो सकता है बॉस से बातचीत में आपको सफलता मिल सकती है। बिजनेस में फायदे के योग हैं।  साथियों से मदद मिल सकती है।

कुंभ

आर्थिक नीति में बदलाव हो सकता है. कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आपको नए बिजनेस, सौदे और नई नौकरी के हर तरह के ऑफर मिल सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें।

मीन

आज आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते भी मिलेंगे।