Today Horoscope 31 March 2023 : आज गुरु मीन राशि में अस्त, मेष से मीन तक सभी राशियों पर ऐसा रहेगा प्रभाव

Today Horoscope 31 March 2023 : आज गुरु मीन राशि में अस्त, मेष से मीन तक सभी राशियों पर ऐसा रहेगा प्रभाव

Today Horoscope 31 March 2023 : आज गुरु मीन राशि में अस्त, मेष से मीन तक सभी राशियों पर ऐसा रहेगा प्रभाव

आज शुक्रवार के दिन चंद्रमा का संचार कर्क राशि में होगा। स्वराशि कर्क में होने के कारण चंद्रमा आज काफी मजबूत स्थिति में रहेगा, इस पर चंद्रमा का नवम और पंचम योग बृहस्पति और सूर्य के साथ बनेगा। इसके साथ ही आज गुरु मीन राशि में अस्त हो रहा है जबकि बुध आज मेष राशि में गोचर कर रहा है। इन ग्रहों की स्थिति के बीच आज 31 मार्च, मार्च महीने के अंतिम दिन मिथुन राशि वालों को तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा, उन्हें आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है। आइए जानते हैं आज का दिन 31 मार्च मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: खुद पर नियंत्रण रखें

मेष राशि के लोग आज सुबह से ही काम की हड़बड़ी में रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा, जो लोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी से कहासुनी हो सकती है, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखें। दाम्पत्य जीवन में किसी ग़लतफ़हमी के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है जिससे कुछ समय के लिए कम्युनिकेशन प्रभावित हो सकता है। शाम का समय परिजनों के साथ बिताएंगे, जिससे तनाव भी कम होगा।

वृष राशि: भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा

वृष राशि के जातक आज काम और घरेलू कामों में अधिक व्यस्त रहेंगे, लेकिन समझदारी से सारे काम पूरे करेंगे और प्रेम जीवन के लिए समय निकालेंगे, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरीपेशा जातक ऑफिस के कामकाज में सावधानी बरतें, तभी नुकसान से बचा जा सकता है। अगर आज आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो भविष्य में आपको कोई बड़ा फायदा मिलेगा। शाम को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

मिथुन राशि: भविष्य में भरपूर लाभ होगा

मिथुन राशि के लोग आज लाभ पाने के लिए खूब मेहनत करेंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा, तभी उन्हें परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक व्यवसाय में आज आप कुछ नई तकनीक अपना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहेगी। आज दोपहर तक फोन या दूरभाष के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कर्क राशि: विरोधी कुछ समय के लिए शांत रहेंगे

कर्क राशि के जातक आज अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। व्यापार में लाभ प्राप्ति के लिए कुछ नए उपाय अपनाएंगे, जिससे अच्छा खासा मुनाफा कमा पाएंगे। अगर आप कोई काम करना चाहते हैं और आपको लगता है कि यह जोखिम भरा है तो उसे करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। परिवार में आपके विरोधी कुछ समय के लिए शांत रहेंगे, लेकिन फिर भी सतर्क रहना जरूरी होगा। शाम का समय किसी सामाजिक समारोह में व्यतीत होगा।

सिंह राशि: वाणी में मधुरता बनाए रखें

सिंह राशि के लोग आज सुबह से कार्यों को लेकर ऊर्जावान रहेंगे। बिजनेस के लिए कोई नया आइडिया आया है तो उसे तुरंत फॉरवर्ड करें, भविष्य में लाभ होगा। यदि स्वजनों के साथ आपके कुछ मतभेद चल रहे हैं तो आज उन्हें दूर करने का उत्तम समय है। मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे मन को शांति मिलेगी। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए वाद-विवाद में न पड़ें, बेहतर होगा आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें।

कन्या राशि: अच्छे परिणाम मिलेंगे

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा लेकिन दिल से किया गया काम आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पुरानी चल रही परेशानियां आज खत्म होंगी और आप आजाद महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करना फायदेमंद रहेगा। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी मदद करने वाले भी आगे आएंगे जिसका आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यावसायिक यात्राएँ बहुत फलदायी रहेंगी।

तुला राशि: लव लाइफ मजबूत होगी

तुला राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि मौसम में बदलाव आपके स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकता है। नौकरी में आज आपको टीम वर्क करने का मौका मिलेगा जिससे आपके साथी कर्मचारी भी खुश नजर आएंगे। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसमें खतरा है इसलिए ऐसा बिल्कुल न करें। लव लाइफ मजबूत रहेगी जिससे आपका लाइफ पार्टनर खुश नजर आएगा।

वृश्चिक राशि: प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी

वृश्चिक राशि वालों को आज कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। शत्रु आज प्रबल होंगे, लेकिन आपको उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। राजकीय क्षेत्र में प्रगति के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। आज आप किसी शुभ कार्यक्रम में जा सकते हैं, जिसमें आपकी मुलाकात अच्छे और प्रभावशाली लोगों से होगी, जिनसे आप किसी खास काम की बात करेंगे, जिससे आपकी कुछ चिंताएं कम होंगी।

धनु राशि: जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा

धनु राशि के जातक आज व्यापार से जुड़ी कुछ यात्राएं कर सकते हैं, जिससे आपको भरपूर लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में साथी कर्मचारियों से वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अनुभवी लोगों की सलाह आपके कारोबार के लिए फायदेमंद हो सकती है। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर राशि: वाणी पर नियंत्रण रखें

मकर राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कामकाज की स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आपको यह सोचना होगा कि कौन सा काम पहले करना चाहिए और कौन सा बाद में, ताकि सभी काम समय पर पूरे हो सकें। परिवार में आज किसी से अनबन हो सकती है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। छात्रों को शिक्षकों से सलाह लेने की आवश्यकता होगी।

कुम्भ राशि: अपना काम स्पष्टता से करें

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। आप अपने किसी खास दोस्त के लिए कोई तोहफा खरीद सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का भी ध्यान रखना होगा, नहीं तो आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे, जिससे कुछ शत्रु भी प्रबल दिखाई देंगे, इसलिए अपना काम स्पष्ट रूप से करें। किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करना या सलाह लेना आपके व्यवसाय में नई जान फूंक देगा।

मीन राशि: लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे

मीन राशि के जातक आज दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे। बाहर फिजूलखर्ची की जगह आपको अपने परिजनों के साथ समय बिताना चाहिए, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे क्योंकि आज खर्चे अधिक रहेंगे। यदि कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ है तो वह आज पूरा हो जाएगा, इसलिए सतर्क रहें। माता-पिता आज बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।