Today's Horoscope, 03 फ़रवरी 2024: शनि और चंद्रमा का संगम: कर्क, कन्या, और कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ फल, जानिए आपके तारे क्या कहते हैं?

Today's Horoscope, 03 फ़रवरी 2024: शनि और चंद्रमा का संगम: कर्क, कन्या, और कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ फल, जानिए आपके तारे क्या कहते हैं?

Today's Horoscope, 03 फ़रवरी 2024: शनि और चंद्रमा का संगम: कर्क, कन्या, और कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ फल, जानिए आपके तारे क्या कहते हैं?
आज चंद्रमा का गोचर तुला राशि के बाद वृश्चिक राशि में होगा। इस गोचर के दौरान चंद्रमा विशाखा नक्षत्र से संचार करेगा, इसलिए आज पूरे दिन शनि के साथ चंद्रमा का नवम पंचम योग बना रहेगा। इसके बाद, गुरु मेष राशि में संचार कर रहे हैं, जो नक्षत्र परिवर्तन करके भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस ग्रह-नक्षत्र संयोजन से आज कर्क, कन्या, और कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ फल हो सकता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175


मेष राशि: आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें

आज का दिन मेष राशि के जातक जातकों के लिए कुल मिलाकर अनुकूल रह सकता है। आप अपने बच्चे की प्रगति और व्यवहार से आनंदित होंगे। यदि किसी से कोई विवाद है, तो समय रहते सुलझाने का प्रयास करें। अगर आपने अपने प्रेम का इजहार नहीं किया है, तो संभव है कि आज अपना हाले दिल प्रेमी को सुनाएंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। अधिक टोका-टाकी से बचने से यह आपके घरेलू जीवन में सुख और शांति के लिए बेहतर होगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें और मनोबल को बनाए रखने से आपका काम तेज गति से आगे बढ़ेगा। नौकरी ज्वाइन करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि: यात्रा में सावधानी बरतें

वृषभ राशि के जातक आज अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे। व्यस्तता के बीच भी आप अपने लिए कुछ समय निकालेंगे और अपने शक्तिशाली पहलुओं को प्रमोट करेंगे। प्रेम संबंध में नजदीकियां बनी रहेंगी और आपका साथी आपकी भावनाओं का समर्थन करेगा। व्यवसाय में कार्य प्रणाली को बेहतर बनाएं और सहकर्मियों से मिलकर काम में गति बनाए रखें। कानूनी मामले सुलझाने के लिए आज का दिन बेहतर है। तनाव और थकान के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए आराम करने का समय निकालें। यात्रा पर जाते समय सतर्क रहें और जरूरी बातों का ध्यान रखें, ताकि कोई परेशानी ना हो। आज की शाम को आप परिवार के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे।

मिथुन राशि: दिन कई मामलों में अनुकूल रहेगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज सितारे सुझाव दे रहे हैं कि आपके लिए दिन बहुत अनुकूल साबित होगा। आप किसी असहाय और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। प्रेमी युगल एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे और अपनी लव लाइफ के बारे में आगे की प्लानिंग करेंगे। घरेलू जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनस में आप जोखिम उठाएंगे, जो आगे चलकर सही साबित हो सकता है। विद्यार्थियों ने यदि कोई कोर्स ज्वाइन किया है तो उसका लाभ मिलेगा। अगर आपकी सेहत खराब चल रही है तो उसमें कुछ सुधार दिखेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि: दिन सुखद बीतेगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ग्रहों की सुखद स्थिति के कारण अत्यंत शुभ रहेगा। आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे और कुछ ऐसी घटनाएं होने वाली हैं जो आपके लिए यादगार रहेंगी। आप आज यात्रा की योजना बना सकते हैं और इसमें समृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपके बीच और भी अधिक समंजस्य और समर्थन होगा। आप घर की व्यवस्था में जीवनसाथी की मदद करेंगे और घर की आवश्यकताओं के लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे। हालांकि, ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतना अच्छा रहेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कर्क राशि के जातकों की आज तरक्की और कमाई में वृद्धि होने की संभावना है।

सिंह राशि: रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद और उन्नतिदायक रहेगा। आप जरूरतमंद लोगों की मदद में सफलता प्राप्त करेंगे और इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। लंबे समय के बाद आपको किसी पुराने घनिष्ठ मित्र से मिलकर खुशी होगी। आज आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं, इसे ध्यानपूर्वक देखें। रुका हुआ पैसा भी आपको आज मिल सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित करें कि आप वित्तीय योजना में सवधानी बरत रहें। अपनी व्यावसायिक योजना को गुप्त रखें जब तक काम पूरा न हो जाए। आप जो भी काम कर रहे हैं, उसमें विशेषज्ञ की सलाह लेना अच्छा होगा। नौकरीपेशा लोग कमाई बढ़ाने के लिए नए काम करने की योजना बना सकते हैं, परन्तु सावधानी से कार्रवाई करें।

​कन्या राशि: रोमांचक पल का आनंद लेंगे

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायी रहेगा। आपको मोबाइल और ईमेल के माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आप जीवन के हर पल का लुत्फ उठाने का प्रयास करेंगे और कुछ रोमांचक प्लान बना सकते हैं। भ्रमित करने वाले और झूठ बोलने वालों से आज दूरी बनाकर रखें और किसी भी फैसले में दूसरों की बातों में आकर बिल्कुल न लें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आज थोड़ी सी मेहनत से बड़ा फायदा होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य लाभ दिलाएगा, और आप शेयर और प्रॉपर्टी के काम में भी कमाई कर सकते हैं।

तुला राशि: मेहनत का लाभ मिलेगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य का सितारा थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए अपनी मेहनत और लगन से आपको काम पर फोकस करना होगा। आज कोई व्यक्ति झूठी तारीफ करके आपसे लाभ पाने की कोशिश कर सकता है। जो काम आपके मन मुताबिक है, उसे पूरा होने से जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे और घर में प्रेम और तालमेल में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में आज सितारे कहते हैं कि आपको कई स्रोतों से धन लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर पर ही सुलझाने का प्रयास करें, तो आपके लिए यह अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि : आर्थिक संकोच दूर होगा

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। लेकिन आपको अपनी निजता में दखल देने वाले किसी भी व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपको आज अपने पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ यात्रा अथवा शॉपिंग के लिए जाना पड़ सकता है और कुछ अनचाहे खर्च भी जीवनसाथी की खुशी के लिए करना होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी और आपकी किसी उलझन का समाधान होगा। आर्थिक मामलों में चल रहा संकोच दूर होगा और कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको परिवार के सदस्यों से सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि: काम सफल होगा

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर होने वाला है। आपको कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ होने वाली हैं। विवादित मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। अपनी बात दूसरों के सामने रखने की पूरी कोशिश करेंगे और आपका काम सफलतापूर्वक पूरा हो पाएगा। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने से आपके आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। कपल्स के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा। आज रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले दो बार सोचें। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का सही समय है। नौकरी बदलने की सोचने से पहले सभी पक्षों पर उचित जानकारी प्राप्त कर लें।

​मकर राशि: खर्च पर कंट्रोल करें

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके पक्ष में हो सकता है। आपके सभी काम आपकी इच्छानुसार पूरे होंगे। सफलता से खुशी और मानसिक शांति प्राप्त होगी। प्रतियोगिताओं में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे। खर्च पर आपको कंट्रोल करना होगा, नहीं तो गैर जरूरी खर्चे आपके बजट और जमा योजना को प्रभावित करेंगे। सलाह है कि आप अपने व्यावसायिक संपर्कों का दायरा बढ़ाएं। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं या इनके साथ आनंददायक पल बिता सकते हैं। लेकिन इन सब के बीच सेहत की अनदेखी से बचें।

कुंभ राशि: शनि कृपा का लाभ मिलेगा

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रह सकता है। राशि स्वामी शनि की कृपा का आप लाभ ले पाएंगे। आपको किसी उलझन और परेशानी से निकलने में घर के बड़े सहयोग करेंगे। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको अपने साथी के करीब रहने और उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताने की चाहत रहेगी, लेकिन कुछ उलझनों की वजह से आपकी यह चाहत अधूरी रह सकती है। आज आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए पूंजी निवेश कर सकते हैं। अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लेनदेन करते हैं तो इसके लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार के मामले में आपके उत्साह को और बढ़ावा मिलेगा।

मीन राशि: अनचाहे खर्च करने होंगे

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी जिद के कारण परेशान होना पड़ सकता है। विवाह संबंधी बातचीत में आज आगे कदम बढ़ाने की संभावना है। प्रेम संबंधों में आप भाग्यशाली रहेंगे और प्रेमी के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे। आपको आज किसी ऐसी चीज़ पर धन खर्च करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है जिस पर आप सर्च नहीं करना चाहते हैं। लोहे और प्लास्टिक का व्यापार करने वालों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान दें, किसी कारण से अधिकारियों की नाराजगी बनी रह सकती है, इसलिए सतर्क रहें।