Today Horoscope, 18 मई, 2023: मेष राशि में बना है 4 योजनाओं का योग, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

Today Horoscope, 18 मई, 2023: मेष राशि में बना है 4 योजनाओं का योग, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

Today Horoscope, 18 मई, 2023: मेष राशि में बना है 4 योजनाओं का योग, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

18 मई, गुरुवार को चंद्रमा मंगल की राशि मेष में गोचर कर रहा है। यहां चंद्रमा की युति बुध, गुरु और राहु के साथ है, ऐसे में आज मेष राशि में चतुर्ग्रही योग के साथ गजकेसरी और ग्रहण योग रहेगा। साथ ही भरणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ग्रहों और नक्षत्रों के इस प्रभाव से वृष राशि के जातकों को आज अपनी मेहनत और लगन का लाभ मिलेगा। जबकि मीन राशि के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: यात्रा पर सीखने की योजना बनेगी

मेष राशि के जातक आज दोस्तों के साथ आनंददायक पल बिता सकते हैं, लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। मेष राशि वालों को आज कारोबार में अपेक्षित सफलता मिलने से मानसिक संतोष की अनुभूति होगी। लेकिन जान लें कि आज आपकी मेहनत का सफलता और लाभ में बड़ा योगदान होगा, इसलिए केवल भाग्य के भरोसे न रहें। अगर आप शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो आज आप पूर्व में किए गए निवेश से लाभ कमा पाएंगे, अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को संभलकर चलना होगा। अधिकारियों से अनबन होने की संभावना है, अपने गुस्से पर काबू रखें।

वृष राशि: नई योजनाओं से लाभ होगा

वृष राशि के जातक अपने काम में नवीनता और रचनात्मकता लाकर आज लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में संतान के व्यवहार को लेकर मन में क्रोध और निराशा के भाव हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन मिलाजुला रहेगा, लेकिन कुछ बेवजह के खर्चों के कारण मन चिंतित हो सकता है। वैसे आप अपनी ओर से आय और व्यय में संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। कुछ जातक जिनकी ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं चल रही है, उन्हें परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ शाम का समय रोमांचक रहेगा।

मिथुन राशि: अटका हुआ काम बनेगा, लाभ मिलेगा

मिथुन राशि के जातक आज आत्मनिरीक्षण के मूड में रहेंगे और अपने कार्यों की समीक्षा करेंगे और अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा क्रोध के कारण निकट संबंधियों से विवाद होने की संभावना है। नौकरी से जुड़े कुछ मामले दोपहर बाद सुलझेंगे, मानसिक चिंता दूर होगी। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। शाम के समय कहीं से अचानक धन लाभ होने की संभावना है। मित्रों व परिजनों के साथ हंसी-मजाक में समय व्यतीत करेंगे, परिवार पर धन भी खर्च करेंगे।

कर्क राशि: विरोधियों की आलोचना पर ध्यान न दें

कर्क राशि के जातक आज सुबह से ही काम में तल्लीन रहेंगे और किसी विरोधी की आलोचना और रुकावट पर ध्यान न देकर अपना काम करते रहेंगे। आप अपने सामाजिक दायरे में मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। अचानक व्यापारिक यात्राओं का भी योग बन रहा है। किसी भी काम को शुरू करने के बाद आप उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे जिससे आपका उत्साह बना रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बनेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप संवाद बढ़ाने में सफल होंगे जिससे आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी।

सिंह राशि: कामकाज को लेकर असमंजस रहेगा

सिंह राशि के जातक आज सुबह से ही काम को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य करना है तो किसी वरिष्ठ या माता की सलाह लेकर ही करें, उसमें आपको पूर्ण सफलता मिलेगी। परिश्रम के क्षेत्र में आपको नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी और आप सामाजिक दायित्वों को पूरा करने में सक्षम होंगे। व्यापार में लाभ के अवसर आज आपके हाथ से निकल सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

कन्या राशि: पद के प्रभाव में वृद्धि होगी।

कन्या राशि के जातकों को आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए और विपरीत परिस्थितियों में भी वाणी में सौम्यता बनाए रखनी चाहिए। घर में यदि कोई तनाव चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। नौकरी करने वाले जातकों के पद प्रभाव में आज वृद्धि हो सकती है। आज दिन भर आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे और मौज-मस्ती को पूरा करने के लिए जरूरी कामों को नजरअंदाज करेंगे। संतान को अच्छा काम करते देख आज आप संतुष्ट रहेंगे लेकिन आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

तुला राशि: असफलता से मन उदास रहेगा

तुला राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में पद व अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। समस्याओं का समाधान मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा के आयोजन टल सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ शॉपिंग पर खर्च कर सकते हैं। हालांकि आज दोपहर बाद किसी काम में असफलता मिलने से मन निराश हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल: अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा

वृश्चिक राशि वालों का कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, प्रमोशन की संभावना है। लेखन और कला से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज बनेगी। आपकी किसी गलती से सेहत में विकार आने की आशंका है। संतान पक्ष से अचानक समाचार सुनने को मिल सकता है। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

धनु राशिफल: आज रहेगी बड़े अधिकारी की कृपा

धनु राशि वालों पर आज किसी बड़े अधिकारी की कृपा बनी रहेगी। काफी समय से रुका हुआ आपका पैसा आज मिल सकता है। पिता के साथ आपकी कोई कहासुनी हो सकती है, लेकिन इसे दिल पर न लें, बिना सोचे-समझे आज जल्दबाजी में कोई काम न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है और आपका काम बिगड़ सकता है। शाम के समय कोई व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।

मकर राशिफल: आपके प्रभाव में वृद्धि होगी

मकर राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में काम पर ध्यान देना होगा, अन्यथा वरिष्ठजनों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। आज आप अपनी किसी समस्या के समाधान के लिए परिजनों से चर्चा करेंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। आज आपके प्रभाव में वृद्धि हो सकती है, जिससे शत्रुओं का मनोबल टूटता हुआ नजर आएगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा आपका कोई विवाद लंबे समय से चल रहा है तो वह आज खत्म हो सकता है।

कुंभ राशिफल: वाणी संयमित रखना होगा लाभकारी

कुंभ राशि वाले व्यापारियों का दिन अच्छा रहेगा। यदि आप किसी कार्य में निवेश करना चाहते हैं तो निसंकोच करें क्योंकि इससे आपको अत्यधिक लाभ मिलेगा। आज परिवार में कुछ वाद-विवाद पनप सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा वरना रिश्तों में दरार आ सकती है। घर का प्रिय सामान आज खरीदा जा सकता है। आज किसी पुराने परिचित से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। शाम को आप देव दर्शन का लाभ उठाएंगे।

मीन राशिफल: सफलता पाएंगे, प्रसन्न मुद्रा में रहेंगे

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो आज उन्हें सफलता मिल सकती है। परिवार में आज किसी के विवाह की बात हो सकती है। शाम के समय आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपके योगदान के लिए आज आपको सराहना मिलेगी। यदि आज आपको कर्ज की वसूली के लिए जाना है तो उसके लिए दिन उपयुक्त रहेगा। संतान के भविष्य से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए आज आप समय निकाल पाएंगे।