राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन, जानिए

राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन, जानिए
daily horoscope 17 august 2021

जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा या नहीं,  जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल 

मेष

आज आप में से कुछ लोगों को आपके व्यवसाय-साथी या किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। व्यवसाय से संबंधित यात्राएग वांछित परिणाम नहीं दे सकती हैं। कार्य स्थल पर टकराव से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

वृषभ 

आज आपके व्यवहार से लोग काफी प्रभावित हो सकते हैं। किसी शुभ काम में नए लोगों से मदद मिलने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने की उम्मीद है।

मिथुन

धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं। आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे।

कर्क

आज आप परिजनों के साथ हंसी खुशी के पल बिताएंगे।  क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। शरीर में चुस्ती-चालाकी बनी रहेगी। धन व्यर्थ के कामों पर खर्च होगा।

सिंह

आप बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे और एक उच्च सामाजिक स्थिति हासिल करेंगे। आप एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं और एक बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा।

कन्या

आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा।  लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक लाभ के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। 

तुला

सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। फायदा हो सकता है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।

वृश्चिक

आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है। क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज़्यादा अच्छा नहीं है। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। नौकरी में परिवर्तन या स्थानांतरण संभव है।  रुका धन मिल सकता है।

धनु

व्यावसायिक उन्नति का फायदा उठाने और तलाशने के लिए अनुकूल समय है। राजनेताओं के सत्ता में आने की संभावना है और विदेशी यात्राओं के भी संकेत हैं। नई परियोजनयें गतिशील हो सकती हैं। अपनी मेहनत के आर्थिक परिणाम जानने की जल्दबाजी में न रहें। 

मकर

आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। घरेलू कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज जिन विद्यार्थियों का कंप्यूटर साइंस का एग्जाम है, उनकी सफलता सुनिश्चित होगी।

कुंभ 

आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं। 

मीन

आप निरंतर परिश्रम और प्रयास से उन्नति की दिशा में बढ़ रहे हैं। रोमांटिक विचारों में खोए रह सकते हैं। परिवार के लोगों की मदद मिल सकती है। नजदीकी रिश्ते आपके लिए बहुत खास हो सकते हैं। लव लाइफ सुखद रहेगी।