Today's Horoscope, 14 अक्टूबर 2023: आज वृषभ और मिथुन राशि के जातकों को मिल रहा शश योग का अच्छा प्रभाव, जाने अपना राशिफल

Today's Horoscope, 14 अक्टूबर 2023: आज वृषभ और मिथुन राशि के जातकों को मिल रहा शश योग का अच्छा प्रभाव, जाने अपना राशिफल

Today's Horoscope, 14 अक्टूबर 2023: आज वृषभ और मिथुन राशि के जातकों को मिल रहा शश योग का अच्छा प्रभाव, जाने अपना राशिफल
शनिवार, 14 अक्टूबर का राशिफल: आज चंद्रमा कन्या राशि से तुला में होगा, हस्त और चित्रा नक्षत्रों के साथ। आज शनि और चंद्रमा का षडाष्टक योग बन रहा है, जबकि शनिदेव कुंभ राशि में हैं, और इससे वृषभ और मिथुन राशि के जातकों को शश राजयोग का विशेष लाभ हो सकता है। जानिए आज के राशिफल में कैसे बीत सकता है आपका दिन खासकर शनि के अमावस्या पर।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175


मेष राशि: सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा

आज के दिन मेष राशि के जातक अपने दोस्तों के साथ आनंदमयी पल बिता सकते हैं। आपके दोस्तों के साथ लंबी यात्रा का भी विचार कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से आपको आज सामाजिक सम्मान मिल सकता है। अगर आपका कोई सरकारी काम आज पेंडिंग है, तो आपको इसके लिए अधिक समय नष्ट नहीं करना चाहिए, क्योंकि काम पूरा करना आज कठिन हो सकता है। सलाह है कि आप आज अधिकारी वर्ग से संपर्क बनाए रखें, अन्यथा उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके दाम्पत्य जीवन में आज मधुरता बनी रह सकती है।

वृषभ राशि: अचानक लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि के लिए आज के सितारे इस संकेत देते हैं कि आज आपको अपने नौकरी और व्यवसाय में अधिक मेहनत करनी होगी ताकि आप लाभ का आनंद ले सकें। आज, आपका भाग्य आपके साथ है, और अगर आपके ऊपर कोई कर्ज है और आप उसे चुका रहे हैं, तो आपको इसमें सफलता मिल सकती है। आपको आज अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे आप अचंभित हो सकते है । पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा।

मिथुन राशि: आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा

आज के सितारे दिखाते हैं कि आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार हो रहा है, जिससे आप अपने काम को बेहद लगन पूर्वक कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में आपका भाग्य साथ देगा और आपकी स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में आज आपको छोटे-मोटे मुनाफे के मौके मिल सकते है। शाम को आप अपने मित्रों के साथ समय बिताएंगे। नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ चला आ रहा विवाद आज समाप्त हो जाएगा। आज कुछ ऐसे लोगों से मिलने का मौका मिलेगा जिनसे आप भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। संतान की उन्नति से आपको प्रसन्नता होगी।

कर्क राशि: साहसिक निर्णय का लाभ मिलेगा

कर्क राशि के जातक आज के दिन कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास के साथ साहसिक निर्णय ले सकते हैं। आप आज किसी आलोचना पर ध्यान नहीं देकर अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर होंगे । सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज जनसमर्थन और लाभ भी मिलेगा। साझेदारी व्यवसाय चलाया है, तो पार्टनर के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

सिंह राशि: करियर में आगे बढने अवसर प्राप्त होगा 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज के सितारे इस संकेत देते हैं कि आपको आज अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। यहां तक कि आपको सफलता प्राप्त करने के लिए आज परिश्रम भी करना होगा। आप विरोधीयों से सतर्क रहेंगे, क्योंकि वे आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में दिन अच्छा रहेगा और विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात भी आज आगे बढ़ सकती है। आपके लिए आज की सलाह है कि छोटे या बड़े पैमाने पर किसी अन्य बाजार में निवेश करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके लिए यह सार्थक है और आपके वित्तीय लक्ष्यों के साथ मेल खाता है। विद्यार्थियों को भी शिक्षा क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, इसलिए वे अपने शिक्षा के लक्ष्यों को मजबूती से पुनर्निर्धारित करें और मेहनत करें।

​कन्या राशि: अचानक लाभ मिलेगा

आज कन्या राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपको विपरीत स्थितियों से घबराना नहीं चाहिए। आज आपकी राशि में राशि स्वामी बुध के साथ सूर्य और चंद्रमा भी विराजमान हैं, इसलिए आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से विपरीत स्थितियों को आसानी से पार कर सकते हैं। व्यापार में आपको आज खूब लाभ मिल सकता है। शाम के समय कारोबार में तेजी रहेगी , जिससे आपको अच्छा लाभ हो सकता है। जो जातक धर्म, कर्म, और दान के कार्यों से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज किसी अधिकारी से मदद मिल सकती है । शाम के समय अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है ।

तुला राशि: दिन लाभदायक रहेगा 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहने वाला है। आज ऑफिस में आपके सुझावों का स्वागत किया जाएगा जिससे आपका मनोबल में वर्द्धि  होगी और चेहरे पर आत्मविश्वास दिखेगा। आज आप दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आज जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार और लाभदायक साबित होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से के साथ विवाद है तो उसमें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशि: विवादित विषयों से दूर रहें

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपका दिन लाभप्रद हो सकता है। आप आज कुछ अलग करने की योजना बना सकते हैं। किसी पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप  आज  परिचित के लिए पैसों का इंतजाम कर सकते है। आज आप किसी डील को अंतिम रूप देने में सफल होंगे। आपको व्यवसाय में साझेदारी से भी लाभ मिलेगा, लेकिन साथ ही सलाह भी है कि विवाद वाले विषयों से दुरी बना के रखें।

धनु राशि: जनसंपर्क से लाभ मिलेगा

धनु राशि के लिए आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा, लेकिन आपको अपने दैनिक कार्यों में लापरवाही करने से बचना चाहिए, नहीं तो काम खराब हो सकता है। नए लोगों से संपर्क बनाना आपके व्यवसाय के लिए अच्छा साबित हो सकता है। शाम के समय आपके घर मेहमान आ सकते है, जिसमें छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त हो जाएगी।

​मकर राशि: भाग्य का साथ प्राप्त होगा

आज शनि अमावस्या पर बने शुभ योगों से मकर राशि के जातकों को कार्यस्थल पर बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और कुछ ऐसा काम को पूरा करने का मौका प्राप्त होगा जिनकी उनकी रुचि है। दाम्पत्य जीवन में मधुर बना रहेगा। लव लाइफ में विवादित बात कहने से बचे नहीं तो रिश्तों खराब हो सकते है। पारिवारिक व्यवसाय में पिता की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आपके द्वारा बिजनस के लिए योजनाएं आपके के लिए उत्तम होगी।

कुंभ राशि: खर्च पर काबू रखें

कुंभ राशि के जातकों को आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। आपमें सांसारिक सुख सुविधाओं के प्रति आकर्षित होंगे। ऑन डील के ऊपर आपके पैसे खर्च होगे। आज सामाजिक कार्यक्रम में अपनी रूचि से हिस्सा लेंगे। आप जमीन, वाहन या भवन खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके लिए अच्छा है। आज आप  बच्चों के भविष्य प्रति चिंतित रहे सकते हैं, जिसके लिए आप निवेश की भी योजना बना सकते है ।

मीन राशि: फंसा हुआ पैसा मिल सकता है

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है । संतान संबंधी समस्या आज दूर हो सकती है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो उसमे आज सफल होंगे। मौसम के कारण आपकी सेहत कुछ अच्छी नहीं रहेगी । आज व्यापार और घर में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना करें , नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । उधार दिया पैसा आज वापस मिल सकता है।