Today's Horoscope, 06 जनवरी 2024: राशि शान्ति: मेष, सिंह और वृश्चिक जातकों को सुनफा योग से अचानक लाभ , जानिए आपके तारे क्या कहते हैं

Today's Horoscope, 06 जनवरी 2024: राशि शान्ति: मेष, सिंह और वृश्चिक जातकों को सुनफा योग से अचानक लाभ , जानिए आपके तारे क्या कहते हैं

Today's Horoscope, 06 जनवरी 2024: राशि शान्ति: मेष, सिंह और वृश्चिक जातकों को सुनफा योग से अचानक लाभ , जानिए आपके तारे क्या कहते हैं
शनिवार, 6 जनवरी को तुला राशि में चंद्रमा का गोचर हो रहा है। तुला राशि में चलते हुए चंद्रमा स्वाति नक्षत्र उपरांत विशाखा नक्षत्र में संचार होगा। इस गोचर के दौरान चंद्रमा शुक्र की राशि में विराजमान होकर सुनफा नामक शुभ योग बन रहा है। सुनफा योग के साथ ही, गजकेसरी योग भी मौजूद है। ऐसे में, आज का दिन मेष, सिंह, और वृश्चिक राशि को लाभ प्राप्त होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनिवार का दिन मेष, सिंह, और वृश्चिक राशि के अलावा किन-किन राशियों के लिए लाभप्रद होगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175


मेष राशि: लाभ के अवसर प्राप्त होंगे

मेष राशि, आज का दिन कारोबारियों को बिजनस में लाभ और अवसर प्राप्त होंगे। आज आप भविष्य की योजनाओं में भी पैसा लगाएंगे और बचत भी प्राप्त होगी।  व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहने पर भी आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों की वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। महिलाएं स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकती हैं। थकान और आलस्य आज आप  पर हावी रह सकता है। मेष राशि के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

वृषभ राशि: मेहनत का लाभ मिलेगा

वृषभ राशि, आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रह सकता है। अपनी योजना के अनुसार काम को पूरा कर पाएंगे। कारोबार में आपको मेहनत का लाभ प्राप्त होगा और विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों को आप मात भी दे सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों को दिन के पहले भाग में ही आपको प्रयास कर पूरा करना चाहिए, नहीं तो काम अटक सकता है। पिता के साथ आपको तालमेल बनाए रखना चाहिए, नहीं तो उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी का साथ सहयोग प्राप्त होगा और शाम आपकी सुखद रहेगी।

मिथुन राशि: बढ़ते खर्च से चिंतित होंगे

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन काम में सुधार के लिए प्रयासशील रहें। कुछ बातों और व्यवहारों से मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप संयम बनाए रखने का प्रयास करें। सेहत के मामले में सतर्क रहें, खासकर रक्त विकार और जोड़ों की समस्याओं से बचने के लिए। आर्थिक परिस्थितियों में विवेकपूर्ण खर्च करें और चिंता को दूर करने का प्रयास करें। सामाजिक रिश्तों में ध्यान दें, क्योंकि कुछ संबंधों में कड़वाहट हो सकती है। घरेलू जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी का साथ सहारा प्रदान करेगा। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें और मृदुल व्यवहार के माध्यम से समस्याओं को सुलझाएं।

कर्क राशि: आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे

आज कर्क राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन अत्यधिक कल्पनाशील होगा। आप भविष्य के लिए विभिन्न योजनाओं की रचना करेंगे और आपकी रचनात्मक और कुशल विचारों से लोग प्रभावित होंगे। परिवार में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। कार्य या व्यवसाय में शुरुआती बाधाओं के बाद, आपको लाभ होगा और नए आय स्रोत खुलेंगे। आपके मन में कई दिनों से चल रही व्यापारिक योजना को दिशा मिलने से आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आप नए स्रोतों में निवेश करने के लिए तैयार हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है। आज आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी, और महिलाएं पूजा-पाठ के कार्यों में अधिक रूप से शामिल रहेंगी।

सिंह राशि: आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा

आज सिंह राशि के लिए सितारे इशारा कर रहे हैं कि आपमें आज थोड़ी आलसी भावना हो सकती है, जिससे कुछ महत्वपूर्ण काम टाल सकते हैं। सलाह है कि आप ध्यानपूर्वक काम करें और लापरवाही से बचें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। सितारे बताते हैं कि आज सिंह राशि के जातक अपने बजट को बेहतरीन तरीके से संभाल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। परिजनों के साथ मिलकर आप अधिकांश कामों को पूरा कर सकते हैं। दोपहर के बाद किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से आप खुश होंगे। बच्चों के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार रहेगा और शाम को बच्चों के साथ मस्ती का समय बिताएंगे। किसी परिचित व्यक्ति के बारे में कोई अप्रिय समाचार मिलने से कुछ क्षणिक चिंता हो सकती है, लेकिन यह अत्यंत छोटे समय के लिए ही होगी।

​कन्या राशि: धन की वजह से उलझन होगी

कन्या राशि के जातकों के लिए आज के सितारे इशारा कर रहे हैं कि आपके मन में कई योजनाएं बनी रहेंगी, लेकिन समय और धन की कमी के कारण आप उन्हें अमल में नहीं ला पाएंगे। कड़ी मेहनत के बाद ही आपको आर्थिक लाभ होगा, इसलिए प्रयासों में कमी नहीं करनी चाहिए। सरकारी कार्यों में टालमटोल नहीं करना चाहिए, ताकि काम न अटक जाए। जमीन या मकान से संबंधित कोई योजना है तो आज उसे अच्छे से पुनरीक्षित करें और डील फाइनल करें। सामाजिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। कामकाज में मंदी के कारण मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं, लेकिन जोखिम भरे कार्यों में निवेश करने से सावधान रहना चाहिए।

तुला राशि: अचानक से लाभ मिलेगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय होने की संभावना है। आपका शौक और रुचियों में वृद्धि होने से आप खुद को और भी संतुष्ट महसूस करेंगे। आपमें दिखावे की प्रवृत्ति बढ़ेगी, और इससे आपको और भी अधिक पहचान मिलेगी। अर्थिक परेशानी की संभावना है लेकिन सावधानीपूर्वक खर्च करने से आप इस स्थिति को संजीवनी दे सकते हैं। पड़ोसी या जानने वाले के साथ अहम के संबंध में कुछ तकरार हो सकती है, इसलिए समझदारी बनाए रखें। काम में संयम और समझदारी बनाए रखने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस या निवेश में किसी भी बदलाव को लेकर अनुभवी सलाह लें। आचानक धन का लाभ हो सकता है और काम के सिलसिले में यात्रा का भी संभावना है। प्रतियोगिता में सफलता आपको आनंदित करेगी।

वृश्चिक राशि : अप्रत्याशित लाभ मिलेगा

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का शनिवार एक अप्रत्याशित लाभ लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज समझदारी से चलना होगा, क्योंकि किसी बात को लेकर अधिकारीगण नाराज हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव की संभावना है, इसलिए संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए सतर्क रहें। आपको सलाह दी जाती है कि आज किसी अनजान व्यक्ति को पैसा उधार न दें, क्योंकि यह आपको आने वाली मुश्किलें बढ़ा सकता है। लेकिन यदि आपने किसी से पहले से ही उधार लिया है, तो उसे समय पर चुकाने का प्रयास करें। शाम को परिवार या मित्रों के साथ पार्टी और मनोरंजन का आयोजन करने का सोचें। कहीं घूमने की योजना भी बना सकते हैं, जिससे आप रिक्रेएशन करेंगे और आनंद लेंगे। रुचिकर खानपान का आनंद लें और आज को यादगार बनाएं।

धनु राशि: आर्थिक पक्ष बेहतर होगा

धनु राशि के जातकों के लिए आज का शनिवार एक लाभकारी और शुभ दिन ले कर आएगा। लेकिन आपके लिए यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने काम में ध्यान केंद्रित रखें और इधर-उधर की बातों में अधिक विचलित न हों, नहीं तो मानसिक परेशानी हो सकती है। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपको अपने किसी वरिष्ठ सहयोगी की मदद से लाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष भी आज आपके लिए सामान्य से अधिक अच्छा रहेगा। आप आज परिवार के साथ बाहर खाने पीने की योजना बना सकते हैं और घर पर किसी मित्र या मेहमान का स्वागत कर सकते हैं। इस राशि की महिलाएं आज किसी काम के बिगड़ने से चिंतित हो सकती हैं, लेकिन थोड़ी मेहनत और संयम से स्थिति सामान्य हो जाएगी।

​मकर राशि: मन आज अशांत रह सकता है

मकर राशि, आज आपका मन चंचल रहेगा साथ ही मन में कई तरह के विचार आपको पेरशान करेगा। आपको अपने मन के घोड़े को नियंत्रण रखना होगा और अपने काम पर फोकस करना होगा। इससे कार्य में प्रगति करेंगे और लाभ भी पाएंगे। आपके लिए सलाह है कि आप अपनी व्यावहारिकता में कमी न आने दें, इससे आपको बिजनस में लाभ के साथ ही रिश्तों में भी फायदा मिलेगा। सेहत के मामलों में आज आपको अपना ध्यान रखना होगा। दिन के दूसरे भाग में आप थकान और शरीर में दर्द महसूस कर सकते हैं। परिवार में आज न चाहते हुए भी कुछ काम आपको करना होगा जिससे मन ही मन खीज हो सकती है।

कुंभ राशि: मानसिक उलझन में रह सकते हैं

कुंभ राशि, आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में परेशानी और उलझन का सामना करना होगा। जल्दी लाभ पाने के लिए गलत तरीकों को आजमाने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में समझदारी और बुद्धि से काम निकालना होगा। दोपहर के बाद प्रतिष्ठित व्यक्ति या महिला के सहयोग से फायदा मिल सकता है। अगर आप कोई नया काम आज शुरू करना चाह रहे हैं तो हो सके तो उसे टाल दें नहीं तो परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि पुराने और अधूरे कार्यों को पूरा करने पर आप फोकस करें। आप आज किसी घरेलू काम को टालने की कोशिश करेंगे जिससे जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि: योजना में सफलता मिलेगी 

मीन राशि, आज सभी पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए जमकर मेहनत करनी होगी। शुरुआत में आपको असफलता भी प्राप्त हो सकती है, किन्तु  दोपहर के बाद मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। व्यापार में आप जिस योजना पर काम पर काम करेंगे, भविष्य में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। वाणी को संयमित रखें साथ ही  जितना जरूरी हो उतना ही बोलें, नहीं तो मान सम्मान की हानि हो सकती है। घरेलू कामकाज के चलते आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। महिलाएं पारिवारिक रिश्तों को जोड़े रखने में सहायक रहेंगी।