Today Horoscope, 3 मई 2023: चंद्रमा का बुध राशि में गोचर, देखें कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन

Today Horoscope, 3 मई 2023: चंद्रमा का बुध राशि में गोचर, देखें कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन

Today Horoscope, 3 मई 2023: चंद्रमा का बुध राशि में गोचर, देखें कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन

3 मई, बुधवार को चंद्रमा दिन-रात कन्या राशि में गोचर कर रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा के राहु, बुध, सूर्य और गुरु के साथ षडाष्टक योग बना है। ऐसे में कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक उलझनों से भरा रहेगा। आज इस राशि के जातकों को सेहत के मामले में भी अपना ध्यान रखना होगा। मन में गलत विचार आने से परेशानी होगी। जबकि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर अच्छा कहा जा सकता है। उन्हें बुद्धिमता और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं 3 मई बुधवार का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: संतान के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं

मेष राशि के जातकों का आज भाग्य मेहरबान है। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे जातकों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में शत्रु प्रबल होंगे और उनकी वजह से कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए ठीक नहीं है। कारोबार में विस्तार के लिए आज परिवार से चर्चा जरूर करें। सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी खासियत आज आपको मशहूर कर देगी। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ बातचीत में बिताएंगे। आज आप अपनी संतान के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

वृष राशि : कारोबार में सफलता की ओर बढ़ेंगे

वृषभ राशि वालों के लिए सितारे बता रहे हैं कि राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जनता का अच्छा सहयोग मिलेगा, आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आज आप जल्दी-जल्दी सारे काम निपटाकर शाम को कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रुपरेखा भी बनेगी। आज आप अपने व्यवसाय में सफलता की ओर बढ़ेंगे।

मिथुन राशि: कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं उन्हें आज इस दिशा में योजना बनाकर काम करना होगा, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा। अपनी बुद्धिमता और कार्यकुशलता से कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे और लाभ प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक समस्याओं को सुलझाने में आपको अपने वरिष्ठों और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। चल अचल संपत्ति से आज आपको लाभ मिल रहा है। भाई बहनों से महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में आज सभी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। लंबे समय से यदि आप किसी चीज की कामना कर रहे हैं तो आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। राशि स्वामी चंद्रमा के साथ तीसरे भाव में संचार करेगा। व्यापार में आज कोई डील फाइनल होने से आपको खुशी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के विवाह की बात चल रही है तो आज उनका विवाह आगे बढ़ेगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी और उनका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ा हुआ नजर आएगा।

सिंह राशि: सुख-सुविधाओं के साधनों पर भी खर्च कर सकते हैं

सिंह राशि वालों का दिन शुभ है और आज आप हर कदम पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। दफ्तर में समय पर काम पूरा होने से आप अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे और आपके विरोधियों के षड्यंत्र विफल होंगे। परिवार के साथ शाम बिताएंगे और जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। स्वजनों के साथ यदि कोई मनमुटाव चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आज के दिन आप सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों पर भी ख़र्च कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आमदनी और ख़र्चों में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आपको पछताना पड़ेगा।

कन्या राशि: जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा

कन्या राशि के सितारे आज ज्यादा अनुकूल नहीं हैं। मानसिक रूप से आज काफी उलझन महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर चिंता और तनाव हो सकता है। सेहत के मामले में भी आज कन्या राशि के जातकों को अपना ध्यान रखना होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। अचानक हुए खर्चे की स्थिति से भी आप कुछ परेशान रहेंगे। लेकिन आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आज खान-पान संयमित रखें।

तुला राशि: पैसों की बर्बादी से बचें

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा होगी और प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु आज सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत करने के बाद आमदनी कम और ख़र्चे अधिक होंगे, लेकिन आज आपको पैसों की बर्बादी से बचना होगा और अपनी आमदनी और ख़र्चों में संतुलन बनाकर चलना होगा। व्यस्तता के कारण घर के कामों में हाथ बंटाने में सक्षम नहीं होने पर आपके जीवनसाथी आपसे नाराजगी व्यक्त कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: सरकारी नीतियों का भरपूर लाभ मिलेगा

वृश्चिक राशि के लोगों का आज का दिन व्यस्त रहेगा। शिक्षकों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और भविष्य के मामलों पर भी चर्चा होगी। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी दूसरी जगह से ऑफर मिल सकता है। यदि आप कार्य सिद्धि के लिए दूसरों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल होंगे तो आपको सरकारी नीतियों का पूरा लाभ मिलेगा। आज कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपका जीवनसाथी इसमें आपके साथ खड़ा नज़र आएगा।

धनु राशि: जीवनसाथी को सैर पर ले जा सकते हैं

धनु राशि के जातक आज हर काम सावधानी से करें। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना है तो सोच समझ कर लें, नहीं तो भविष्य में आपका नुकसान हो सकता है। आज आपको अपने भाई के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। पिता के साथ आज वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन यदि आप उनकी सलाह मानकर आगे बढ़ेंगे तो भविष्य में इसका लाभ आपको मिलेगा। संतान को अच्छा कार्य करते देख प्रसन्नता होगी। आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ नया करने की सोच सकते हैं। शाम के समय आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।

मकर राशि: ससुराल पक्ष से आपके संबंधों में सुधार आएगा

मकर राशि के जातकों का भाग्य आज साथ दे रहा है और रोजगार से जुड़े जातकों को पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी के सहयोग से जमीन से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। व्यस्तता के बीच आज आप अपने वैवाहिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। ससुराल पक्ष से आपके संबंध सुधरेंगे, लेकिन लेन-देन से बचें। धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्रसंग प्रबल हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम करने की सोच रहे हैं तो उसमें रुकावटें आ सकती हैं। प्रेम जीवन में आप अपने जीवन साथी का परिचय अपने परिजनों से करा सकते हैं।

कुम्भ राशि: प्रेम जीवन सुखमय रहेगा

कुंभ राशि के जातक आज काफी व्यस्त रहेंगे और नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी और अपने काम में उत्कृष्टता हासिल करनी होगी। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा और वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। आज आप अपने काम की योजना पहले ही बना लेंगे लेकिन फिर भी अचानक कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। आज भाई बहनों से अनबन हो सकती है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो किसी परिचित से मदद मिलने की संभावना है। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा।

मीन राशि: विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त होगी

मीन राशि के जातक आज भाग्यशाली रहेंगे। छात्रों को अपने भविष्य के लिए नई संभावनाएं मिलेंगी। यदि कोई रोग आपको परेशान कर रहा है तो आज उसमें सुधार होगा। संतान के विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त होगी। आज आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल में आज कुछ तनाव हो सकता है। व्यापार में अधिक पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शाम के समय आप अपने माता-पिता को भगवान के दर्शन कराने के लिए किसी मंदिर में ले जा सकते हैं। मित्रों के सहयोग से दिन भर आपके काम आपकी इच्छा के अनुसार पूरे होंगे। जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।