कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का भविष्यफल

कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का भविष्यफल
daily horoscope 2 april 2021

हर रोज ग्रहों की चाल बदलती है जिसके कारण हर दिन हमारे लिए कुछ नया लेकर आता है। कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा और कुछ राशियों के लिए खराब। जानिए कौनसी राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और किसके लिए सामान्य जानिए आपका आज का राशिफल। 

मेष

फालतू कामकाज से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। आप अपने विचारों में थोड़ा बदलाव ला सकते हैं। पैसा कमाने के नए मौके सामने आ सकते हैं। पैसों से आपकी कोई बड़ी समस्या सुलझने के योग हैं।

वृषभ

आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे।  ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। जिन छात्रों का आज फिलॉसफी का एग्जाम है, उनका दिन आज अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। 

मिथुन

नई शुरुआत के लिए आपको थोड़ी ज़्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। किन्तु आने वाले समय में आर्थिक लाभ शुभ रहेगा।  पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।  प्रेम विषयों की स्थिति गंभीर हो सकती है।

कर्क

यात्रा-पर्यटन के योग हैं। मानहानि हो सकती है अतः सावधान रहें। गलतफहमी दूर करें जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।  परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। स्वास्थ समस्याओं से निजात मिल सकता है।

सिंह

किसी बड़ी योजना को पूरा करने की प्लानिंग बना सकते हैं। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम भी मिल सकता है। जिसको पूरा करेंगे तो आपको फायदा हो सकता है। आज आप नए कारोबार की रुपरेखा भी बना सकते हैं।

कन्या

आज आपको किसी तरह के कानूनी मामले में दोस्तों की मदद मिलेगी।  आज आप परिवार वालों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे।  जिसमें आप सफल भी होंगे. लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

तुला

वित्तीय रूप से यह अच्छा दिन नहीं है।  बेतरतीब निवेश समस्याएं पैदा कर सकता है। किसी जानकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा।  काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

वृश्चिक

आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। संतान से लाभ होगा। कार्य से संबंधित यात्रा आपको व्यस्त रखेगी।  आप परिवार के साथ समय नहीं बिता पाएंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता का विषय रहेगा।

धनु

संबंधों में सुधार हो सकता है।  सबका सम्मान करें। आपके फैसलों में सटीकता रहेगी। बिजनेस और नौकरी में भी सफलता के योग हैं।  विवाह योग्य लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी या बिजनेस में आने वाले मामलों पर बातचीत करने के लिए अच्छा समय है।

मकर

आज कारोबार से जुड़े जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। आज आप बच्चों से कोई नई बात सीख सकते हैं। आप जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए।

कुंभ

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप दूसरों पर  अपने शब्दों से प्रभाव डालेंगे।  लेकिन आपकी सेहत आपको सहयोग नही करेगी। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, अपना ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ कुछ वाद विवाद हो सकता है।

मीन

आज परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। पैसों का कोई मामला उलझा हुआ है, तो वह ठीक होने लगेगा।  कोई खुशखबरी मिल सकती है।  अधूरे एवं रुके हुए कार्य निपटाने को दिन ठीक है। रोजमर्रा के कामकाज से फायदा हो सकता है।