कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का राशिफल क्या कहते आज के सितारे आपके लिए

कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का राशिफल क्या कहते आज के सितारे आपके लिए
daily horoscope 23 november 2021

आज के राशिफल से जानिए  आपके लिए कैसा रहेगा आज का भविष्यफल, कुछ राशियों के लिए  शुभ रहेगा आज का दिन और कुछ के लिए सामान्य

मेष राशिफल

आज आप किसी से बहस ना करे क्युकी आज आपके शत्रु परास्त होंगे। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा से लाभ होगा। आज नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। आज सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। आज आपको धन की प्राप्ति होगी। जीवन सुखमय होगा।

वृषभ राशिफल

आज आपकी धर्म-कार्य में रुचि बढ़ेगी। अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। ज्ञान में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा, सभी ओर से सहयोग मिलेगा। अपेक्षित कार्य पूरे होंगे। आज लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

मिथुन राशिफल

आज चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। कुसंगति से हानि होगी। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। आज समय पर सहयोग नहीं मिलेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

कर्क राशिफल

आज आपको आपके जीवन साथी से बहुत प्यार मिलेगा। आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें।

सिंह राशिफल

आज आप कुसंगति से बचे। आज आर्थिक स्‍थिति सुधारने के प्रयास सफल रहेंगे। नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। आज कर्ज में कमी होगी। आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशिफल

कई दिनों से आपको जो समस्या हो रही थी उससे आज निजात मिलेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आज यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन होगा । जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

तुला राशिफल

आज यात्रा लाभदायक रहेगी। आज ज्यादा धन खर्च होगा, सुख के साधनों पर खर्च होगा। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं।  आज तुला राशिवाले जातको की बेरोजगारी दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज लेन-देन में सावधानी रखें।

वृश्चिक राशिफल

आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यात्रा आनंददायक रहेगी। खाने-पीने में ध्यान रखें।आज घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

धनु राशिफल

आज आपको आपकी मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी । व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आज काम में अधिक ध्यान दे पाएंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। चिंता में कमी रहेगी।

मकर राशिफल

मकर राशिवालों आज आपके घर में मेहमानों का आवागमन लगा रहेगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। पार्टनरो से मतभेद कम होंगे। आज जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

कुंभ राशिफल

कुम्भ राशिवालों के लिए आज कोई बुरी सूचना से आपकी चिंता बढ़ेगी तथा किसी अपने का व्यवहार दिल को आहत करेगा। तनाव बढ़ेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पुराना रोग उभर सकता है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। काम में मन नहीं लगेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक रहेगा।

मीन राशिफल

मीन राशिवाले आप दुसरो से काम करने की कोई अपेक्षा न रखे आपका काम स्वम करे। फालतू खर्च होगा। आज समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों पर अतिविश्वास भारी पड़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।