Today Horoscope, 13 April 2023: आज काम धंधे के लिहाज से कर्क राशि के लिए लाभप्रद दिन, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

Today Horoscope, 13 April 2023: आज काम धंधे के लिहाज से कर्क राशि के लिए लाभप्रद दिन, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

Today Horoscope, 13 April 2023: आज काम धंधे के लिहाज से कर्क राशि के लिए लाभप्रद दिन, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

आज 13 अप्रैल को चंद्रमा धनु राशि से मकर राशि में गोचर कर रहा है। और आज पूर्वाषाढ़ा और फिर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। साथ ही आज शिव योग भी बन रहा है। ऐसे में कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। शुभ सूचना प्राप्त होगी और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। ज्योतिषी चिराग दारूवाला जानते हैं ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: आज का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में किए गए कार्यों से आज आपको भरपूर मुनाफ़ा होगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। आज शाम को आपको कुछ थकान और सिरदर्द महसूस हो सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको संतान के विवाह से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से काम बनेंगे।

वृष राशि: बड़ी सफलता मिलेगी

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप किसी खास काम से घर से निकलें तो माता-पिता का आशीर्वाद लें और उसमें आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। आज शाम को आप किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे और जागरण कीर्तन भजन संध्या आदि करेंगे। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। माता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आप अपने बच्चों के अच्छे व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन राशि: आज आपको किसी तनाव हो सकता है

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें आपको कुछ तनाव हो सकता है। तनावग्रस्त रहने के कारण आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमजोर रहेगी जिससे आपका काम अटक सकता है। शाम का समय घर वालों के साथ गाने और मौज-मस्ती में बीतेगा। अगर आप नौकरी के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो आज आपको अपने उच्चाधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

कर्क राशि: अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे

कर्क राशि वालों का भाग्य आज उनका साथ दे रहा है। लंबे समय से यदि आपकी तरक्की रुकी हुई थी तो आज उसका पूरा लाभ आपको मिलेगा। बाहर का खाना खाने से बचें, नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आज आपके माता-पिता को आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आज अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिलने की प्रबल सम्भावना है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी।

सिंह राशि: आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा

सिंह राशि का भाग्य आज साथ देगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। व्यापार में आज आपको कुछ नए बदलाव करने पड़ेंगे जिससे भविष्य में आपको बड़ा फायदा मिलेगा। रोजगार से जुड़े जातकों को आज बेहतरीन अवसर मिलेंगे। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता की तैयारी में कड़ी मेहनत करनी होगी। आज शाम को किसी मित्र से आपको धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकते है।

कन्या राशि: कोई खास डील फाइनल हो सकती है

कन्या राशि के लोगों का दिन व्यस्त रहेगा। आज कुछ भागदौड़ रहेगी, लेकिन यदि आप यात्रा करना चाहते हैं तो करें क्योंकि इससे आपकी कोई खास डील फाइनल हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों को छोटी दूरी की यात्रा पर ले जा सकते हैं, जिसमें परिवार के सदस्य आपस में आनंद उठाएंगे।

तुला राशि: जोखिम भरे काम करने से बचें

तुला राशि के जातक आज हर काम बहुत ही सोच समझकर करें। आपके व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज आपको सोच समझकर फैसले लेने होंगे, नहीं तो आप बहुत बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं और इससे आपको कोई राजकीय दंड भी मिल सकता है, इसलिए कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचें और ऐसी परस्थिति से दूर रहे। आज आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को अपना बना लेंगे। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आप उस प्रॉपर्टी की चल-अचल सभी पहलुओं की अच्छे से जांच कर लें।

वृश्चिक राशि: पद व अधिकार में वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि के जातक भाग्यशाली रहेंगे। कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। आपके शत्रु आपके सामने हार मानेंगे और आप अपने इरादों में सफल होंगे। आज संतान के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके पद और अधिकार में वृद्धि होगी। यदि आज आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन देना है तो सोच समझ कर लें क्योंकि धन की लेन देन से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।

धनु राशि: कहीं अटका हुआ पैसा आज मिल सकता है

धनु राशि वालों का भाग्य आज उनका साथ देगा। विद्यार्थियों का आज अपने गुरु या ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा, जिसका उन्हें लाभ भी मिलेगा। आज आप अपनी सूझबूझ से कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपका कारोबार फलेगा-फूलेगा। यदि आपका कोई पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह आज मिल सकता है। संतान को आज स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा। पिता के लिए आज आप कोई उपहार ला सकते हैं।

मकर राशि: पारिवारिक विवाद खत्म होगा

मकर राशि वालों का भाग्य आज उनका साथ दे रहा है। आज आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। पार्टनरशिप में किए गए कारोबार में आज आपको अच्छा मुनाफ़ा होगा। जीवनसाथी से हर तरह का सुख मिलेगा। शाम के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा मामूली चोट लग सकती है। आज कुछ ऐसे ख़र्चे आपके सामने आएंगे, जो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध भी करने होंगे। यदि लंबे समय से कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वह अब समाप्त होगा।

कुम्भ राशि: परीक्षा में उत्तम सफलता मिलेगी

कुंभ राशि के जातकों को आज सोच समझकर गंभीर फैसले लेने चाहिए क्योंकि धैर्य से लिए गए फैसले आपको फायदा दे सकते हैं, नहीं तो जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। रोजमर्रा की जरूरतों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। यदि आपको किसी नए व्यवसाय में निवेश करना है तो अवश्य करें क्योंकि बाद में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। संतान की नौकरी के लिए किए गए प्रयास आपको उत्तम सफलता देंगे। छात्रों को परीक्षा में बेहतरीन सफलता मिलेगी।

मीन राशि: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

मीन राशि वालों का भाग्य आज उनका साथ नहीं दे रहा है। आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलें लेकर आएगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित रहेंगे। आपको पाचन और पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आज आप अपने कारोबार के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे और उन्हें सफल बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आज अगर आप किसी बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो वह आसानी से मिल जाएगा। पारिवारिक व्यवसाय को लेकर आज आप अपने पिता से सलाह लेंगे। आपका जीवनसाथी हर मुश्किल में आपके साथ खड़ा नजर आएगा।