अगर आप भी करते है नियमित यह कार्य, तो शनिदेव आपसे होंगे प्रसन्न

अगर आप भी करते है नियमित यह कार्य, तो शनिदेव आपसे होंगे प्रसन्न
Lord Shanidev

शनिदेव को न्याय के देवता माना जाता है।  अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते है तो जरुरी है कि आप में यह आदते हो।  अगर आप भी यह कार्य नियमित रूप से करते होंगे तो आपको कभी भी शनिदेव की दृष्टि से बचना नहीं पड़ेगा। उनकी कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी।

नाखून काटते रहें

जो लोग रोज अपने नाखून काटते हैं और उन्हें साफ भी रखते हैं, शनि ऐसा करने वालों का हमेशा खयाल रखते हैं। इसलिए अचानक अगर आप अपने काटने में आलस करने लगेंगे या नाख़ून गंदे रहने लगेंगे तो समझ जाइये की आपको शनि की दशा सुधारने के लिए उपाय करने की आवश्यकता है। नाख़ून काटने की आदत को कभी ना बदले।

दान करना

अगर आप हर तीज त्योहार पर गरीबों या जरुरतमंदो को दान करेंगे तो इससे शनिदेव की आप पर विशेष कृपा बनी रहेगी। यदि आप किसी भी गरीब को काले चने, काले तिल, उड़द दाल और कपड़ सच्चे मन से दान करेंगे तो आश्वस्त रहिये शनिदेव आपका हमेशा कल्याण करेंगे।

गरीबों को छाते भेट में दे

एस्ट्रोलॉजी कंसल्टेंसी के अनुसार छाते का प्रयोग धुप और बारिश से बचने के लिए किया जाता है। अगर आप किसी गरीब को छाता दान करते है तो इससे शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहती है। अगर आपकी यह आदत नहीं है तो तुरंत इस आदत को अपना ले।

कुत्तों की सेवा

जो लोग कुत्तों की सेवा करते है उनसे भगवान शनि हमेशा प्रसन्न होते है। जो लोग कुत्तों को खाना देते है और उन्हें कभी नहीं सताते है उन लोगों के सभी कष्ट शनिदेव दूर कर देते है। यदि आप भी कुत्तों को प्यार करते है तो जीवन में शनि के कोप से सदा बचे रहेंगे।

नेत्रहीन को राह दिखाए

यदि आप किसी भी नेत्रहीन व्यक्ति को राह दिखाते है या उनकी मदद करते है तो शनि को खुश करने में सहायक सिद्ध होता है।

शनिवार का व्रत रखना

अगर आप भी उन लोगो में से है जो कि शनिवार का व्रत रखकर अपना भोजन गरीबों के हिस्सों में देते है तो इसका मतलब है कि शनि की कृपा से अन्न के भण्डार आपके लिए हमेशा खुले रहेंगे।

मछलियों का आहार

जो लोग मछली खाते नहीं है लेकिन मछलियों को खाना खिलाते है तो उनसे शनि हमेशा प्रसन्न रहते है। इसलिए मछलियों को दाना डालने की आदत को अपनाए।

साफ़ एवं स्वच्छ रहने की आदत

जो लोग प्रतिदिन स्नान करते है और खुद को साफ़  उन पर शनि की कृपा होती है। जो लोग पवित्र रहते है उनकी मदद हमेशा शनिदेव करते है।

सबका सम्मान करे

जो लोग अपने वृद्ध माता पिता और स्त्रियों का सम्मान करते है उनसे शनिदेव हमेशा प्रसन्न रहते है। जो लोग किसी का सम्मान नहीं करते तो ऐसे लोगों को शनि दोष का सामना करना पड़ता है।

पौधरोपण

ऐसा माना जाता है कि यदि आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते है तो पौधारोपण करना चाहिए। अगर कोई पीपल और बरगद की पूजा करते है तो उनपर शनिदेव की कृपा बनी रहती है।

शिवजी की पूजन

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव की पूजा से शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है। रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पूजा अर्चना से शनिदेव सदा खुश रहते है।

ईमानदारी से जीवन व्यतीत करना

सही और धर्म की राह पर चलकर धन अर्जित करते हैं उन्हें शनि अपार लक्ष्मी का वर देते हैं। जो लोग ब्याजखोरी करते हैं, उनसे शनि रुष्ट हो जाते हैं।