Horoscope Today 23 January 2023: कुंभ राशि में आज त्रिग्रही योग, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Today 23 January 2023: कुंभ राशि में आज त्रिग्रही योग, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Today 23 January 2023: कुंभ राशि में आज त्रिग्रही योग, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

सोमवार को चंद्रमा का संचार मकर राशि के बाद कुंभ राशि में रहेगा। चंद्रमा का इस तरह का संचार कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इसी के साथ आइए जानते हैं कि किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

23 जनवरी सोमवार को चंद्रमा मकर राशि के बाद कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। ऐसे में आज कुंभ राशि में शनि, शुक्र और चंद्रमा का त्रिग्रही योग बनेगा। ऐसे में सरस्वती आज सिंह राशि की जुबान पर विराजमान रहेंगी। कुछ भी बोलने से पहले सोच विचार कर लें, नहीं तो नुकसान होगा। कर्क राशि वालों के आज खर्चे बढ़ेंगे। देखिए कुंभ राशि में बना त्रिग्रही योग आज आपकी राशि पर कैसा प्रभाव डालेगा।

मेष राशि: काम में निपुण होंगे

मेष राशि में ग्रहों की चाल बताती है कि बेवजह की चिंता परेशान कर सकती है, इससे बचने की कोशिश करें, नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। अपने आसपास के लोगों पर गुस्सा करने से बचें क्योंकि यह आपका सबसे बड़ा दुश्मन है। भाग्य प्रबल रहेगा तो आप काम में निपुण होंगे और अपने पराक्रम का परिचय देंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखमय नजर आएगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह की यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा।

वृषभ राशि: ख़र्चों में सावधानी बरतें

वृषभ राशि वालों के ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो खर्चों में थोड़ी सावधानी बरतें, नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। अगर आप अपने खान-पान पर ध्यान नहीं देंगे तो इसका दुष्प्रभाव आपको भुगतना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी और दूर के क्षेत्रों से व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफ़ा होगा। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिससे उन्हें भागदौड़ करनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन वालों के लिए दिन बेहद अनुकूल रहेगा, लेकिन किसी कारण से दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है।

मिथुन राशि: निजी जीवन में ख़ुशियाँ रहेंगी

मिथुन राशि के ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो आज का दिन खुशियों भरा साबित होगा। नए व्यापार को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे और व्यापार में लाभ के प्रबल योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में मन लगेगा। निजी जीवन में ख़ुशियाँ रहेंगी और जीवनसाथी भी रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आएंगे। प्रेम जीवन में चल रहे लोग अपने पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं।

कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा

कर्क राशि वालों की ग्रह स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे आज आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे। मित्रों और भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंधों का आनंद लेंगे, उनसे अच्छी बातचीत होगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा और आपकी प्रतिभा का लोहा मनेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। लव लाइफ में तनाव देखने को मिलेगा।

सिंह राशि: प्रेम जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जैसे सरस्वती रहेगी जुबान पर इसलिए सोच समझकर बोलो। मन में किसी की सहायता करने की इच्छा उत्पन्न होगी। घर का माहौल थोड़ा अशांत हो सकता है। लव लाइफ में खुशियां आएंगी और रोमांस भी बढ़ेगा। आप अपने पार्टनर से कोई निजी बात भी शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा जातक आज जीवनसाथी के बर्ताव से थोड़े निराश हो सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी से भी बहसबाजी करने से बचें अन्यथा मनमुटाव बढ़ सकता है।

कन्या राशि: वाहन सावधानी से चलाएं

कन्या राशि के लोग आज काफी खुश रहेंगे और अपने मजाकिया अंदाज से दूसरों को खुश करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल भी सकारात्मक रहेगा और जमीन-जायदाद के मामलों में लाभ होगा। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लग सकती है। भाग्य के सहयोग से कुछ रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी की उपलब्धि से खुश होने का मौका मिलेगा।

तुला राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा

तुला राशि के जातकों को आज थोड़ा सोच समझकर चलना चाहिए क्योंकि उनका शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। इधर-उधर की बातें मानसिक तनाव दे सकती हैं। आपके पैरों में चोट लग सकती है, इसलिए सावधानी से काम लें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का गुस्सा आप पचा नहीं पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। सरकारी कार्यों में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मनोकामनाएं पूरी होंगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी और सेहत भी मजबूत रहेगी लेकिन आपके आस-पास के कुछ लोगों की शिकायत रहेगी कि आप उनसे कुछ छुपा रहे हैं। घर में किसी कार्यक्रम के चलते परिवार में लोगों का आना-जाना हो सकता है। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा, जबकि प्रेम जीवन में चल रहे लोग आज यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि: धार्मिक विचारों का आगमन होगा

धनु राशि वालों की ग्रह स्थिति संकेत कर रही है कि आज वे परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलना चाहेंगे। आप घर के लिए कुछ जरूरी सामान या अपने लिए कोई अच्छी ड्रेस खरीद सकते हैं। हल्के खर्चे होंगे और मन में कुछ धार्मिक विचार भी आएंगे। मंदिर में पूजा करने का मौका मिलेगा। गृहस्थ जीवन खुशियों से भरा रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में भी ख़ुशियों से भरा समय रहेगा।

मकर राशि: रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी

मकर राशि वालों की ग्रहों की स्थिति इस बात की ओर संकेत कर रही है कि जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा या उनके माध्यम से कोई बड़ा व्यापारिक सौदा फ़ायदेमंद रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चे कुछ ज्यादा हो सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे और उनमें आपको सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन में आप कुछ नया प्लान कर सकते हैं, जो जीवनसाथी को पसंद आएगा।

कुंभ राशि: जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा

कुंभ राशि वालों का मानसिक तनाव आज दूर होगा, लेकिन निवेश के लिए यह समय ठीक नहीं है, इसलिए सावधान रहें। पैसों से जुड़े मामलों पर पूरा ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव रहेगा, परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आज आप आत्मविश्वास के साथ हर चुनौती का सामना करेंगे, जिससे व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। लव लाइफ में भरपूर रोमांस रहेगा।

मीन राशि: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी

मीन राशि के जातक आज व्यापार से अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे। बुद्धि पूर्ण सहयोग देगी इसलिए नौकरीपेशा लोग भी अधिकार और पराक्रम से काम लेंगे। आपके बॉस काम से प्रभावित रहेंगे। खर्चों में कमी आएगी और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक संपत्ति से कुछ लाभ मिलने के योग बन सकते हैं और आप कोई नई संपत्ति भी ख़रीद सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिलेगा।