कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का भविष्यफल

कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का भविष्यफल
daily horoscope 28 august 2021

जानिए आपके लिए आज का दिन क्या ख़ास लाया है। ग्रहों की बदलती चाल से हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ता है। आप भी अपनी राशि अनुसार जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन 

मेष

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र सफलता प्राप्त करेंगे। अगर कोर्ट में कोई संपत्ति संबंधी मामला है तो वह आपके पक्ष में जाएगा। करियर में वांछित परिणाम आपको आत्मविश्वास की एक नई भावना से भर देंगे। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

वृषभ

बिजनेस में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है। 

मिथुन

आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ऑफिस का जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत होगी, इससे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी।

कर्क

आज आप अपनी जिंदगी के कई क्षेत्रों को ले कर परेशान रहेंगे। अपने फ़ैसले बच्चों पर थोपना उन्हें नाराज़ कर सकता है। वाद-विवाद में अपने अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। रिश्तेदारों से मदद मिल सकती है।

सिंह

आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और अच्छी प्रगति होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपको आमदनी के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा।

कन्या

आज बिजनेस और नौकरी के बड़े मामलों पर कुछ फैसले हो सकते हैं या प्लानिंग भी बन सकती हैं। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आमदनी बढ़ाने और खर्चों में कटौती करने पर विचार कर सकते हैं।

तुला

आज कुछ काम समय से पूरे हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई- लिखाई में मेहनत करने की जरूरत है। कारोबार में धन लाभ होने की संभावना है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर को बदल सकती है।

वृश्चिक

सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। सफलता पाने के लिए आपको औरों का मार्ग दर्शन करना होगा व उन्हें उत्साहित भी करना होगा। किसी अनजान शख्स से मुलाकात होगी। आप उसकी बातों से काफी प्रभावित होंगे। 

धनु

आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप नाम और शोहरत हासिल करेंगे। आपके विरोधी निष्क्रिय रहेंगे और आपको महत्वपूर्ण अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। ऐसी अधिक जानकारी के लिए हमारे ज्योतिषी से सम्पर्क करे

मकर

पुरानी परेशानियां खत्म होने के योग बन रहे हैं। स्थितियां अनुकूल हो सकती है, रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें। बिजनेस और नौकरी में नए आइडिया मिल सकते हैं। आपका एनर्जी लेवल बढ़ सकता है।

कुंभ

आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। आज आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सिखने को मिलेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन

आज आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा लेकिन आपका रुखा बर्ताव घर का माहौल तनावपूर्ण बना सकता है। मित्रों के ऊपर धन खर्च होगा। आज के दिन अपने प्रिय से कोई तल्ख़ बात न कहें। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें।