Todays Horoscope, 20 जुलाई 2023: आज सिंह राशि में हुआ तीन ग्रहों का संयोग दोपहर बाद मिलेगा मेष, सिंह सहित 5 राशियों को खूब लाभ

Todays Horoscope, 20 जुलाई 2023: आज सिंह राशि में हुआ तीन ग्रहों का संयोग दोपहर बाद मिलेगा मेष, सिंह सहित 5 राशियों को खूब लाभ

Todays Horoscope, 20 जुलाई 2023: आज सिंह राशि में हुआ तीन ग्रहों का संयोग दोपहर बाद मिलेगा मेष, सिंह सहित 5 राशियों को खूब लाभ

आज पंचांग की गणना से ज्ञात होता है कि चंद्रमा आज सिंह राशि में शुक्र और मंगल के साथ संचार करेगा, जिससे शुभ त्रिग्रही योग बनेगा। इसके साथ ही आज गुरु से लेकर मंगल, शुक्र और चंद्रमा तक नवम पंचम योग भी बन रहा है। आज सूर्य भी पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष और सिंह समेत 5 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। जानिए आज का सिंह राशिफल विस्तार से.

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: लाभ के अवसर मिलेंगे

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। रियल एस्टेट के काम से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील मिल सकती है। यदि आप कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो आप उसमें सफल होंगे। आज आपको करियर में कुछ लाभ का नया अवसर भी मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा, सरकारी क्षेत्र में भी आपको सम्मान और लाभ मिलने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

वृषभ राशि: सुख सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज सुख-सुविधाओं की चाहत बढ़ेगी, इसलिए आज आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे संतान से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाएगी। वृष राशि के जातक आज शाम अगर किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह उनके लिए सुखद और सफल रहेगी।

मिथुन राशि: आज आपको त्रिग्रही योग का लाभ मिलेगा

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। राशि से तीसरे भाव में बन रहे त्रिग्रही योग के कारण आज आप व्यापार में कोई भी निर्णय अपनी बुद्धि, विवेक और अनुभव से लेंगे तो वह आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में आज किसी नजदीकी सदस्य से अपेक्षित मदद न मिलने से मन खिन्न रहेगा और उन पर से आपका विश्वास उठ जाएगा। सितारे आपके लिए कह रहे हैं कि आज किसी को सलाह देने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि सामने वाले को आपकी बातों का बुरा न लगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों से उचित मार्गदर्शन मिलेगा।

कर्क राशि: विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे

कर्क राशि वालों को आज बिजनेस में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिलने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आज अचानक धन खर्च होने का संयोग बनता नजर आ रहा है। आज आपके विरोधी और प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आपको स्थिति को बहुत गंभीरता और धैर्य से संभालना होगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा, वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें.

सिंह राशि: आज आप व्यस्त रहेंगे

सिंह राशि के जातक आज काम का दबाव अधिक होने के कारण नौकरी में व्यस्त रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज भी हो सकती हैं। यदि कोई व्यवसाय और कार्य योजना लंबे समय से रुकी हुई है तो आज आप उसे शुरू कर सकते हैं, भविष्य में यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपके शत्रु शांत रहेंगे। आज शाम का समय आप धार्मिक कार्यों में बिता सकते हैं। आज आप दान-पुण्य भी कर सकते हैं।

कन्या राशि: आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है

कन्या राशि वालों को आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आपके घर में कोई पारिवारिक उलझन चल रही थी तो वह आज खत्म हो जाएगी, आप राहत महसूस करेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। कन्या राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, करियर को लेकर मन भ्रमित रह सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर आज आपकी चिंता बनी रह सकती है।

तुला राशि: लव लाइफ रोमांटिक रहेगी

आज के दिन तुला राशि वालों की शिक्षा के प्रति रुचि और बढ़ेगी और वे कुछ नई तकनीक और ज्ञान हासिल करेंगे। नौकरीपेशा लोग अगर पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं तो आज इसके लिए समय निकालकर कुछ कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में बहुत सावधानी से काम करना होगा, अन्यथा आपके लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज शाम के समय आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिससे आप काफी समय से मिलने की योजना बना रहे थे। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपकी लव लाइफ रोमांटिक रहेगी।

वृश्चिक राशि: संतान से सुख मिलेगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन महंगा हो सकता है। वैसे आज आपको अपना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संतान की उत्तम प्रगति देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत संयमित होकर चलना होगा, अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, अन्यथा आपका काम भी बिगड़ सकता है। आज शाम के समय आपको बाहर घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज नए अवसर मिलेंगे।

धनु राशि: आपको लाभ का उत्तम मौका मिलेगा

धनु राशि वालों के लिए आज गुरुवार शुभ और लाभकारी रहेगा। आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। भाग्य स्थान में बना त्रिग्रही योग आज आपको सुख और लाभ देगा। बिजनेस में आज आपको लाभ का बेहतरीन मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में किए गए आपके प्रयास सफल होंगे। आप अपने परिवार वालों की इच्छाएं पूरी करेंगे, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में वृद्धि के लिए आज आपके प्रयास सफल रहेंगे। धनु राशि के जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं उन्हें पार्टनर के साथ तालमेल बिठाना होगा और उन पर नजर रखनी होगी.

मकर राशि: आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है

मकर राशि वालों के लिए आज लाभ का दिन है। लेकिन आपको जोखिम से बचना होगा। आप जो भी निर्णय लें, उसके बारे में अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। पिता और पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आज आप अपनी संतान के करियर से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आज मकर राशि वालों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय आप किसी मंदिर या शांति स्थान पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि: करियर के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा

भाग्य की दृष्टि से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके बेहतर तालमेल और परिवार में सुख-शांति का योग रहेगा। आज आपको अपने करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। आज नौकरी के लिए किये गये आपके प्रयास भी सफल रहेंगे। आपको आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। आज की शाम आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिता सकते हैं। आज आपको उधार लेन-देन के मामले से दूर रहना चाहिए।

मीन राशि: आपको शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए

मीन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। आपको वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। सर्दी-जुकाम से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। खान-पान का ध्यान रखें.