ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भूलकर भी बाथरूम में न रखें ये 10 चीजें, आ सकती है दरिद्रता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भूलकर भी बाथरूम में न रखें ये 10 चीजें, आ सकती है दरिद्रता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भूलकर भी बाथरूम में न रखें ये 10 चीजें, आ सकती है दरिद्रता

Bathroom Vastu : नहाने के लिए बाथरूम बनाने का सबसे अच्छा स्थान उत्तर या पूर्व दिशा होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन और शौचालय कभी भी आमने-सामने नहीं होने चाहिए। शौचालय सदैव पश्चिम और दक्षिण दिशा में होना चाहिए। घर का स्नानघर या बाथरूम साफ और स्वच्छ होने के साथ ही वास्तु के अनुसार भी होना बहुत आवश्यक है। यह चंद्र का स्‍थान होता है। इसके खराब होने या यहां पर गलत वस्तुएं रखे होने से चंद्र खराब माना जाता है जो जीवन में कई परेशानियों का कारण बनता है। आइए जानते हैं कि बाथरूम में कौनसी 10 वस्तुएं कभी भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए।
                                                                                    
                             
1. फोटो : बाथरूम या स्नानघर में किसी भी तरह की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।

2. पौधे : बाथरूम में किसी भी तरह के पौधे नहीं लगाने चाहिए। वास्तु शास्त्री से पूछकर ही पौधे लगाने चाहिए।

3. गंदी बाल्टी और मग : बाथरूम में कभी भी काला, कत्थई, मटमेले और बैंगनी रंग की बाल्टी और मग नहीं रखने चाहिए।

4. चप्पल : घर के बाथरूम के भीतर चप्पल नहीं रखना चाहिए। यदि रखें तो टूटी चप्पल नहीं रखें।

5. टॉयलेट सीट : कभी भी अटैच लेट-बॉथ नहीं होना चाहिए यह चंद्र और राहु का संयोग माना जाता है। क्योंकि इससे राहु और शनि का दोष बनता है।

6. गीले कपड़े : गीले कपड़े कभी भी बाथरूम में नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि इससे सूर्य दोष होता है।

7. टूटे बाल : बाथरूम में टूटे बालों का होना भी अशुभ होता है. क्योंकि यह मंगल और शनि का दोष बनाता है।

8. टूटा हुआ नल या शॉवर : ऐसा नल, जिससे बूंद-बूंद पानी लगातार बहता रहता है, तो इसे वास्तु के अनुसार सही नहीं माना जाता है।

9. पोछा : बाथरूम में कभी भी गंदा पोछा न छोड़ें। साथ ही सफाई करने वाली झाड़ू भी नहीं रखनी चाहिए।

10. टूटा शीशा : टूटा शीशा या दर्पण को बाथरूम में नहीं रखना चाहिए। यह बहुत अशुभ होता है।

इन सब बातों के साथ-साथ नहाने के बाद बाल्टी को कभी भी बाथरूम में खाली नहीं छोड़ना चाहिए, बाथरूम को गंदा भी नहीं छोड़ना चाहिए, बाथरूम का दरवाजा टूटा-फूटा और गंदा नहीं होना चाहिए, कुंडी भी टूटी नहीं होनी चाहिए।