मकर सक्रांति पर दान करने का इतना महत्व क्यों है? क्या दान करने से प्राप्त होगा पुण्य

मकर सक्रांति हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। मकर सक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में होता है। सूर्य के धनु राशि से मकर राशि पर जाने का महत्व इसलिए अधिक है कि इस समय सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायन हो जाता है। उत्तरायन देवताओं का दिन माना जाता है।  मकर सक्रांति तक मलमास या खरमास लगा रहता है। मकर सक्रांति के त्योहार के आने से खरमास की समाप्ति हो जाती है। इसी के साथ में शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है।

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष के अनुसार खरमास की समाप्ति के बाद में लोग शादी जैसे शुभ कार्यक्रम से लेकर पूजा पाठ तक  कार्य शुरू कर सकते है। दक्षिण भारत में मकर सक्रांति के दिन पोंगल के रूप में त्योहार मनाया जाता है। गुजरात एवं राजस्थान में इसे उत्तरायण कहा जाता है। गुजरात में मकर सक्रांति के दिन ही ख़ास पतंग महोत्सव मनाया जाता है। वही अगर हम बात करे हरियाणा और पंजाब की तो वह मकर सक्रांति को माघी के नाम से जाना जाता है।

जानिए कैसे मनाए मकर सक्रांति का त्योहार:

  • ऐसा माना जाता है कि मकर सक्रांति के दिन प्रातः काल उबटन लगाकर तीर्थ के जल से मिश्रित जल से स्नान करे।
  • अगर आपके पास तीर्थ का जल उपलब्ध नई हो तो आप दूध दही से स्नान कर सकते है।
  • इस दिन तीर्थ स्थान एवं पवित्र नदियों में स्नान करने का बहुत अधिक महत्व माना जाता है।
  • स्नान के बाद में अपने आराध्य देव की आराधना करे।
  • ऐसा माना जाता है कि मकर सक्रांति के दिन पुण्यकाल में दांत मांजना, कठोर बोलना, फसल एवं वृक्ष काटना, गाय या भैस का दूध निकालना नहीं करना चाहिए।
  • मकर सक्रांति के दिन पतंग  उड़ाने का बहुत ही ख़ास महत्व है।

मकर संक्रांति के दिन क्या दान करे?

  • मकर सक्रांति पर खिचड़ी का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप मकर सक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करते है तो ऐसा माना जाता है कि घर में सुख एवं शान्ति का वास होता है।
  • मकर सक्रांति पर तिल और गुड़ का बहुत ही महत्व माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति इन दोनों का दान करता है तो इससे मान सम्मान और धन का लाभ होता है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य एवं शनि की स्थिति ख़राब है तो मकर सक्रांति के दिन गुड़ और तिल का दान करे। ऐसा करने से कुंडली के अभाव ठीक हो जाते है।
  • अगर किसी पर शनि की साढ़ेसाती या फिर ढैया का प्रभाव है तो मकर सक्रांति के दिन काले तिल को तांबे के पात्र में भरकर किसी भी गरीब व्यक्ति या फिर किसी ब्राह्मण को  दान करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • आप मकर सक्रांति के दिन नमक का दान कर सकते है। क्योकि नमक का दान करने का बहुत ही विशेष महत्व है। नमक का दान करने से सभी अनिष्टों का नाश होता है और आपका बुरा वक़्त भी टल जाता है।
  • शिव पुराण के अनुसार  ऐसी मान्यता है कि मकर सक्रांति के दिन नए वस्त्रों का भी दान करना चाहिए। अगर आप नए वस्त्रों का दान करते है मकर सक्रांति के दिन आपको स्वास्थ्य समस्याओं से भी निजात प्राप्त होगा एवं अगर किसी भी प्रकार की बीमारी से झूझ रहे है तो नए वस्त्रों का दान करने से बीमारी ठीक हो जाएगी।  
  • घी का दान करने से भी मकर सक्रांति पर पुण्य की प्राप्ति होती है। घी का दान करने से शरीर से स्वस्थ रहता है। ऐसा करने से महा लक्ष्मी की भी असीमकृपा बनी रहती है।
  • मकर सक्रांति के दिन आप साथ प्रकार के अनाज का दान किसी निर्धन को कर सकते है। ऐसा करने से माँ अन्नपूर्णा प्रसन्न होती है।  एवं घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।
  • किसी भी असहाय व्यक्ति को आप मकर सक्रांति के दिन काले कम्बल का दान कर सकते है। अगर आप काले कंबल का दान करते है तो इससे आप सभी ग्रहो की कृपा प्राप्त कर सकते है।
  • चावल, दूध एवं दही का दान करने से आप महा लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते है और धन की समस्या से निजात पा सकते है।
  • तांबे के बर्तन में सरसों के तेल को भरकर दान करने से मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

Also Read

पैदल चलना इतना लाभदायक क्यों होता है? क्या आपने कभी सोचा ऐसा?

Numerology 2021: Is Your Lucky Number is 1, know about your Upcoming Achievements

Change Your Future with Colors in the Year 2021

Are you born in January? Know about your personality

Like and Share our Facebook Page.