जानिए लाल किताब के अनुसार किन लोगों को धारण करना चाहिए पुखराज

जानिए लाल किताब के अनुसार किन लोगों को धारण करना चाहिए पुखराज
who should wear topaz as per Lal Kitab

अगर हम बृहस्पति ग्रह से संबंधित बात करे तो इससे संबंधित रत्न पांच रंगों में पाया जाता है। वह रंग है हल्दी रंग, केसर या केसरिया, नींबू के छिलके का रंग यानी लेमन कलर, स्वर्ण के रंग का एवं सफ़ेद पीली झाई वाला रंग। इसका पता ऐसे लगता है कि इसे चौबीस घंटे तक दूध में रखने पर यदि क्षीणता और फीकापन ना आए तो असली होता है। एस्ट्रोलॉजी कंसल्टेंसी के अनुसार जो पुखराज चिकना, चमकदार, पानीदार, पारदर्शी एवं व्यवस्थित किनारे वाला पुखराज दोषरहित होता है। इसे ही धारण करना चाहिए। जो दोष वाला पुखराज है उसे धारण ना करे। आज के लेख में जानिए लाल किताब के अनुसार किन लोगों को धारण करना चाहिए पुखराज।

क्या आप जानते है पुखराज धारण करने के लाभ?

ऐसा माना जाता है कि पुखराज धारण करने से प्रसिद्धि मिलती है।  जब प्रसिद्धि मिलती है तो उससे मान सम्मान बढ़ता है। यह शिक्षा और करियर के लिए लाभदायक है। भाग्यवृद्धि, सुख सौभाग्य, विकास उन्नति, समृद्धि, पुत्र कामना, विवाह एवं आध्यात्मिक समृद्धि हेतु पुखराज धारण करना चाहिए। गुरु ग्रह जीवनदाता है। यह वसा एवं ग्रंथियों से संबंध रखता है। अतः यह गला रोग, सीने का दर्द, श्वास रोग, वायु विकार, टीबी, हृदय रोग में धारण करने से लाभप्रद होता है। रोगों के लिए पुखराज धारण करने के पहले वैद्य से अवश्य सलाह लें।

  1. विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना जाता है कि धनु लग्न में यदि गुरु लग्न में है तो उस व्यक्ति को पुखराज या सोना केवल गले में ही धारण करना चाहिए, इन्हे हाथों में नहीं। यदि हाथों में पहनेगे तो यह ग्रह कुंडली के तीसरे घर में स्थापित हो जाएगा।
  2. अगर किसी व्यक्ति के गुरु चौथे, सातवे या दसवे भाव में स्थित है तो उसे पुखराज धारण करना चाहिए। गुरु ग्रह के निर्बल होने पर पुखराज धारण करने से उसके शक्तिशाली होने से ऋणात्मक प्रभाव समाप्त हो जाता है।
  3. सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर के अनुसार यदि जन्म पत्रिका नहीं दिखाई है और मन से ही पुखराज धारण किया है तो नुकसान भी पहुंचा सकता है।
  4. वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि वालों को पुखराज नहीं पहनना चाहिए।
  5. बृहस्पति या गुरु की राशि धनु और मीन राशि वालों के लिए पुखराज पहनने की सलाह दी जाती है। मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोग यदि पुखराज पहनते हैं तो संतान, विद्या, धन और यश में सफलता मिलती है।
  6. पुखराज के साथ पन्ना व हीरा न पहनें; हो सके तो अकेला ही पहनें।
  7. 2/7/10 लग्न वाले पुखराज न पहनें। गुरुवार को जन्मे तथा जिनकी कुंडली में कर्क राशि पर सूर्य-चंद्र-गुरु हो अवश्य पहनें।