कौन सी रेखाएं बताती है लव अफेयर के बारे में? जाने कब है आपके विवाह के योग

कौन सी रेखाएं बताती है लव अफेयर के बारे में? जाने कब है आपके विवाह के योग
which lines tell about your love life

हर कोई व्यक्ति अपनी प्रेम संबंधों को लेकर यानी कि अपनी लव लाइफ को लेकर और विवाह जीवन को लेकर काफी उत्साहित रहता है। ज्योतिषी के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हर जातक के हाथ में विवाह की रेखाएं होती है जिनकी मदद से उस व्यक्ति के लव अफेयर्स और किस्मत में प्रेम विवाह है या नहीं इस बात को भी दर्शाती है। आज के लेख में हम आपको बताएगे कि इन रेखाओं की हथेली में कैसे करे पहचान

एस्ट्रोलॉजी कंसल्टेंसी के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हाथ कि जो सबसे छोटी अंगुली होती है यानि की कनिष्ठका के नीचे के भाग में विवाह की रेखा होती है। कुछ ऐसे लोग होते है जिनकी हथेली में इस स्थान पर एक से अधिक रेखाएं होती है। अगर किसी भी स्त्री या पुरुष के प्रेम संबंधों के बारे में पता लगाना चाहते है तो उसके लिए मुख्य रूप से उस जातक के हाथ में शुक्र पर्वत, हृदय रेखा और विवाह रेखा को देखा जाता है।

  • ज्योतिष शास्त्रों में ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति के हाथ में जितनी विवाह रेखा की संख्या होती है उतने ही उस व्यक्ति के जीवन में प्रेम प्रसंग होते है। यदि किसी भी व्यक्ति के हाथ में तीन विवाह की रेखाएं दिखाई दे, यानी कि दो छोटी और हल्की जबकि तीसरी गहरी तो इसका मतलब है कि दो अफेयर रहेंगे और उसके बाद में शादी होगी। इन रेखाओं में सबसे लंबी और गहरी रेखा को विवाह रेखा कहा जाता है।
  • अगर किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा हृद्य रेखा को काटते हुए नीचे की तरफ जाती है तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति की लव मैरिज होने पर वह परेशान रहता है। वही दूसरी ओर यदि हथेली में हृदय रेखा को कोई अन्य रेखा काटती हो तो प्रेमियों का मिलना मुश्किल हो जाता है।
  • जो विवाह रेखा होती है वह गहरी और स्पष्ट वाली शुभ मानी जाती है। जिन व्यक्तियों की विवाह रेखा स्पष्ट होती है उनका विवाहिक जीवन खूबसूरत और सुखी होता है। अगर किसी जातक की विवाह रेखा टूटी हुई होती है तो उसके दांपत्य जीवन में अड़चने आती है।
  • हथेली में मंगल पर्वत और बुद्ध पर्वत के स्थान पर रेखाओं का जाल होने पर प्रेमी जोड़े लाइफ पार्टनर नहीं बन पाते बल्कि उनको बिछड़ना पड़ सकता है।
  • अगर किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा सूर्य रेखा तक होती है तो ऐसे व्यक्ति का विवाह किसी समृद्ध और संपन्न परिवार में होता है।
  • विवाह रेखा नीचे की ओर मुड़ी हुई होने पर वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।यदि विवाह रेखा के ऊपर दो शाखाएं हों तो शादी टूटने का डर रहता है।

Also Read:

हिन्दू धर्म में कुंभ के मेले में कल्पवास इतना महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है? जानिए कल्पवास के फायदे

बुधवार का व्रत करने से पहले जान लीजिए कुछ खास नियम

भारतीय पौराणिक कथा: शनि देव के बारे में रोचक तथ्य

Like and Share our Facebook Page