29 जुलाई से बदलेंगे बृहस्पति, चमकेगा जाएगा 4 राशियों का भाग्य, जानिए बाकी 8 राशियों का भी हाल

29 जुलाई से बदलेंगे बृहस्पति, चमकेगा जाएगा 4 राशियों का भाग्य, जानिए बाकी 8 राशियों का भी हाल
29 जुलाई से बदलेंगे बृहस्पति

वक्री गुरु जुलाई, 2022 : शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति मीन राशि में वक्री होंगे और उसके बाद 24 नवंबर 2022 यानि गुरुवार को फिर मार्गी हो जाएंगे।
आइए जानते हैं कि गुरु की इस उलटी चाल से किन 4 राशियों का भाग्य चमक जाएगा। और बाकी 8 राशियों के लिए भी कैसा रहेगा।            

                       
4 राशियों का चमक जाएगा भाग्य :

1. वृष: बृहस्पति ग्रह आपकी राशि के 11वें भाव में वक्री होगा। इस वक्री चाल से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो वेतन में भी वृद्धि होगी और यदि आप व्यवसायी हैं तो लाभ होगा। आपकी कार्य प्रणाली में बदलाव आएगा।

2. मिथुन : बृहस्पति ग्रह आपकी राशि के 10वें भाव में वक्री होगा। इस गोचर से आपको कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के साथ स्थानांतरण हो सकता है और व्यापारी हैं तो निवेश से लाभ होगा और व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी।

3. कर्क : गुरु आपकी राशि के 9वें भाव में वक्री होंगे। इस दौरान आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा। धार्मिक कार्यों में तो रुचि बढ़ेगी ही इसके साथ-साथ व्यापार में भी लाभ होगा और नौकरी में उन्नति भी होगी। आर्थिक रूप से धन का प्रवाह अच्छा रहेगा।

4. कुंभ : बृहस्पति ग्रह आपकी राशि के दूसरे भाव में वक्री होगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको सहकर्मियों और वरिष्ठों का अधिक सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होने के साथ-साथ जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। लेकिन आपके खर्चे थोड़े से बढ़ सकते है।

गुरु (बृहस्पति) के वक्री होने से बाकी 8 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा ? :

1. मेष: आपकी राशि का बृहस्पति गुरु ग्रह 12वें भाव में वक्री होगा। इससे आपके खर्चे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। व्यापार में आपको सावधानी से आगे बढ़ना होगा। आपको बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। धन की कमी या हानि होने की संभावना है। परिजनों और जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

2. सिंह: आपकी राशि के आठवें भाव में बृहस्पति का गोचर कई समस्याएं पैदा कर सकता है। काम का अत्यधिक दबाव, नौकरी में परेशानी, व्यापार में हानि और स्वास्थ्य पर इनका प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि पैतृक संपत्ति से लाभ हो भी सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

3. कन्या राशि : गुरु ग्रह आपकी राशि के सप्तम भाव में वक्री होगा। यदि आप नौकरीपेशा है तो कार्यस्थल पर सहकर्मियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। आप व्यापार में वांछित लाभ अर्जित नहीं कर पाएंगे। पार्टनरशिप के कारोबार में नुकसान हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान भी रखना होगा।

4. तुला : आपकी राशि के छठे भाव में गुरु का वक्री होना नौकरी और करियर के लिए कठिन साबित हो सकता है। आर्थिक रूप से आप थोड़े कमजोर होने का साथ-साथ व्यापार में भी समय औसत रहेगा। जीवनसाथी से विवाद भी हो सकता है। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

5. वृश्चिक : गुरु आपकी राशि के पंचम भाव में वक्री होंगे। इस दौरान यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। यदि आप एक व्यापारी हैं तो अधिक लाभ की अपेक्षा न करें। हालांकि धन की आमद अच्छी रहेगी लेकिन ख़र्चों में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। थोड़ा सा स्वास्थ्य भी खराब रह सकता है।

6. धनु: आपकी राशि के चौथे भाव में गुरु का वक्री होना नौकरी में तनाव भी पैदा कर सकता है। काम का दबाव रहेगा। नौकरी बदलने की स्थिति बन सकती है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। घर परिवार में विवाद होने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

7. मकर : आपकी राशि के तीसरे भाव में गुरु की वक्री चाल नौकरी में परेशानी का कारण बनेगी, लेकिन उनका समाधान भी आसानी से हो जाएगा। अगर आप बिजनेसमैन हैं तो यह समय फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक रूप से यह समय औसत रहेगा। ऐसे में आपको घटना दुर्घटना से बचना होगा। आपको चोट भी लग सकती है।

8. मीन राशि : आपकी राशि के पहले भाव में गुरु के वक्री होने से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन आपको नौकरी में अचानक बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ और हानि की स्थिति नहीं रहेगी। जीवनसाथी के संबंध में कुछ समस्याएं हो सकती हैं।