Today Horoscope 8 March, 2023: आज का राशिफल 8 मार्च: होली पर गजकेसरी राजयोग से मेष, कर्क सहित कई राशियों को लाभ होगा

Today Horoscope 8 March, 2023: आज का राशिफल 8 मार्च: होली पर गजकेसरी राजयोग से मेष, कर्क सहित कई राशियों को लाभ होगा

Today Horoscope 8 March, 2023: आज का राशिफल 8 मार्च: होली पर गजकेसरी राजयोग से मेष, कर्क सहित कई राशियों को लाभ होगा

आज का राशिफल: 8 मार्च दिन बुधवार को चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा है। ऐसे में चंद्रमा और गुरु केंद्र में एक-दूसरे से गुजरते हुए गजकेसरी योग बनाएंगे। इसके साथ ही होली के मौके पर आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इन तमाम संयोगों के बीच आज कई राजयोग भी प्रभावी रहेंगे, जिससे कर्क और सिंह समेत कई राशियों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। 

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: आज आप जोखिम भरे काम करने से बचें

मेष राशि के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज परिवार और दोस्तों के साथ होली का लुत्फ उठाएंगे। होली के मौके पर किसी भी तरह का जोखिम भरा काम करने से बचें और वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन में आज एक-दूसरे को समझने का अच्छा समय है। माता-पिता को संतान की शिक्षा की चिंता रहेगी। किसी रिश्तेदार की वजह से तनाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। होली के मौके पर पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी।

वृष राशि : राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी

वृष राशि के जातक आज होली का आनंद उठाएंगे लेकिन व्यापार में नए सौदों के लिए भी प्रयास करेंगे। मौसम में बदलाव के कारण अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और वाणी पर नियंत्रण रखें। योग्यता में वृद्धि के कारण रोजगार के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिल सकती है। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। होली के अवसर पर राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। होली के अवसर पर शाम का समय पूरा परिवार एक जगह होगा और घर के बड़े सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए बीतेगा।

मिथुन राशि: विशेष व्यंजनों का आनंद लेंगे

मिथुन राशि वाले आज होली पर दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं। गर्भवती महिलाओं को आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। विद्यार्थी आज भविष्य की रणनीति बनाने में सफल रहेंगे, उन्हें हर तरह का सहयोग भी मिल रहा है। आज भाई बहनों के साथ आपका समय आनंदमय बीतेगा और होली पर विशेष व्यंजनों का लुत्फ भी उठाएंगे। यदि आपका कोई काम अटका हुआ था तो उसे होली के बाद पूरा कर लेंगे। शाम को किसी समारोह में जा सकते हैं।

कर्क राशि: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा

कर्क राशि के जातक आज होली के अवसर पर प्रसन्न रहेंगे और पूरे परिवार के साथ होली के पकवानों का लुत्फ उठाएंगे। भाइयों के सहयोग से अच्छा मुनाफ़ा होगा और साथ में किसी ख़ास निवेश के बारे में भी चर्चा करेंगे। विद्यार्थियों की परीक्षा की दिशा में किया गया प्रयास फलीभूत होगा। आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। होली के मौके पर किसी भी तरह के वाद-विवाद से उचित दूरी बनाए रखें। संध्या का समय किसी देवता के दर्शन में व्यतीत होगा।

सिंह राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

सिंह राशि के लोग आज होली के दिन घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मित्रों और परिवार के साथ यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं, जो सुखद और लाभदायक रहेगा। विदेश से व्यापार करने वालों को आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और प्रभाव और वैभव में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी विवाद परेशानी का कारण बन सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें, नहीं तो थोड़ी सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

कन्या राशि: अनैतिक कार्यों से दूर रहें

कन्या राशि के जातक होली के मौके पर दोस्तों और प्रियजनों को रंगों से विश करेंगे। साथ ही खास लोगों से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। जीवन में मधुरता आएगी और मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी आपके हर सुख-दुख में आपका साथ देगा लेकिन किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों से दूर रहें। आज के दिन आपको अनावश्यक ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन दोस्तों के साथ ख़ुशी ख़ुशी ख़र्च करेंगे। बाहर का खाना खाने में संयम बरतें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में साझेदारी से आज सम्मान मिलेगा। होली के मौके पर पूरा परिवार साथ रहेगा, इस वजह से किसी संवेदनशील मुद्दे पर परिजनों से चर्चा करेंगे।

तुला राशि: होली का लुत्फ उठाएंगे

आज होली के मौके पर किसी अजनबी से मुलाकात तुला राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पूरे परिवार और प्रियजनों के साथ होली का लुत्फ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों से सम्मान मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा, अन्यथा आर्थिक स्थिति लड़खड़ा सकती है। लव लाइफ में आज कुछ तनाव रह सकता है। यदि संतान से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा।

वृश्चिक राशि: मित्रों से मुलाकात होगी

वृश्चिक राशि के लोग आज परिवार के साथ होली का लुत्फ उठाएंगे। होली पर दोस्तों से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। हालांकि आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार में वृद्धि के लिए आपके पिता का सहयोग मददगार साबित होगा। आप दोस्तों और परिवार के साथ किसी होली मिलन समारोह में जा सकते हैं। किसी कीमती वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। होली के बाद परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसकी योजना बनेगी।

धनु राशि: स्वयं को सिद्ध करने में सफल रहेंगे

धनु राशि के लोग अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं, जिससे उन्हें भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धर्म के कार्यों में लगे रहेंगे और होली का लुत्फ भी उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज खुद को साबित कर पाएंगे। बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आर्थिक दिशा से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी जमीन जायदाद में निवेश करने की योजना बनायेंगे। परिवार के छोटे बच्चों के साथ आज की शाम अच्छे से बीतेगी।

मकर राशि: मनोरंजन के अवसर मिलेंगे

मकर राशि वाले आज अपने परिजनों के साथ होली का लुत्फ उठाएंगे और गुलाल लगाकर घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगे। आपके पारिवारिक दायित्व आज पूरे होंगे, लेकिन कार्यों की संख्या भी बढ़ेगी। होली पर मित्रों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे और विरोधी भी परास्त होंगे। किसी व्यावसायिक योजना को भी आज बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में काम करने वालों को आज अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शाम को अकेले रहना पसंद करेंगे।

कुंभ राशि: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें

कुंभ राशि वाले आज होली के मौके पर खुश रहेंगे और खास लोगों को गुलाल लगाकर विश भी करेंगे। भाई-बहनों से संबंधों में आज सुधार आएगा और एक-दूसरे को उपहार भी देंगे। संतान के भविष्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपके परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। मित्रों के साथ किसी भी अनैतिक कार्य से दूर रहें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपको किसी भी तरह के झगड़े और वाद-विवाद से बचना होगा और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में आज वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मीन राशि : बड़ों का आशीर्वाद लेंगे

मीन राशि के लोग होली के मौके पर अपनों और दोस्तों के साथ रहना पसंद करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद लेंगे और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करना चाहेंगे। हालांकि होली के रंग और पानी की वजह से परिवार के लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और साथ में होली का लुत्फ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप जिन समस्याओं का सामना कर रहे थे आज उनसे छुटकारा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में भी आपको होली के बाद यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम का समय परिवार के साथ बातचीत में व्यतीत होगा।