Today Horoscope, 7 April 2023: आज वृषभ सहित इन 3 राशियों में बना लाभ योग, जानें अपना भविष्यफल

Today Horoscope, 7 April 2023: आज वृषभ सहित इन 3 राशियों में बना लाभ योग, जानें अपना भविष्यफल

Today Horoscope, 7 April 2023: आज वृषभ सहित इन 3 राशियों में बना लाभ योग, जानें अपना भविष्यफल

आज शुक्रवार 7 अप्रैल को चंद्रमा शुक्र की राशि तुला में गोचर कर रहा है। वहीं आज स्वाति और चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में वृष, कर्क, धनु समेत कई राशियों के लिए दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज सितारे क्या कहते हैं।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: विरोधियों से सावधान रहें

मेष राशि वालों को शुक्रवार के दिन सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। बाहर के खाने से परहेज करें, नहीं तो आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। नौकरी में आज आपके विरोधीयों द्वारा आपके खिलाफ साजिश साजिस करने की सम्भावना हैं, इसलिए आपको सावधान बरतने की जरूरत है। आज आप घर के छोटे सदस्यों के साथ ज्यादा समय बिता सकते हैं, उन्हें आपके स्नेह की बहुत जरूरत है। माता-पिता के साथ सेवा कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।

वृष राशि: शुभ कार्यों में दिन व्यतीत होगा

वृष राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ कार्यों के लिए काफी अच्छा रहने की सम्भावना है। आज आपकी अपने प्रेमी से मुलाकात होगी, जिससे पूरे दिन आपके मन में उत्साह का माहौल रहेगा, लेकिन आज कारोबार में कुछ उलझाव हो सकता है, जिससे आपको आर्थिक मामलों में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बेवजह की चिंताओं से बचें . किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से शाम तक आपकी इस समस्या का समाधान होगा।

मिथुन राशि: दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज आपको थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। नौकरी पर आज आप किसी से बहस न करें, नहीं तो झगड़ा होना तय है। आज आपको किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आप सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा कर सकते है। अगर छात्रों को परीक्षा में सफलता पानी है तो उनको कड़ी महनत करनी होगी।

कर्क राशि: पैसों के मामले में दिन अच्छा है

कर्क राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन पैसों के मामले में बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आज आपको बड़ी रकम की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी किस्मत चमकेगी और आपके रुके हुए काम भी आज आसानी से पूरे हो जाएंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।

सिंह राशि: मेहनत भरा दिन रहेगा

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन अधिक मेहनत वाला रहने वाला है। हालांकि आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार और व्यापार के लिए की गई यात्रा आज आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगी। आज किसी से वाद-विवाद में न पड़ें। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कोई खास कार्यक्रम बना सकते हैं, जिसमें आप सफल रहेंगे। संध्या के समय माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।

कन्या राशि: जमीन-जायदाद के लिए खास दिन

कन्या राशि के जातकों के लिए आज जमीन-जायदाद के मामले में कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। आज आपको अपनी जमीन जायदाद को लेकर सावधान रहना होगा। आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में काफी मन लगेगा। आज आप किसी काम के व्यक्ति पर धन खर्च कर सकते हैं जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। संतान के लिए उपहार खरीदने का अवसर प्राप्त होगा।

तुला राशि: दिन सामान्य रहेगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन भागदौड़ के बीच आप अपने जीवन साथी के लिए कुछ समय निकालने के बारे में सोचेंगे, जिसमें आप सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज विद्यार्थी अपनी परीक्षा में सफलता के लिए कुछ और नई नीतियां बनाएंगे। आज आपकी आपके किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके कारोबार के लिए फायदेमंद रहने वाली है।

वृश्चिक राशि: नौकरी में बदलाव के योग

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन नौकरी में कुछ खास बदलाव लेकर आएगा। हालाँकि, आपको इसके बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आपका काम बनता रहेगा। आज आप वही काम करने की कोशिश करें, जिसके पूरे होने की आपको पूरी उम्मीद है। आज आप अपने व्यापार के लिए नई योजनाएं बना सकते है, जिससे आपको अच्छा मुनाफ़ा मिल सकता है।

धनु राशि: अनुभवी व्यक्ति से लाभ होगा

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ होगा, लेकिन उस पर धन भी खर्च होगा। आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं, लेकिन खान-पान पर ध्यान देने से यह ठीक हो जाएगा। आपके घर और दुकान से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो वह आज खत्म होने की सम्भावना है। आपके पिता को आज आंखों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है, इसलिए आपको सावधान रहेने की जरूरत है।

मकर राशि: समझदारी से काम लें

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन काफी उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आज के दिन छोटे-मोटे झगड़े होंगे लेकिन दोपहर तक आपकी सूझबूझ से वह खत्म हो जाएंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों में आज किसी सदस्य को लेकर बड़े-बुजुर्ग चिंतित हो सकते हैं, लेकिन यदि आप अपनी सूझ-बूझ से उन्हें मनाने में सफल रहेंगे तो खर्चे अधिक होंगे। अपने माता के लिए आज आप कोई खास उपहार खरीद सकते हैं।

कुम्भ राशि: निवेश से बचें

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आप दफ्तर का काम धीरे-धीरे करेंगे तो फायदा होगा। अगर आप पार्टनरशिप में कोई निवेश करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से बचे क्योंकि इससे आपको भारी नुकसान हो सकता है।

मीन राशि: दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में निवेश को लेकर यदि कोई तनाव चल रहा है तो वह आज समाप्त होगा। परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ आज आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके सहयोगी आपके काम में आपकी मदद करेंगे लेकिन किसी भी काम के लिए किसी पर जोर न डालें। आज शाम को आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है और संतान के विवाह से जुड़े विषय पर चर्चा हो सकती है।