Today Horoscope, 6 April 2023: हनुमान जयंती पर शुक्र के वृष राशि में आने से कर्क तुला समेत 4 राशियों को मिलेगा शुभ लाभ

Today Horoscope, 6 April 2023: हनुमान जयंती पर शुक्र के वृष राशि में आने से कर्क तुला समेत 4 राशियों को मिलेगा शुभ लाभ

Today Horoscope, 6 April 2023: हनुमान जयंती पर शुक्र के वृष राशि में आने से कर्क तुला समेत 4 राशियों को मिलेगा शुभ लाभ

6 अप्रैल गुरुवार को हनुमान जयंती के साथ शुक्र का राशि परिवर्तन हो रहा है। शुक्र अपनी राशि वृष में गोचर करेगा। साथ ही चंद्रमा पूरे दिन कन्या राशि में रहेगा जहां गजकेसरी योग बनेगा। जबकि आज दोपहर तक उसके बाद चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के बीच आज का दिन कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा। दैनिक एस्ट्रोलॉजी की ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज 6 अप्रैल का दिन मेष से मीन राशि में किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: दिन सामान्य रहेगा

मेष राशि के जातको के लिए गुरुवार का दिन सामान्य रहने की आशंका है। दैनिक एस्ट्रोलॉजी  के एस्ट्रोलॉजर की आपके लिए सलाह है कि आज नौकरी में किसी वरिष्ठ अधिकारी से अनबन आपके लिए हानिकारक हो सकती है, इसलिए अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की आपको बहुत जरूरत है। आज आप दोस्तों के साथ लंबी दूरी की यात्रा का भी प्लान बना सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। शाम का समय आप अपने बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि: अधिक मेहनत करनी पड़ेगी

गुरुवार के दिन वृष राशि के जातकों को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज के दिन आपको बेवजह या अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में आज आपको किसी अधिकारी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय सामाजिक संबंध लाभप्रद रहेंगे। यदि आप अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाएँ बना रहे हैं तो भविष्य में वे आपको अच्छा मुनाफ़ा देंगी।

मिथुन राशि: आज का दिन राहत भरा रहेगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन राहत भरा रहने के आसार बन रहे है। दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एस्ट्रोलॉजर ले अनुसार आज नौकरी और व्यापार से जुड़े कुछ मसले चल रहे हैं तो वो आज सुलझते नजर आ रहे हैं। आज आपको अपने कारोबार में तरक्की के लिए किसी बड़े बुजुर्ग के अनुभव की जरूरत पड़ेने वाली है। आज शाम को आपका अपने दोस्तों और परिवार के साथ किसी पार्टी में जाने का योग बन रहा है। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते है। आज आपका अपने माता के प्रति विशेष स्नेह रहेगा।

कर्क राशि: सामाजिक मामलों में दिन अच्छा है

सामाजिक मामलों में कर्क राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप अपना सामाजिक दायरा बढ़ाने में सफल रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात से आपका तनाव भी कम होगा। साथ ही आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आप अपने विरोधियों की किसी भी आलोचना पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेगी। धन वृद्धि के लिए जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। संतान को आज कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।

सिंह राशि: आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा

सिंह राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज अगर आप किसी अनजान व्यक्ति से कोई लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा न करें क्योंकि इससे आपको भारी नुकसान होने की सम्भावना है। व्यापार के लिए की गई यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। आज शत्रु प्रबल हो सकते है, लेकिन वे आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपको व्यापार में नई उपलब्धियां आपकी कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होंगी, इसलिए आज आप अपनी मेहनत में कोई कमी न रखें। आपके संतान की रुचि सामाजिक कार्यों में बढ़ती हुई नजर आ रही है।

कन्या राशि: दिन सामान्य रहेगा

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त दिखाई देंगे। आज आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए प्लानिंग करने में व्यस्त रहेंगे। आज आपके आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद होने की सम्भावना बन है, दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एस्ट्रोलॉजर आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि: मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

तुला राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन मान-सम्मान में वृद्धि वाला रहेगा। साथ ही आज आपकी यात्रा टल सकती है। आज का शाम का समय आप परिजनों के साथ बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज मुमकिन है कि आपको अपनी समस्याओं का समाधान न मिले जिससे आपको मानसिक अशांति महसूस हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशि: दिन मिलाजुला रहेगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मिलाजुला रहेगा। इस राशि के छात्र आज पढ़ाई में पूरा मन लगाएंगे और सफलता हासिल करेंगे। आज आपको आपके ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की सम्भावना बन रही है। रोजगार से जुड़े जातकों को आज कुछ शुभ अवसर प्राप्त सकते हैं। आज आपको सामाजिक सम्मान मिलने की पूर्ण सम्भावना बन रही है। आज आप अपने परिवार के सदसयो के साथ किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते है।

धनु राशि: सावधान रहने की जरूरत है

धनु राशि के जातकों को आज बहुत संभलकर रहने की जरूरत है। आज आपको वाहन के प्रयोग में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपके अपने वाहन पर खर्चा करने जरूरत हो सकती है। अगर आज आप किसी चीज में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का सबसे दिन उत्तम है। आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा।

मकर राशि: आपका दिन शुभ हो

मकर राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। जिससे आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको नौकरी में व्यापार में वरिष्ठों से लाभ होगा। छात्रों को अपने सीनियर्स से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

कुम्भ राशि: पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा

कुंभ राशि के जातक आज अपने पारिवारिक जीवन में काफी व्यस्त रहेंगे। अपने रूठे जीवनसाथी के लिए आज आप कोई तोहफा खरीद सकते हैं। माता-पिता का विशेष स्नेह प्राप्त होगा। आज आपके भाई-बहनों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। शाम को किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ पैसे भी खर्च होंगे।

मीन राशि: दिन अनुकूल रहेगा

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज उसमें आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। आज किसी विशेष उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज फिर आप उसकी वजह से चिंतित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत से आप सफलता हासिल करने में सफल रहेंगे।