Today Horoscope, 5 April 2023: वृष राशि के लिए आज लाभदायक दिन, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार से

Today Horoscope, 5 April 2023: वृष राशि के लिए आज लाभदायक दिन, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार से

Today Horoscope, 5 April 2023: वृष राशि के लिए आज लाभदायक दिन, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार से

आज का राशिफल: 5 अप्रैल बुधवार को चंद्रमा का संचार बुध कन्या राशि में दिन-रात हो रहा है। यहां चंद्रमा पर आज सूर्य और गुरु की दृष्टि पड़ेगी साथ ही उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और उसके बाद हस्त नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में आज बुधवार 5 अप्रैल वृष राशि वालों के लिए रोमांटिक दिन रहेगा। कन्या राशि के जातकों का मन थोड़ा विचलित रहेगा। देखिए आज का राशिफल मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए क्या कहता है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: दिन मिलाजुला रहेगा

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज अगर आप अपने व्यापार के लिए किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए अनुकूल नहीं है। सेहत के मामले में भी आज मेष राशि के जातकों को परेशानी रहती है। सुस्ती और थकान महसूस करेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, जिम्मेदारी अचानक बढ़ती हुई महसूस होगी. , आज आपको पुराने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रात का समय मित्रों के साथ घूमने में व्यतीत होगा। विरोधियों से सतर्क रहें।

वृष राशि: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांटिक हो सकता है। चंद्रमा राशि से पंचम भाव में संचार करते हुए आपके जीवन में रोमांस और उत्साह भरने का काम कर रहा है। आज शिक्षा और विज्ञान की तरफ भी आपका रुझान बढ़ेगा। लेकिन जोखिम से बचें। पैरों में चोट लगने की संभावना है। यदि आज आपको किसी काम में लेन-देन करना है तो दिल खोलकर करें क्योंकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी अच्छा है। आज शाम को किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। खान-पान में संयम बरतने की सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि: आप असमंजस में रहेंगे

आज चंद्रमा मिथुन राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है ऐसे में मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। किसी बात को लेकर मन असमंजस में रहेगा। मां और संतान से जुड़े किसी मामले को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर आज आपका धन खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आज कुछ बाधाओं और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि: धन व्यय के योग

कर्क राशि वालों का भाग्य आज उनका साथ दे रहा है। संतान को अच्छा काम करते देख आज आपका उन पर विश्वास और मजबूत होगा। आज माता पक्ष से भी प्रेम और सहयोग मिलने की प्रबल संभावना है। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर पैसा ख़र्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान नज़र आएंगे। अपने पिता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उनकी सेहत में कुछ गिरावट आने की संभावना है, आज आपको अपनी मेहनत का बेहतरीन फल मिलेगा।

सिंह राशि: मानसिक तनाव में रहेंगे

सिंह राशि वालों के लिए दिन अनुकूल नहीं है और आप मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। जिससे आप रास्ता भटक सकते हैं, लेकिन माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दोपहर के बाद राहत मिलती दिख रही है। आंखों से जुड़ी कोई समस्या है तो आज उसमें सुधार होगा। यदि आज आप ससुराल पक्ष से कोई आर्थिक मदद मांगते हैं तो समझदारी से काम लें, क्योंकि इससे रिश्ते में दरार आ सकती है।

कन्या राशि: काम पूरे होंगे

कन्या राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है और आज का दिन आपके लिए अपने कार्यों को पूरा करने वाला रहेगा। आज आलस्य त्याग कर आपको अपने व्यापार और घर के अधूरे कार्यों को पूरा करना होगा। माता-पिता का पूरा सहयोग और सुख मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी रहेगी। बेवजह के खर्चे भी आपके होंगे। आज भले ही आप लोगों की भलाई के लिए दिल से सोचें, लेकिन वे इसे आपकी मजबूरी और स्वार्थ समझेंगे, इसलिए लोगों की बातों पर न जाएं और जो दिल को अच्छा लगे वही करें।

तुला राशि: धन वृद्धि के योग हैं

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आज उनके प्रभाव और धन में वृद्धि होने की संभावना है। आज दूसरों के हित के बारे में सोचेंगे और दिल खोलकर उनकी सेवा करेंगे। यदि आपको अपनी नौकरी और व्यवसाय में किसी नए कार्य में निवेश करना है तो अवश्य करें क्योंकि इससे आपको भविष्य में अच्छा खासा लाभ मिलेगा। यदि आप किसी पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा करना है तो सोच समझकर ही फैसला लें।

वृश्चिक राशि: मन अशांत रहेगा

वृश्चिक राशि के लोग आज काफी परेशान रहेंगे और आज किसी बात को लेकर उनका मन बेचैन रह सकता है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए आपके प्रयास फलीभूत होंगे। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिलने के आसार हैं। नौकरी और व्यापार में आज किसी वाद-विवाद में न पड़ें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। आज शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि: दान-पुण्य में दिन व्यतीत होगा

धनु राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल रहा है और आज आपका दिन दान-पुण्य के कार्यों में व्यतीत होगा। धार्मिक और राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ती नजर आ रही है। दान-पुण्य के कार्य में भी धन खर्च करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी आज सुधार होगा। शाम से रात तक पेट खराब होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें और खान-पान पर संयम रखें। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई-बहनों की सलाह व्यवसाय में नई जान फूंकेगी।

मकर राशि: दिन थोड़ा कठिन रहेगा

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। कीमती वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ आपको कुछ अनावश्यक खर्चों का भी सामना करना पड़ेगा, जो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध भी करना पड़ेगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको ननिहाल पक्ष से सम्मान मिलेगा और दिन खास रहेगा। निवेश फलदायी रहेगा। व्यापार में भी आपकी रुचि रहेगी और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आज शाम के समय आप अपनी संतान को छोटी दूरी की यात्रा पर ले जा सकते हैं।

कुम्भ राशि: दिन भाग्यशाली रहेगा

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से नए और बेहतर फैसले लेंगे। अपनी जरूरतें सीमित रखें, ज्यादा न बढ़ाएं, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज परिजनों से आपको धोखा मिलने की संभावना है। तो सावधान रहो।

मीन राशि: सामाजिक सम्मान मिलेगा

मीन राशि के जातकों को आज लाभ होगा। यदि परिवार में पुत्र या पुत्री के विवाह को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा। आपके खुशमिजाज व्यक्तित्व की वजह से दूसरे आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। छात्रों को परीक्षा की तैयारी शुरू करने की जरूरत है।