Today Horoscope, 31 मई 2023: महीने के आखिरी दिन मेष, कर्क समेत इन 6 राशियों के सितारे, जानिए आज का राशिफल

Today Horoscope, 31 मई 2023: महीने के आखिरी दिन मेष, कर्क समेत इन 6 राशियों के सितारे, जानिए आज का राशिफल

Today Horoscope, 31 मई 2023: महीने के आखिरी दिन मेष, कर्क समेत इन 6 राशियों के सितारे, जानिए आज का राशिफल

31 मई, बुधवार को चंद्रमा कन्या राशि के बाद तुला राशि में गोचर कर रहा है। साथ ही चित्रा नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कर्क राशि के जातक परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताएंगे और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे, वहीं सिंह राशि वालों को हर काम में अपने जीवन साथी के सहयोग की आवश्यकता होगी। वहीं दूसरी ओर मकर राशि के जातक कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आइए जानते हैं बुधवार का मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: सफलता मिलेगी

मेष राशि के लोगों को आज सुबह से ही अच्छा धन लाभ होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों को आर्थिक मदद की जरूरत होगी तो आप आगे आएंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। कामकाज में आज का दिन व्यस्त रहेगा लेकिन व्यस्तता के बीच आप परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना है तो अपने पिता की सलाह जरूर लें, तभी उसमें सफलता मिलेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा।

वृष राशि: नई ऊर्जा का संचार होगा

वृष राशि के विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता का समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। अगर आप कोई व्यापार करते हैं तो आज उसमें आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरी से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में आज का दिन खर्च हो सकता है। यदि ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से अनबन चल रही है तो वह आज समाप्त हो जाएगी।

मिथुन राशि: उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। आपको दूसरों की भावनाओं को पहचानना होगा और उसके अनुसार कार्य करना होगा तभी आपको आत्म संतुष्टि मिलेगी। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क से आप किसी कठिन समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। शाम का समय परिजनों के साथ बिताएंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने अधिकारियों से किसी भी तरह का मतभेद नहीं करना चाहिए अन्यथा भविष्य में उनका नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

कर्क राशि: भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी

राशिफल- कर्क राशि के लोगों के पास आज खुद को साबित करने के कई मौके आएंगे, लेकिन यह आपकी जिम्मेदारी होगी कि आप उन्हें पहचानें और उनके अनुसार चलें। परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। आज का दिन व्यापार में आ रही लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने का रहेगा और बिना जांच पड़ताल के किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचें। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ धन खर्च करेंगे। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा और बाहर का खाना खाने से बचना होगा।

सिंह राशि: वरिष्ठों की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी

सिंह राशि के जातकों को आज हर काम में जीवनसाथी के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। ससुराल पक्ष से उपहार व सम्मान मिल सकता है। किसी वाद-विवाद या बहस में आपको जीत मिल सकती है। परिवार में आपका दिन आनंदमय रहेगा। भाई-बहन आज आपको अपना सुख-दुख बताएंगे, जिससे आप अपनी समस्याओं का समाधान करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स की सलाह की जरूरत पड़ेगी। संध्या का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा।

कन्या राशि: पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा

कन्या राशि वालों को आज कुछ जिम्मेदारियां निभाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं और उनके लिए कुछ उपहार खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा में तरक्की होगी और अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और सभी सदस्य एक दूसरे का ख्याल भी रखेंगे। शाम का समय आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने में बिताएंगे।

तुला राशि: नई ऊर्जा का संचार होगा

तुला राशि के लोग आज पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे, जिससे कर्ज मुक्त हो जाएंगे। घर का जरूरी सामान खरीदने में आप पैसे खर्च कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का भी ध्यान रखना होगा। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। संतान के भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना चाहिए और काम पर ध्यान देना चाहिए।

वृश्चिक राशि: सलाह से रुकावटें दूर होंगी

वृश्चिक राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार करते हैं तो वह आज अच्छा मुनाफ़ा देगा। अगर आज आपको किसी के साथ पैसों का लेन-देन करना है तो सोच-समझकर करें। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। भाई-बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो आज घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह से वह दूर होगी। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा।

धनु राशि: भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलेगा

धनु राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं, जिसके लिए आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी उनकी पूर्ति हो सकती है। आज आपका कुछ धन घरेलू सामानों की खरीदारी में खर्च होगा। यदि आज आप किसी से संबंध स्थापित करना चाहते हैं तो उससे पहले एक बार सोच लें, ताकि भविष्य में आप किसी भी तरह के विरोध से बच सकें। आप अपने अटके हुए धन को प्राप्त करने के लिए विरोध करेंगे, जिससे आपको धन प्राप्ति में कुछ सहायता मिलेगी। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो भविष्य में आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा।

मकर राशि: कार्यकुशलता में वृद्धि होगी

मकर राशि वालों की कार्य क्षमता में आज वृद्धि होगी, जिससे आप कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। यदि दांपत्य जीवन में कोई तनाव चल रहा है तो वह आज समाप्त होगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी में बढ़ोतरी के योग हैं, इस दौरान आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो बनते बनते काम बिगड़ सकते हैं। अगर आप जमीन या मकान खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले उसकी पूरी जानकारी ले लें, नहीं तो भविष्य में आपके साथ धोखा हो सकता है।

कुम्भ राशि: वाणी पर संयम रखें

कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति आज मजबूत होगी। व्यापार की बात करें तो किसी नई तरह की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आज आप व्यवसाय के लिए अपने कुछ लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल भी हो सकते हैं। यदि आप यात्रा पर जाते हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें। परिवार में बातचीत के दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मीन राशि: सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे

मीन राशि के जातक आज प्रसन्न रहेंगे। किसी की परवाह नहीं करेंगे, इसलिए शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आज आपको जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। परिवार में किसी भी व्यक्ति को छोटी-मोटी बीमारी हो तो उसे नजरअंदाज न करें, जांच जरूर कराएं, ताकि किसी बड़ी परेशानी से बचा जा सके। आज सामाजिक कार्यों में सक्रियता से भाग लेंगे, लेकिन प्रेम जीवन में आज निराशा हो सकती है।