Today Horoscope 3 April 2023: सप्ताह के पहले दिन कर्क, तुला समेत इन 5 राशियों पर रहने वाली है भगवान शिव की विशेष कृपा

Today Horoscope 3 April 2023: सप्ताह के पहले दिन कर्क, तुला समेत इन 5 राशियों पर रहने वाली है भगवान शिव की विशेष कृपा

Today Horoscope 3 April 2023: सप्ताह के पहले दिन कर्क, तुला समेत इन 5 राशियों पर रहने वाली है भगवान शिव की विशेष कृपा

3 अप्रैल सोमवार को चंद्रमा सूर्य की राशि सिंह में गोचर करेगा। वहीं आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इन ग्रहों की स्थिति के बीच आज का सोमवार कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा, भगवान शिव की कृपा से इन्हें अचानक लाभ मिलेगा। तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति भी आज मजबूत होगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आइए जानते हैं इन ग्रहों की स्थिति के बीच आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है, देखें अपना आज का राशिफल।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: आगे की राह सुगम होगी

मेष राशि के जातको के लिए सप्ताह का पहला दिन परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके पक्ष में कुछ बदलाव होने की संभवना हैं, इससे आपकी राह बहुत आसान हो जाएगी, जिसे देखकर आपके सहकर्मियों के मन में जलन की भावना उत्पन हो सकती है, लेकिन आपका सभी के साथ अच्छा व्यवहार सभी को खुश कर देगा। छात्र वर्ग को परीक्षा में कड़ी मेहनत की बहुत अधिक आवश्यकता होगी। शाम के समय आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन जल्द ही सब कुछ नियंत्रण में भी हो जायेगा।

वृष राशि: बड़ों की सलाह जरूरी होगी

वृष राशि जातको के परिवार में आज किसी शुभ कार्यक्रम की चर्चा होने की सम्भावना है, जिसमें आपके परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूरी होगी। आज आप संतान के भविष्य को लेकर कुछ चिंता में रह सकते है। आज आपके व्यापार और कारोबार को आज नई गति मिलने की सम्भावना बन रही है। व्यापारियों को आज पैसों की कमी से जुडी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके ससुराल पक्ष से मान सम्मान का योग बन रहा है। आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि आवश्यकता से अधिक भाग दौड़ करने से पैरों में दर्द जैसी समस्या होने की सम्भावना है।

मिथुन राशि: शिक्षकों की कृपा रहेगी

मिथुन राशि वालों की आज सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और वे बड़े पैमाने पर जुड़ेंगे। यदि आज व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़े तो अवश्य करें क्योंकि यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। आज माता के स्वास्थ्य में कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए उनके खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आज उच्चाधिकारियों की कृपा से नौकरी में आपका प्रमोशन होता हुआ नजर आ रहा है।

कर्क राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

कर्क राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन अचानक से बड़ी रकम मिल सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आज आपका दिन अच्छा रहने की सम्भावना है। आज आपके मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले से आपको नुकसान होने के आसार बन हैं। रात्रि का समय पूजा-पाठ और ईश्वर के प्रति आस्था में व्यतीत करने से आपको लाभ प्राप्त होगा।

सिंह राशि: कारोबार के लिए नई योजनाएं बनाएंगे

सिंह राशि के लोगों को आज राजनीतिक क्षेत्र में मनचाहा परिणाम मिलेगा। संतान के प्रति जिम्मेदारी भी आज पूरी होगी। यदि आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ है तो आज उसे पूरा करने के किये आपका सबसे अच्छा दिन है। आज आप अपने व्यवसाय के लिए नई योजनाएं बना सकते है, जो भविष्य में आपके लिए बहुत ही फलदायी रह सकती है। आज आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या होने की सम्भावना है, इसलिए आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। आपका शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत होगा।

कन्या राशि: आनंद की अनुभूति होगी

कन्या राशि के जातक आज ख़र्चों पर क़ाबू रखें और जहाँ पूरी जानकारी न हो वहाँ निवेश करने से बचें। व्यापार के लिए आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। आपको अपने काम के लिए पिता की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। आज आपका दिन दान-पुण्य और सेवा में बीतेगा और शत्रु अगर प्रबल भी हो, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। आज आपको अपने दांपत्य जीवन में सुख की अनुभूति होगी और मन से भी प्रसन्नता की अनुभूति रहेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी सम्बावना है।

तुला राशि: जीवनसाथी का विशेष सहयोग प्राप्त होगा

तुला राशि के जातको के लिए सप्ताह के पहले दिन व्यापार में आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और भी मजबूत हो जाएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वाणी की कोमलता दूसरे लोगों को प्रभावित करेगी, जिससे आपको विशेष सम्मान प्राप्त होगा। निजी और पेशेवर जीवन में भागदौड़ अधिक हो सकती है, जिसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर अधिक रहेगा, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपने जीवनसाथी का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि: मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होने से धन, सम्मान और यश में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए काम आज बनते नजर आ रहे हैं, लेकिन आपको आलस्य को छोड़कर आगे बढ़ना होगा। नौकरी और व्यापार में आज आपको वाणी पर संयम न रखकर विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आप अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखें। आपका शाम का समय अपनों के साथ मौज-मस्ती भरा रहेगा।

धनु राशि: सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी

धनु राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपका पैसा अटक सकता है, जिसके लिए आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। लेकिन फिर भी आपको असफलता का सामना करना पड़ेगा, इसलिए सावधान रहें। आज घरेलू सामानों पर पैसा खर्च करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मकर राशि: वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें

मकर राशि वालों को आज व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल लाभ से सुख मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आप अपने भविष्य को लेकर कम चिंतित रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र आज कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे। आज धार्मिक स्थलों पर जाने का भी प्लान बन सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि अचानक वाहन खराब होने से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि: भागदौड़ व खर्च अधिक रहेगा

कुंभ राशि के सप्ताह से पहले यदि आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो उसे खरीदने और बेचने से पहले सभी कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें और कुछ भी हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आज संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है जिससे आप चिंतित रहेंगे और भागदौड़ व खर्चा भी अधिक रहेगा। अगर आज आपको किसी के साथ पैसों का लेन देन करना है तो संभलकर करें।

मीन राशि: सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे

मीन राशि वालों को पहले सप्ताह में माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और उनकी सलाह से उनका कारोबार फलेगा-फूलेगा, जिससे आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। आज का दिन विद्यार्थियों के मानसिक और बौद्धिक भार को कम करने वाला रहेगा। शाम को घूमते समय आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जो आपके काम आएगी। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।