Today's Horoscope, 28 नवंबर 2023: कर्क और कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शुभ समय, मिलेगा समसप्तक योग का लाभ, देखें आज का राशिफल

Today's Horoscope, 28 नवंबर 2023: कर्क और कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शुभ समय, मिलेगा समसप्तक योग का लाभ, देखें आज का राशिफल

Today's Horoscope, 28 नवंबर 2023: कर्क और कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शुभ समय, मिलेगा समसप्तक योग का लाभ, देखें आज का राशिफल
28 नवंबर का राशिफल कर्क और कुंभ राशि के जातकों के लिए भाग्यवर्धक रहेगा। आज चंद्रमा का संचार रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र से वृषभ राशि में होंगे। इसके साथ ही, सूर्य, मंगल, और चंद्रमा का समसप्तक योग बनेगा। शुक्र के साथ चंद्रमा नवम पंचम योग भी बन रहा है। इस ग्रह गोचर से आज का दिन कर्क और कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा, जबकि तुला राशि के जातकों को खर्च पर कंट्रोल करने का सुझाव है। आज के राशिफल से जानें अन्य राशियों का हाल, और कैसा रहेगा आज का दिन।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175


मेष राशि: स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है

मेष राशि के लिए आज का राशिफल नौकरीपेशा में आज उच्च अधिकारी की कृपा से लाभ और उच्च पद की प्राप्ति का संकेत है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन खर्च संतुलित रखने से आर्थिक परेशानी से बचा जा सकता है। आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें और अपने विचारों को संयमित रखें। सितारे बताते हैं कि आपको अपने ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। लव लाइफ में समझदारी बनाए रखने की आवश्यकता है, नहीं तो समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

वृषभ राशि: धन लाभ प्राप्त हो सकता है

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए सुखद और आनंददायक होने की संभावना है। आपका भाग्य धन और सुख में वृद्धि कर सकता है। किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से आपको धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में लोगों के बीच तालमेल बना रहेगा। अगर परिवार में कोई कलह और तनाव चल रहा है, तो आज राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों को नया ज्ञान और अनुभव प्राप्त हो सकता है, जिससे उन्हें भविष्य में लाभ हो। आज शाम के समय आप किसी भजन, कीर्तन, या शुभ कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं।

मिथुन राशि: आर्थिक प्रयास सफल होगा

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके ऊपर काम का दबाव बना रहेगा और शरीर में थकान भी महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ कहासुनी भी हो सकती है, लेकिन आपको परिवार में वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आप अपने शौक पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं, जैसे कि नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास और निवेश आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

कर्क राशि: उपहार मिल सकता है

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का राशिफल: आज सितारे बता रहे हैं कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों से मदद मिलेगी और आपको आज कोई उपहार भी मिल सकता है। प्रेम विवाह की योजना बना रहे लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, और रिश्ते की बातें परिवार में की जा सकती हैं। शाम को मित्र के साथ मुलाकात होगी, जिसका इंतजार आप कर रहे थे। अगर आप विदेश में पढ़ाना चाहते हैं, तो आज उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सितारे बताते हैं कि आज कर्क राशि के जातकों को पूर्व में किए निवेशों से भी लाभ हो सकता है।

सिंह राशि: मनोरंजक पल का आनंद लेंगे

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा होने के बावजूद सफल रहेगा। आपकी योजनाएं आज सफल होने से आप राहत की सांस लेंगे। व्यापार में आपका लंबे समय से रुका हुआ पैसा अचानक आपको मिल सकता है, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। परिवार के साथ आप आज मनोरंजक पल बिताएंगे, और यात्रा का प्लान भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा और करियर पर ध्यान देना होगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपका रोमांटिक समय बीतेगा, और आप अपने प्रेम संबंध को रिश्ते में बदलने का विचार कर सकते हैं।

​कन्या राशि: खूब कमाई होगी

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त कर सकेंगे। कारोबार में आज कन्या राशि के जातकों की खूब कमाई होगी और इससे आपके शत्रु ईर्ष्या करेंगे। आपको आज अपने भाई से सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको इनसे विवाद करने से बचना चाहिए। शाम के समय में आपको किसी मित्र या परिचित से मिलने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि: खर्च पर कंट्रोल करना होगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी में आज कुछ ऐसा काम मिल सकता है जिससे आपका मूड खराब हो सकता है। वैसे ही पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। निकट संबंधियों से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलना होगा, बढ़ते खर्चों से आपका मूड खराब हो सकता है। पिता और पैतृक संपत्ति से आपको आज लाभ हो सकता है। आज आपको अपने बच्चों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना मिलेगी। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मनोविनोद में बिता सकते हैं।

वृश्चिक राशि: रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि सितारे बता रहे हैं कि आपको आज करियर में उन्नति और लाभ का अवसर मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है जो आपके करियर को और भी मजबूत बना सकती है। संतान पक्ष से आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। आपको अगर अपने जीवनसाथी के साथ किसी काम में सलाह लेनी है, तो यह आपके लिए सफलता की प्राप्ति में मदद कर सकता है। रुका हुआ पैसा भी आज आपको मिल सकता है और राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव भी बढ़ सकता है।

धनु राशि: शुभ समाचार मिल सकता है

आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज आपको कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार और पिता की ओर से आपको आज लाभ मिलने का भी योग है। आपकी राशि से छठे भाव में उच्च के चंद्रा आपको विरोधियों पर जीत प्रदान कर रहे हैं। जो लोग बीमार चल रहे हैं, आज उनकी सेहत में सुधार होगा। विदेश में शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रय़ास कर रहे हैं तो आपको आज इस संदर्भ में शुभ सूचना मिल सकती है। आज शाम से लेकर रात तक अचानक किसी यात्रा का संयोग बन सकता है। यदि आपका भाइयों के साथ कोई वैचारिक मतभेद चल रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है।

​मकर राशि: दिन अनुकूल रहेगा

मकर राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज आपके काफी समय से अटके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आपको आज सहकर्मियों और सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। भाग्य आपको आज प्रयास से बढ़कर आर्थिक लाभ दिलाएगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहेगा। आपको आज अपने रिश्ते को आगे ले जाने का मौका मिल सकता है। संतान पक्ष से आपको शुभ सूचना मिल सकती है। नौकरी में आज आपको वरिष्ठों से तारीफ मिल सकती है। शाम के समय आप थकान और सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं।

कुंभ राशि: कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन मिल सकता है

आज सितारों की चाल से मालूम होता है कि कुंभ राशि के जातकों को आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में इनको आज पूर्व में किए निवेश और प्रयासों का लाभ मिलेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे आप सहयोगियों की मदद से पूरा कर पाएंगे जिसके लिए आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। जो लोग पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उनको आज कारोबार में भाइयों और परिवार का साथ सहयोग प्राप्त होगा। आपके लिए सलाह है कि आज के दिन को शुभ और अनुकूल बनाए रखने के लिए क्रोध पर काबू रखना चाहिए।

मीन राशि: प्रसिद्धि का विस्तार होगा

आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए सुखद और अनुकूल रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बढेगी। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए, इससे गुरुजनों का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। आज किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलना जुलना हो सकता है। किसी के लिए गिफ्ट वगैरह की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में भी आपकी प्रसिद्धि का विस्तार होगा, लेकिन आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।