Todays Horoscope, 28 जून 2023: शिव योग में आज वृषभ सहित इन पर रहेगी भगवान शिव की परम कृपा

Todays Horoscope, 28 जून 2023: शिव योग में आज वृषभ सहित इन पर रहेगी भगवान शिव की परम कृपा

Todays Horoscope, 28 जून 2023: शिव योग में आज वृषभ सहित इन पर रहेगी भगवान शिव की परम कृपा

बुधवार, 28 जून को चंद्रमा दिन रात शुक्र की राशि तुला में रहेगा, ऐसे में शुक्र और चंद्रमा का राशि परिवर्तन होगा क्योंकि शुक्र इस समय कर्क राशि में गोचर कर रहा है। वहीं आज चंद्रमा के तुला राशि में होने से गजकेसरी नाम का योग भी बन रहा है। शुभ स्थिति यह भी है कि आज शिव योग बन रहा है और ऐसे में मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें अपना आज का राशिफल।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको लाभ मिलेगा।

मेष राशि वालों को आज कारोबार में चल रही चिंताओं से राहत मिलेगी। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती है, जो फायदेमंद रहेगी। आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। आज आपको किसी से कोई वादा नहीं करना चाहिए, अन्यथा आपको वादा पूरा करने में कठिनाई होगी और वादा पूरा न कर पाने का कष्ट होगा।

वृषभ राशि: जिम्मेदारी बढ़ेगी

अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार करते हैं तो आज आप पर कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। कार्यक्षेत्र के साथ-साथ आज परिवार में भी आपकी जिम्मेदारी कुछ बढ़ सकती है। ऐसे में आपके लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई नया काम सौंपा जा सकता है, जिसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से करना होगा। वैसे कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

मिथुन राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

मिथुन राशि वालों को आज कोई नई जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है, जिससे आपकी कुछ परेशानियां भी बढ़ सकती हैं, लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आज आपको अपने कारोबार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उसके बाद खुद को कमजोर न समझें क्योंकि आने वाला समय आपके लिए खुशियां लेकर आएगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज शाम को आपकी मुलाकात परिवार के किसी सदस्य से हो सकती है, जिसकी मदद आपको करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि: कार्यस्थल पर सतर्क रहें

कर्क राशि वालों को आज बिजनेस और नौकरी में कोई भी गलती करने से बचना होगा, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कार्यस्थल पर साथी कर्मचारियों से सावधान रहें। योग्य लोगों से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज के दिन आपको इस बात पर ध्यान देना होगा कि आपके मन में गलत विचार न आएं यानी अपने अलावा दूसरों के अच्छे के लिए सोचें, तभी आपका भला होगा। आज कोई नया व्यापारिक अनुबंध होने की भी संभावना है। शाम का समय परिवार के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि: रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है

सिंह राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आज अगर कोई प्रिय व्यक्ति आपको बिजनेस में सलाह देता है तो उसे नजरअंदाज न करें, इससे आपको फायदा होगा। आर्थिक मामलों में सितारे बताते हैं कि अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है, इस काम में आपको दोस्तों और भाइयों का भी सहयोग मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज शाम को आप देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।

कन्या राशि: परिवर्तन लाभकारी रहेगा

कन्या राशि वालों को आज अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की कोशिश करनी होगी, अन्यथा आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव भी करने पड़ सकते हैं, हालाँकि यह बदलाव आपके लिए कुछ बेहतर परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, प्रेमी के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे।

तुला राशि: आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें

आज तुला राशि के सितारे कहते हैं कि आपको अपने व्यापार में लाभ के अवसर स्पष्ट रूप से नजर आएंगे, लेकिन मानसिक उलझन के कारण आप समय पर सही निर्णय नहीं ले पाएंगे, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। आज आपको अपने कार्यस्थल के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखना होगा। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट से चिंतित रहेंगे। आर्थिक लेन-देन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी से उधार लेन-देन न करें।

वृश्चिक राशि: रोजगार के क्षेत्र में प्रगति होगी

वृश्चिक राशि के जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। जो लोग व्यापार में विस्तार करना चाहते हैं उनके लिए भी स्थिति अनुकूल है। लेकिन सलाह यह है कि आप जो भी काम करें उसमें दस्तावेजों और अन्य सभी पहलुओं का भी ध्यान रखें। आज ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत में संयम बरतें। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा।

धनु राशि: बच्चों की सफलता ख़ुशी देगी

धनु राशि वालों को आज अपने कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त सतर्क और सतर्क रहने की जरूरत है। आपके शत्रु और विरोधी अधिक सक्रिय रहेंगे और आपकी कमजोरियों का फायदा उठा सकते हैं। शाम को कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आप राहत महसूस कर सकते हैं। परिजनों के साथ पार्टी व स्वादिष्ट भोजन का आयोजन हो सकता है। आज संतान की शिक्षा में सफलता या किसी प्रतियोगिता में सफलता के समाचार से आप प्रसन्न रहेंगे, ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है।

मकर राशि: महत्वपूर्ण विषयों को टालने से बचें

मकर राशि के जातक आज छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। अगर आपने कोई मन्नत मांगी है तो आज आप उसे पूरा करने की योजना बना सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। अगर आज आप अपने कारोबार की किसी डील को लंबा खींचने की कोशिश करेंगे तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज की शाम आप अपने माता-पिता और परिवार के साथ खुशी से बिताना चाहेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा के प्रति सचेत रहेंगे, यदि शिक्षा क्षेत्र में कोई बाधा आ रही है तो वह भी दूर हो सकती है।

कुंभ राशि: पद प्रभाव बढ़ेगा

कुंभ राशि वाले आज अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे और अपने ऊपर कुछ पैसे भी खर्च करेंगे। आज आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अगर आज नौकरी में किसी से विवाद होता है तो आपको अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखनी चाहिए, इससे आपका सम्मान बना रहेगा। नौकरी में पद प्रभाव बढ़ेगा, ऐसा संयोग बनता दिख रहा है।

मीन राशि: जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा

मीन राशि वाले आज घर की साज-सज्जा पर धन खर्च कर सकते हैं। वैसे जोश में आप बजट से ज्यादा पैसे भी खर्च कर सकते हैं। अगर आपकी संपत्ति से जुड़ा कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज दोपहर के बाद आपको उसमें जीत मिल सकती है, जो आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। आज आप सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहेंगे और इस विषय पर कुछ धन भी खर्च करेंगे। शाम का समय आप दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बिता सकते हैं। नए लोगों से भी परिचय हो सकता है.