Today Horoscope, 27 March 2023: सप्ताह का पहला दिन वृषभ और तुला के लिए शुभ लाभदायी, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

Today Horoscope, 27 March 2023: सप्ताह का पहला दिन वृषभ और तुला के लिए शुभ लाभदायी, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

Today Horoscope, 27 March 2023: सप्ताह का पहला दिन वृषभ और तुला के लिए शुभ लाभदायी, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

27 मार्च सोमवार को चंद्रमा वृष राशि के बाद मिथुन राशि में गोचर करेगा। साथ ही रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में वृष और तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज आपका दिन, देखिए क्या कहते हैं आपके लकी सितारे।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा

सप्ताह का पहला दिन मेष राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के कारण परेशानी हो सकती है। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा और मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ आप कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। परिवार में आज किसी सदस्य के साथ अनबन होने की संभावना है, लेकिन फिर भी आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा।

वृष राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

वृष राशि वालों के जीवन में यदि किसी रिश्ते को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त होता हुआ नजर आएगा। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। व्यापार में लिए गए निर्णयों से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ घरेलू खरीदारी कर सकते हैं। मनचाहा फल पाने की इच्छा है तो वह भी आज पूरी होती नजर आ रही है। शाम का समय आप किसी सामाजिक समारोह में बिताएंगे।

मिथुन राशि: खान-पान पर विशेष ध्यान दें

मिथुन राशि वालों आज पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। यदि चल-अचल संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज किसी सरकारी अधिकारी के सहयोग से समाप्त हो सकता है। छोटे सदस्यों या बच्चों को कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें। अपनी मधुर वाणी के प्रभाव से आज आपको सब कुछ मिलने की सम्भावना है।

कर्क राशि: उत्साह और जल्दबाजी से बचें

कर्क राशि के जातक आज अपने कारोबार के जानकारों से मिल सकते हैं और उनके अनुभव से कुछ सीख सकते हैं, जो आपके कारोबार को नई ऊंचाईयों तक ले जाएगा। आपको कुछ आर्थिक और पारिवारिक झिझक हो सकती है। परीक्षा में सफलता के लिए छात्रों को अधिक एकाग्रता से अध्ययन करना होगा। जोश और जल्दबाजी से किया गया काम बिगड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। शाम के समय धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ती नजर आ रही है, जिसमें धर्मार्थ कार्यों पर भी कुछ खर्चा हो सकता है।

सिंह राशि: बड़ों का सहयोग मिलेगा

सप्ताह के पहले दिन पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, क्योंकि किसी से मतभेद के कारण व्यवहार में बदलाव आएगा, जो आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों का आज विरोध होगा, शत्रु प्रबल होंगे। पारिवारिक समस्याएं समझदारी से खत्म होंगी और बड़ों का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी आपके साथ खड़ा रहेगा। छात्रों को बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि: मानसिक तनाव कम होगा

सप्ताह के पहले दिन कन्या राशि वालों को भागदौड़ और मेहनत के बाद भी लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र के लिए आपको कुछ दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के कारण तनाव रहेगा। कुछ पुराने अधूरे कार्य भी आज आपको निपटाने पड़ेंगे। प्रिय लोगों से मुलाकात होगी। आज शाम के समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ कुछ समय बिताएंगे जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा।

तुला राशि: मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा

तुला राशि के नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज विभिन्न क्षेत्रों में उनकी साख बढ़ेगी, जिससे उन्हें कई तरह के अनुभव प्राप्त होंगे। आज आपके सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे जिससे मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। अगर आज आप किसी को कुछ पैसे देने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें, क्योंकि धव के वापस आने की संभावना कम है। माता के स्वास्थ्य को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि: अधूरे कार्य पूरे होंगे

वृश्चिक राशि वाले सप्ताह के पहले दिन कार्यक्षेत्र के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें अतिथियों का आगमन होगा। अच्छे खान-पान से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय से आज अच्छी खबर आएगी और चली जाएगी, इसलिए वह काम करें जिसके होने की उम्मीद है। मित्रों और संबंधियों के कारण भी घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज आप अपनी माता के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

धनु राशि: कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी

सप्ताह के पहले दिन धनु राशि के जातकों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे किसी महान व्यक्तित्व के दर्शन से लाभ होगा। आज भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे आंखों को परेशानी हो सकती है। आज आप समय का पालन करते हुए प्रगति करेंगे, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में भी प्रगति होगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। बच्चे अपने भविष्य के लिए आपसे कोई सलाह मांग सकते हैं। मातृ पक्ष से आर्थिक लाभ की उम्मीद है।

मकर राशि: दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी

मकर राशि के लोगों को आज मानसिक उलझन के कारण सिर दर्द का भय रहेगा या संतान पक्ष से चिंता हो सकती है। पड़ोसियों के कारण आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें और अपनी वाणी पर संयम रखें। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। व्यापार को आज नई गति मिलेगी। पारिवारिक व्यवसाय के लिए जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी। आज शाम के समय आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कुम्भ राशि: लाभ के अवसर प्राप्त होंगे

सप्ताह का पहला दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। बेवजह की शंकाओं और वाद-विवाद से आपके धन और समय दोनों का नुकसान होगा, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज शाम को किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों की कमी महसूस हो सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

मीन राशि: सेहत का ध्यान रखें

मीन राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन अधिक मेहनत की जरूरत है, तभी सफलता के योग बनेंगे। कारोबार का बोझ बढ़ता नजर आ रहा है। आज आपको निर्माण कार्यों की आवश्यकता महसूस होगी और दोनों पक्षों का सहयोग दिखाई दे रहा है। आज कोई महत्वाकांक्षी योजना शुरू होगी, जो आपके भविष्य को मजबूत करेगी। आज पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर के खाने-पीने से बचें।