Today Horoscope, 26 जून 2023: बुध की राशि में चंद्रमा, वृषभ, वृश्चिक सहित इन 6 राशियों के लिए सौम्य धन लाभ के शुभ संयोग

Today Horoscope, 26 जून 2023: बुध की राशि में चंद्रमा, वृषभ, वृश्चिक सहित इन 6 राशियों के लिए सौम्य धन लाभ के शुभ संयोग

Today Horoscope, 26 जून 2023: बुध की राशि में चंद्रमा, वृषभ, वृश्चिक सहित इन 6 राशियों के लिए सौम्य धन लाभ के शुभ संयोग

शुक्रवार, 26 जून को चंद्रमा बुध की राशि कन्या में गोचर करेगा। साथ ही उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ग्रह नक्षत्र के इस परिवर्तन से वृषभ राशि वालों के अधूरे काम पूरे होंगे और परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-मजाक में दिन बीतेगा। वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए शुभ अवसर बन रहे हैं। वहीं मीन राशि के जातकों के व्यापार में प्रगति होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। इन ग्रह स्थितियों के बीच सप्ताह का पहला दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: वाणी में मधुरता रहेगी

मेष राशि वालों को आज दूसरों की मदद करने से शांति मिलेगी, इससे आपको खुशी होगी। आज का दिन परोपकार कार्य में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आपके पक्ष में हो सकते हैं, जिसे देखकर आपके सहकर्मियों का मूड खराब हो सकता है और आपके दुश्मनों की संख्या में वृद्धि हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। आपको अपनी वाणी में मधुरता रखनी होगी, तभी आप कार्यस्थल पर अच्छा माहौल बना पाएंगे। रात्रि के समय आपके परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है, जिसके कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि: मांगलिक समारोह में शामिल होंगे

वृष राशि वालों को आज अपने बच्चों की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए थोड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके कुछ काम काफी समय से अधूरे पड़े हैं तो आज आपको उन्हें पूरा करने का समय मिलेगा। पूरा दिन परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मौज-मस्ती करते नजर आएंगे। दोपहर बाद आपको अपने कारोबार से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। शाम के समय आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

मिथुन राशि: आपका मनोबल बढ़ेगा

मिथुन राशि वालों को आज पिता के आशीर्वाद की जरूरत पड़ेगी, तभी व्यावसायिक योजनाओं को आगे बढ़ा पाएंगे, जिससे लाभ होगा। आप परिवार के सभी सदस्यों की जरूरतों को पूरा करेंगे, इस पर कुछ धन भी खर्च हो सकता है, लेकिन आपको दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा, अन्यथा भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है। शाम के समय किसी महान व्यक्ति के दर्शन से आपका मनोबल बढ़ेगा। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि: धन में वृद्धि होगी

कर्क राशि वालों को आज अचानक भारी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना है तो बहुत सोच-समझकर लें, क्योंकि भावुकता में लिया गया निर्णय बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। व्यावसायिक योजनाओं को आज गति मिलेगी। शाम को परिवार वालों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपके राज्य और पद में वृद्धि होगी। अपने किसी जरूरतमंद मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।

सिंह राशि: खाने-पीने से दूर रहें

सिंह राशि के जातकों की आज संतान के प्रति जिम्मेदारियां पूरी होंगी। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका जन सहयोग भी बढ़ेगा। शाम का समय प्रियजनों के साथ बीतेगा। आपकी सेहत नरम-गरम रह सकती है, इसलिए बाहर के खान-पान से दूर रहें। बिजनेस में आपको बेहतरीन मौके मिलेंगे। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो वह आपके भाई की मदद से पूरा हो जाएगा।

कन्या राशि: रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा

कन्या राशि व्यापार में अगर आप कुछ नई तकनीकों का प्रयोग करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। घर में यदि कोई समस्या चल रही थी तो उसका समाधान हो सकता है। बिजनेस में किसी दोस्त से मदद मिलने के योग हैं. परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आज अपने शिक्षकों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होता दिख रहा है।

तुला राशि: आय के नए स्रोत बनेंगे

तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि लेकर आया है। आय के नये स्रोत बनेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा यह आपको नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आज किसी अधिकारी से आपकी बहस हो जाए तो अपने गुस्से पर काबू रखें। आपको हर काम में जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। संतान के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाओं पर आज चर्चा हो सकती है।

वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

वृश्चिक राशि वालों को आज हर तरफ से धन लाभ के अवसर मिलेंगे, इसलिए आपको केवल उन्हीं कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए, जिनसे आपको पूरा लाभ मिल सके। अगर आप कोई दुकान या मकान खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। धन, मान-सम्मान और प्रसिद्धि में भी वृद्धि होगी, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शाम का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा। अगर आज कोई विपरीत परिस्थिति बनती है तो क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

धनु राशि: आय-व्यय पर नियंत्रण रखें

धनु राशि के लोग आज घरेलू वस्तुओं पर कुछ पैसा खर्च कर सकते हैं। यदि आपको अपने किसी प्रिय को पैसा उधार देना है तो सावधानी से दें क्योंकि इसके वापस मिलने की संभावना कम है। अगर कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आपके सांसारिक सुखों के साधन बढ़ेंगे और आप अपने जीवनसाथी को कुछ उपहार भी दे सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों पर नियंत्रण रखना होगा।

मकर राशि: नई ऊर्जा का संचार होगा

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूल रहेगा। यदि व्यापार में किसी परिवर्तन की योजना बन रही है तो उसका लाभ आपको मिलेगा। आप व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम को धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बनेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में किसी नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस कर रहे हैं तो आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है।

कुंभ राशि: चारों ओर प्रसिद्धि फैलेगी

कुंभ राशि वाले आज किसी शारीरिक समस्या से परेशान हो सकते हैं, ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह अवश्य लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से बहस हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी प्रसिद्धि चारों ओर फैलेगी, जिसे देखकर आपके कुछ शत्रु परेशान हो जाएंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन राशि: मन में प्रसन्नता रहेगी

मीन राशि वालों का दांपत्य जीवन आज सुखमय रहेगा। दूर-समीप की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन प्रिय वस्तु के चोरी होने और खोने का भय है, इसलिए सावधान रहें। कारोबार में प्रगति होने से मन में खुशी रहेगी, जिसके चलते आप अपने परिवार में किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। संतान पक्ष को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, जिससे आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। शाम को अधूरे काम पूरे करने का मौका मिलेगा.