Today Horoscope 25 अप्रैल 2023: आज बुध, कर्क और कन्या राशि वालों को कई लोगों को लाभ होगा, आज देखें अपना राशिफल

Today Horoscope 25 अप्रैल 2023: आज बुध, कर्क और कन्या राशि वालों को कई लोगों को लाभ होगा, आज देखें अपना राशिफल

Today Horoscope 25 अप्रैल 2023: आज बुध, कर्क और कन्या राशि वालों को कई लोगों को लाभ होगा, आज देखें अपना राशिफल

आज मंगलवार को चंद्रमा शुक्र के साथ मिथुन राशि में दिन-रात भ्रमण करेगा। जबकि आज बुध अस्त होगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज आर्द्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इन ग्रहों की स्थिति के बीच 25 अप्रैल मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना आज का राशिफल।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: आय-व्यय में संतुलन बनाकर रखें

मेष राशि वालों को आज नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे, जिससे उनमें उत्साह बना रहेगा। लेकिन आर्थिक मामलों में आज आपको आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो परेशानी होगी। अगर आप नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस संदर्भ में आपको खुशी मिल सकती है। प्रेम जीवन में आज मेष राशि के जातक भविष्य की योजना बना सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आज जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें।

वृष राशि: सेहत के प्रति सचेत रहें

वृष राशि के सितारे बता रहे हैं कि यदि आज आप अपने व्यवसाय के लिए कोई नई योजना बना रहे हैं तो वह आज पूरी हो सकती है, जिससे आपको और आपके व्यवसाय को लाभ होगा। कोई पुराना मित्र आज आपके काम आ सकता है, लेकिन इन सबके बीच आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है, यदि आपको कोई परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, अन्यथा बेवजह की परेशानी बढ़ सकती है. पारिवारिक व्यवसाय में आज बच्चे आपकी मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि: आज आपके आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे

मिथुन राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं कि आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दफ्तर में आज आपको अपने साथी कर्मचारियों से कुछ तनाव मिल सकता है, लेकिन परेशान न हों, छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करना सीखें। आज आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज ससुराल पक्ष के मामलों से खुद को दूर रखने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि: व्यापार में लाभ होगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और व्यवसाय के मामले में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दफ्तर में आपको अनुभवी लोगों की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। भाई जैसा व्यक्ति आपके लिए मददगार साबित होगा। वाणी में नरमी बनाए रखें, इससे आपको व्यापार में लाभ होगा, आप अपनी योजनाओं को पूरा कर पाएंगे। माता पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है। यदि आप लंबे समय से किसी काम में अटके हुए हैं तो वह काम आज पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बेहतर रहेगा।

सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में असमंजस की स्थिति रहेगी

सिंह राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। अगर आज आप कहीं दूर घूमने या विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह योजना सफल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन रहेगी लेकिन धैर्य से आप समस्याओं का सामना करने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य जीवन में आज एक दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास मजबूत होगा। भाई-बहनों से संबंधों में मधुरता आएगी, सहयोग मिलेगा। आपको सलाह दी जाती है कि आस-पड़ोस के किसी भी विवाद से खुद को दूर रखें।

कन्या राशि: आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे

कन्या राशि के लोगों को व्यावसायिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। वैसे आज आपके विरोधी और शत्रु अधिक सक्रिय दिखाई दे रहे हैं जिससे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में भी आज आपको अपना विशेष ध्यान रखना होगा, सिर दर्द और थकान महसूस हो सकती है। आज आय के नए स्रोत बनते नजर आ रहे हैं, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज कन्या राशि के जातकों को वरिष्ठों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा।

तुला राशि: मनपसंद वस्तु उपहार में मिल सकती है

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आप कुछ बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शाम के समय किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। वैसे आज सब कुछ ठीक नहीं है, विरोधी प्रबल होंगे, लेकिन वे चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। मनपसंद उपहार मिलने के भी योग हैं।

वृश्चिक राशि: शुभ कार्यों में धन खर्च होगा

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज सितारों का कहना है कि आज उनका मनोबल ऊंचा रहेगा। वह अपने क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। कोई अटकी हुई कार्ययोजना आज उनकी बन सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जिसमें आपका धन खर्च हो सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से सम्मान और अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकेगा। अगर आप निवेश को लेकर योजना बना रहे हैं तो आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है इसलिए थोड़ा सोच समझकर ही फैसला लें। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जो लोग संतान के विवाह की बात कर रहे हैं उन्हें जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए।

धनु राशि: वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा

धनु राशि के जातकों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि जिन लोगों के परिवार में कोई तनाव या विवाद चल रहा है, उनके विवाद आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के हाथों खत्म हो जाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलेगा, सफलता मिलेगी। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों का स्नेह और सहयोग मिलेगा। धनु राशि के जो जातक व्यापार करते हैं उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी, जो उनके लिए फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन के पल बिताएंगे। स्वादिष्ट भोजन का आयोजन हो सकता है।

मकर राशि: पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कला और साहित्य के क्षेत्र में प्रगति प्रदान करने वाला है। व्यापार से जुड़ी कोई सूचना आज दोपहर आपको प्रसन्न करेगी। छोटी दूरी की यात्रा का भी संयोग बनेगा। अगर आज आप किसी के साथ पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको सावधान रहने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से चल रही परेशानी आज जीवनसाथी के सहयोग से समाप्त होगी। जो लोग बीमार चल रहे हैं, उनकी सेहत में आज सुधार हो सकता है।

कुम्भ राशि: अचानक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे

आज के दिन कुंभ राशि के जातक व्यस्त रहेंगे और इससे शाम के समय थकान भी महसूस करेंगे। वैसे सितारे बताते हैं कि आज किसी के सहयोग से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। लेकिन आपके खर्चे बढ़ गए हैं, इसलिए आपको आमदनी और खर्च में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो परेशानी होगी। आपके लिए सलाह है कि आप जहां भी नौकरी और व्यापार में हैं, क्रोध की स्थिति आने पर भी खुद को संयमित रखें, नहीं तो तनाव बढ़ेगा। संतान की खुशी के लिए आज आप कुछ प्लान कर सकते हैं।

मीन राशि: धन संपत्ति का लाभ मिलेगा

मीन राशि के जातकों को आज आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। अपने नियमित काम से समय निकालकर आज आप कोई अलग काम भी कर सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से घर के बड़े बुजुर्गों की मदद से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। करियर और व्यापार को लेकर आज आप यात्रा भी कर सकते हैं। कुछ लोगों को आज पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। संतान के कार्य व्यवहार से मानसिक संतुष्टि व आत्मिक सुख की प्राप्ति होगी।