Today Horoscope, 24 March 2023: नवरात्रि के तीसरे दिन, मां दुर्गा की कृपा से मिथुन और मकर सहित इन 6 राशियों का दिन होगा बेहद शानदार

Today Horoscope, 24 March 2023: नवरात्रि के तीसरे दिन, मां दुर्गा की कृपा से मिथुन और मकर सहित इन 6 राशियों का दिन होगा बेहद शानदार

Today Horoscope, 24 March 2023: नवरात्रि के तीसरे दिन, मां दुर्गा की कृपा से मिथुन और मकर सहित इन 6 राशियों का दिन होगा बेहद शानदार

24 मार्च शुक्रवार को चंद्रमा मेष राशि में दिन-रात संचार करेगा। चंद्रमा के साथ राहु भी आज इसी राशि में रहेगा। इन दोनों ग्रहों का एक साथ होना शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि इन दोनों ग्रहों की युति भी ग्रहण योग का निर्माण करती है। साथ ही आज अश्विनी और भरणी नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा। ऐसे में नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा की कृपा से मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा.

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है

मेष राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिल रहा है। काफी संघर्ष के बाद आज आपको अपनी परेशानियों से मुक्ति मिल रही है। भाग्य का उदय हो रहा है और आपको बढ़ती आर्थिक समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। अगर आप कोई छोटा और पार्ट टाइम बिजनेस करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय निकालने में आसानी होगी। आज का दिन महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का भी है, लेकिन प्रयास करते रहने से आपको लाभ होगा। व्यापार के सिलसिले में आज आप कहीं दूर की यात्रा भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

वृष राशि: आपका धन भी अधिक खर्च होगा

वृष राशि के लोगों का आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य को लेकर घर के बड़े बुजुर्गों से सलाह-मशविरा हो सकता है। शाम को किसी मेहमान का आगमन हो सकता है और उनके लिए व्यवस्था करने में काफी व्यस्त रहेंगे। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए आपको स्थायी उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी करनी होगी,  जिससे आपके पैसे अधिक खर्च होने की सम्भावना है। आज आप संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं।

मिथुन राशि: कारोबार में तेजी आएगी

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली है। आपके व्यवसाय में गति आएगी, जिससे आपके लिए आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे और आप अपनी आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत बनाएंगे। आपको अपनी प्रगति को स्थायी रूप से बनाए रखना है। आज के दिन अनावश्यक काम से दूर रहें और जरूरी काम पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को शिक्षा में मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि: आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों से जूझने वाला रहेगा। आज आप अपने भाई-बहनों को लेकर काफी चिंतित हो सकते हैं, इसलिए उनका पूरा ध्यान रखें। अगर सबकी सहमति हो और जगह बदलने का विचार हो तो ऐसा किया जा सकता है। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी ऐसे समय में आपका पूरा साथ देंगे। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित भी हो सकते हैं, इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। छात्र आज अपने शिक्षकों और दोस्तों के साथ किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

सिंह राशि: व्यापार को लेकर विशेष रूप से चिंतित रहेंगे

सिंह राशि के जातक आज प्राथमिकता तय कर अपने काम करें। आज के दिन आपको अपने आलस्य का त्याग करना होगा, तभी आप अपनी नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में चल रहे कार्यों को पूरा कर पाएंगे और अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आज आप अपने व्यापार को लेकर विशेष रूप से चिंतित रहेंगे। कुछ समय से यदि आपका कारोबार ठीक नहीं चल रहा है तो चिंता न करें, धैर्य रखें, स्थिति में सुधार आएगा।

कन्या राशि: आज का दिन व्यस्तता भरा रहने की सम्भावना है

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहेगा। लेकिन मेहनत का फल मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। आज आपको बेहतरीन अनुबंध मिलेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संतान के विवाह के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आएंगे। शाम का समय मित्रों के साथ धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा।

तुला राशि: दुर्बलता और दुर्गुणों का त्याग करना होगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज आपके सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में कुछ विरोधी आपके सामने आ सकते हैं, लेकिन आप अपने साहस और सूझबूझ से इन लोगों को परास्त करने में सफल रहेंगे। इसके साथ ही आपको अपनी कमजोरी और अवगुणों का त्याग करना होगा। आज कुछ अनावश्यक चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे।

वृश्चिक राशि: आज नई योजना सफल होगी

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज और व्यवसाय के तनाव को खुद पर हावी न होने दें, नहीं तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज नई योजना खराब वातावरण में सफल होगी। आपकी कुछ पुरानी समस्याएं चल रही हैं, जिनसे आज आपको मुक्ति मिलेगी, लेकिन आपको निराशावादी विचारों को अपने मन में प्रवेश नहीं करने देना चाहिए, तभी समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अच्छा है, जिसमें भाग्य भी आपका साथ देगा। लेकिन कोई भी फैसला सोच समझ कर लें।

धनु राशि : घरेलू सामान की खरीदारी होगी

धनु राशि के लोगों को आज आर्थिक मामलों में काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है और आप उसे प्राप्त करना चाहते हैं तो काफी मुश्किल होगी, लेकिन दैनिक कार्यों में लापरवाही न करें। कारोबार में तरक्की के साथ आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। घर के लिए घरेलू सामान खरीदने में आज आपका अधिक समय व्यतीत हो सकता है, जिसमें धन भी अधिक खर्च होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे।

मकर राशि: शुभ समाचार मिलते रहेंगे

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। खरीद-फरोख्त का कारोबार करने वालों को आज अच्छा खासा मुनाफ़ा होगा। पूरे दिन शुभ समाचार भी मिलते रहेंगे। दोस्तों के साथ हंसी भी बढ़ेगी, लेकिन बेवजह के झगड़ों में पड़ने से आपको बचना होगा, नहीं तो इससे आपका मूड खराब हो सकता है। आज आप धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने का भी सोच सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उनके खाने-पीने का ध्यान रखें।

कुंभ राशि: नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा

कुंभ राशि वालों का भाग्य आज उनका साथ दे रहा है। आज अध्यात्म और धर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। यात्रा व मंगल उत्सव में शामिल हो सकते हैं। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। नौकरी में आज आपको उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई शुभ अवसर प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आज किसी को पैसा उधार न दें क्योंकि उसके मिलने की संभावना बहुत कम है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आज आपको अपने पिता की सलाह की जरूरत है।

मीन राशि: आज आपकी तरक्की के क्षेत्र में कई रास्ते खुलेंगे

मीन राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने माता-पिता और गुरु की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। आज तरक्की के क्षेत्र में कई रास्ते खुलेंगे। पढ़ाई और अध्यात्म में रुचि बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन आज आपको शत्रुओं से सावधान रहना होगा। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन शाम को बड़ों की सलाह से वह समाप्त हो जाएगा। आपको अपने जीवन में तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे।