Today's Horoscope 24 अप्रैल 2023: तुला, धनु समेत इन 5 राशियों को मिलेगा धन योग का लाभ, देखें आज क्या कहते हैं आपके सितारे

Today's Horoscope 24 अप्रैल 2023: तुला, धनु समेत इन 5 राशियों को मिलेगा धन योग का लाभ, देखें आज क्या कहते हैं आपके सितारे

Today's Horoscope 24 अप्रैल 2023: तुला, धनु समेत इन 5 राशियों को मिलेगा धन योग का लाभ, देखें आज क्या कहते हैं आपके सितारे

24 अप्रैल सोमवार को चंद्रमा वृष राशि को छोड़कर दोपहर में मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में आज मिथुन राशि वालों को धन लाभ होने के योग बनेंगे। मध्याहन के बाद का समय इनके लिए लाभकारी रहेगा। इसके साथ ही आज मृगशिरा नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा। ग्रह-नक्षत्र के इस प्रभाव से वृष राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कन्या राशि के लोग आज किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने की सम्भावना हैं। आइए जानते हैं ज्योतिषी गणना के अनुसार मेष से मीन राशि तक सभी राशियों का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: तरक्की मिलेगी, विरोधियों का मन जलेगा

मेष राशि के लोग आज दान-पुण्य और दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में आज आप पर कुछ बोझ पड़ सकता है। नौकरी में आपकी तरक्की से आपके शत्रु ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन आपको उन्हें नज़रअंदाज़ करके अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। छात्र अगर कोई नया कोर्स करना चाहते हैं तो उसमें दाखिला ले सकते हैं। शाम के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। इस वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।

वृष राशि: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा

वृष राशि के जातक आज परिजनों के साथ खुशी के माहौल में समय बिताएंगे। मध्याहन के बाद आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, लेकिन फिर भी आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और मन में संतोष का भाव रहेगा। आप किसी प्रिय व्यक्ति से मिल सकते हैं जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। छात्रों को आज अपने शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा।

मिथुन राशि: सुख मिलेगा, लाभ मिलेगा

मिथुन राशि वालों को आज माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका दिन हंसी-खुशी में बीतेगा। उच्चाधिकारियों की कृपा से नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आज आपको कोई कीमती वस्तु मिल सकती है, लेकिन शाम के समय तेज वाहनों का प्रयोग करते समय आपको सावधान रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और लाभ भी मिल सकता है। आज का दिन व्यस्तता और व्यवसाय में भागदौड़ में बीतेगा।

कर्क राशि: भावुक होकर निर्णय लेने से बचें

कर्क राशि के जातक आज पार्टनरशिप में व्यापार करने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा रहेगा। इसके साथ ही अगर किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेने का विचार है तो वह भी आसानी से मिल जाएगा। आज आपके मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिखाई दे रही है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला न लें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। शाम के समय आप अपने परिजनों के साथ किसी मंदिर या तीर्थ स्थान पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की बहुत ज्यादा जरूरत है और उनके खान-पान पर आपको विशेष ध्यान देना होगा।

सिंह राशि: सेहत का ध्यान रखें, संतुलित आहार लें

सिंह राशि के जातकों को आज नौकरी और बिजनेस दोनों में कड़ी टक्कर मिलेगी और आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज इन्हें अपनी इच्छा के अनुसार परिणाम मिलेगा। लंबे समय से कोई समस्या आपको परेशान कर रही थी तो आज वह और परेशानी खड़ी कर सकती है। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ बिताएंगे, लेकिन अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट संबंधित परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि: परेशानियों से मुक्ति मिलेगी, शुभ कार्यों में मन लगेगा

कन्या राशि के लोग आज परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताएंगे। लंबे समय से घर में यदि कोई परेशानी चल रही थी तो आज उसका अंत हो सकता है। आज के दिन मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर भी आपको मिल सकता है। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। शाम को अचानक धन लाभ हो सकता है और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा।

तुला राशि: आज धन का आगमन हो सकता है

तुला राशि के जातकों को आज आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं, जिनका आप लाभ उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। भागदौड़ अधिक रहने से आज मौसम का प्रतिकूल प्रभाव आप पर पड़ सकता है और आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल करने के लिए आज घर में ही कुछ योग बन रहे हैं। विदेश से व्यापार करने वालों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान के विवाह से जुड़ा कोई मामला आज फिर सिर उठा सकता है।

वृश्चिक राशि: वाणी पर नियंत्रण रखें

वृश्चिक राशि के जातकों को आज कहीं से अटका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसी परेशान दोस्त की मदद करने के बारे में भी सोच सकते हैं। दिन में किसी प्रियजन से मुलाकात होने से मन में आनंद की अनुभूति होगी। आस-पड़ोस में किसी से भी वाद-विवाद में पड़ने से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, तभी आप प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर पाएंगे। शाम का समय परिजनों के साथ बिताएंगे।

धनु राशि: लेन-देन में सावधानी बरतें

धनु राशि के लोग आज घर की जरूरी चीजों पर पैसा खर्च करेंगे और भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप किसी के साथ पैसों का लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी न करें क्योंकि आज आपका पैसा फंस सकता है। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आज उसमें आपको चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, तभी आपको जीत मिलती नजर आ रही है। आपके कुछ शत्रु प्रबल होंगे और आपके विरुद्ध रणनीति बनाने का प्रयास करेंगे, लेकिन वे उसमें सफल नहीं हो पाएंगे। नौकरी में आपको अपने किसी सहकर्मी से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।

मकर राशि: उपहार की प्राप्ति संभव है

मकर राशि आज नौकरी और व्यापार में मनचाहा परिणाम देगा, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। विद्यार्थी को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कारोबार में कुछ जरूरी बदलाव करने के बारे में आप सोच सकते हैं, जिससे आपको फायदा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के प्रति आप सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। शाम को किसी मित्र से उपहार मिल सकता है।

कुम्भ राशि: ख़र्चों पर नियंत्रण रखना होगा

कुंभ राशि के जातकों को आज अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आने वाले समय में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। संतान से जुड़ा कोई फैसला आज लिया जा सकता है, इसमें जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको सम्मान मिल रहा है। अगर आज आप प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने की सोच रहे हैं तो उसके सभी कानूनी पहलुओं को जांच लें। शाम के समय कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर सकता है।

मीन राशि: लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा

मीन राशि वालों को आज दांपत्य जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। किसी सरकारी अधिकारी के सहयोग से आपके काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में बढ़ती सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज शाम को कोई महत्वपूर्ण सूचना भी प्राप्त हो सकती है। माता-पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज छात्रों को मानसिक और बौद्धिक बोझ से मुक्ति मिल रही है। अगर आज आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो भविष्य में इसका लाभ आपको मिलेगा।