Today Horoscope 23 March 2023: आज पंचक समाप्त, देवी दुर्गा के आशीर्वाद से इन राशियों के लिए दिन रहेगा लाभकारी

Today Horoscope 23 March 2023: आज पंचक समाप्त, देवी दुर्गा के आशीर्वाद से इन राशियों के लिए दिन रहेगा लाभकारी

Today Horoscope 23 March 2023: आज पंचक समाप्त, देवी दुर्गा के आशीर्वाद से इन राशियों के लिए दिन रहेगा लाभकारी

आज 23 मार्च दिन गुरुवार को चंद्रमा मीन राशि से मेष राशि में गोचर करेगा। इसके साथ ही शुक्र आज भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। आज पंचक भी समाप्त हो रहा है। नक्षत्रों की बात करें तो आज रेवती के बाद अश्विनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के बीच चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन किन राशियों पर मां दुर्गा की कृपा रहेगी।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: कई रुके हुए कार्य पूरे होंगे

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आपको जीवनसाथी का सहयोग और साथ मिलेगा और कई रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी और व्यापार में आपको सोच समझकर फैसला लेना चाहिए और हर पहलू पर विचार करना चाहिए। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज रात्रि का समय अपनों से आपका ज्यादातर समय मिलने में व्यतीत होगा। आज छात्रों को अपने ज्ञान को और आगे बढ़ाने की जरूरत है।

वृष राशि: नौकरी में पद व प्रतिष्ठा का लाभ

वृष राशि के लोगों को आज धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आज आपको लोगों से संतोष और शांति से बात करने की जरूरत है। तभी आपका काम पूरा होगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। नौकरी में आज आपको पद और प्रतिष्ठा मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी आज आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा, जिससे मन में प्रेम की भावना रहेगी। रात के समय कुछ अप्रिय लोगों से मुलाकात हो सकती है। ध्यान से। भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे।

मिथुन राशि: आज आपका कीमती सामान के चोरी होने की आशंका है

मिथुन राशि वालों को आज संभलकर रहना होगा। आज भाग्य आपके पक्ष में नहीं है और आज कुछ नुकसान होने की भी संभावना है। कीमती सामान के चोरी होने का खतरा है, इसलिए सावधान रहें। पारिवारिक व्यवसाय में आज आपके मित्रों की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी, जिससे भविष्य में आपको अच्छा मुनाफ़ा मिलेगा। यदि संतान ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो उसमें सफलता मिलेगी और आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। आज रात किसी शुभ कार्य में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि: भविष्य में भरपूर लाभ होगा

कर्क राशि वालों का भाग्य आज उनका साथ दे रहा है। हर कार्य में सफलता के योग हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है और उसमें आपको सफलता मिलेगी। भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आज जीवनसाथी के साथ प्यार भरी बातें होंगी। शाम के समय किसी प्रिय व्यक्ति का दर्शन हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। माता के साथ आज आपकी थोड़ी कहासुनी हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।

सिंह राशि: थोड़ी भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी

सिंह राशि के जातकों के लिए आज लाभ के संकेत हैं। वाणी में नरमी के कारण आज आपको नौकरी और व्यापार में विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। इससे आपके शत्रुओं को हानि होगी, लेकिन आपको उनकी परवाह करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वे आपके पराक्रम से नष्ट हो जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। आज आपको थोड़ी भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी लेकिन अपनी मेहनत की सफलता से थकान महसूस नहीं होगी। आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आज शाम को किसी पड़ोसी से अनबन होने की संभावना है। जहां तक हो सके वाद विवाद और विवाद से बचें।

कन्या राशि: आज मन प्रसन्न रहेगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी सामाजिक और मांगलिक आयोजन पर धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। आज संतान को धार्मिक कार्य करते देख मन प्रसन्न रहेगा। मध्याहन के बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत आपकी प्रसन्नता का कारण बन सकती है। आज आप किसी महिला की उसके कार्यक्षेत्र में मदद कर सकते हैं।

तुला राशि: पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आयेगा

तुला राशि वालों का भाग्य आज उनका साथ दे रहा है। आपके परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। इससे आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आने से कई दिनों से चल रही लेन-देन की बड़ी समस्या भी समाप्त होगी। प्रेम प्रसंग प्रबल होंगे। आज आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आज आपका मन चिड़चिड़ा रह सकता है

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। आज आप अपने स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी महसूस कर सकते हैं, आराम करने की इच्छा अधिक रहेगी. कोई आंतरिक विकार आपको परेशान कर सकता है। किसी बात को लेकर आपका मन चिड़चिड़ा हो सकता है। क्रोध अधिक रहेगा जिस पर आपको नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में भी आप किसी बात को लेकर असमंजस में रहेंगे। किसी बात को लेकर मन चिंतित हो सकता है।

धनु राशि: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

धनु राशि के सितारे इनके पक्ष में हैं। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से भी पर्याप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके पारिवारिक व्यापार में भी आपको कहीं से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना है, इसलिए संयम से काम लें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी

मकर राशि वालों का दिन शुभ है और भाग्य उनके साथ है। आज के दिन आपको अपने माता और पिता का विशेष ध्यान रखना है। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलती नजर आ रही है। आज शाम के समय किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें, नहीं तो यह विवाद कानूनी हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। आज कार्यक्षेत्र में भी आपको अधिकारियों और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आपके बिगड़े हुए काम भी बनेंगे।

कुंभ राशि: कारोबार में प्रयास सफल रहेंगे

कुंभ राशि के लोगों को आज का दिन धैर्य और सावधानी से बिताने की सलाह दी जाती है। अचानक कोई खबर सुनकर आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और किसी से झगड़ा न करें। आज आपकी सेहत नरम रहेगी और किसी बात को लेकर मन निराश रह सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। व्यापार की दिशा में किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसमें निवेश करना फायदेमंद रहेगा।

मीन राशि: आज कोई लेन-देन न करें

मीन राशि वालों का भाग्य आज उनका साथ दे रहा है। यदि वैवाहिक जीवन में कोई बाधा आ रही थी तो वह समाप्त होगी। ससुराल पक्ष से आज कोई लेन-देन न करें, नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर कुछ खर्चा हो सकता है। यात्रा करते समय सावधान रहें। किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की आशंका है। आज का दिन पुत्र पुत्री की चिंता में व्यतीत होगा।