Today Horoscope, 22 जून 2023: आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य का आगमन, देखें किन-किन राशियों में बनता है धन वर्षा का योग

Today Horoscope, 22 जून 2023: आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य का आगमन, देखें किन-किन राशियों में बनता है धन वर्षा का योग

Today Horoscope, 22 जून 2023: आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य का आगमन, देखें किन-किन राशियों में बनता है धन वर्षा का योग

आज 22 जून, गुरुवार को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेगा और पूरे दिन आश्लेषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। वहीं आज सूर्य मिथुन राशि में भ्रमण करते हुए आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र में आने से आज से वर्षा ऋतु प्रारंभ हो गई है। इसके साथ ही आज सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति से मेष और सिंह राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। मिथुन राशि वालों का प्रभाव बढ़ेगा। आइए जानते हैं आज 22 जून का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: सहयोग एवं लाभ मिलेगा

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा, आज उन्हें जीवन में सुख और शांति का अनुभव होगा। व्यापारी वर्ग को अपने व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और प्रगति होगी। जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं उन्हें व्यापार में साझेदारों से सहयोग और लाभ मिलेगा। आज शाम आप अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, आज आपने जो नए कार्य शुरू किए हैं, उनमें आपको सफलता मिलेगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

वृषभ राशि: पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करेंगे

वृषभ राशि वालों के लिए आज का राशिफल कह रहा है कि आज आपकी लव लाइफ में उत्साह रहेगा। लव लाइफ में आप कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समय के साथ आपकी सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी, इसलिए चिंता न करें। भाइयों के सहयोग से प्रगति होगी और आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। आज आपके हाथ में कई जिम्मेदारियां आने से आप मानसिक रूप से परेशान और तनावग्रस्त रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श में बिताएंगे।

मिथुन राशि: समस्या का समाधान ढूंढने में सफल होंगे

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और प्रसिद्धि बढ़ेगी। व्यस्तता के कारण आज आप अपनी लव लाइफ पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। किसी करीबी के साथ चल रही समस्या का समाधान आज बातचीत से निकलेगा। पारिवारिक जीवन पर पूरा ध्यान देंगे और घरेलू समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। आज आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन आपको अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों और सामानों का ध्यान रखना होगा, क्योंकि उनमें से किसी के चोरी होने या खोने का डर रहेगा।

कर्क राशि: महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की के नए रास्ते खोलेगा, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और आप खुश नजर आएंगे। आज नौकरी और बिजनेस में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। अगर आज आपको कोई भी काम करना है तो सोच-समझकर करें, इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा। आज शाम को परिवार वालों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।

सिंह राशि: मान-सम्मान मिलेगा

सिंह राशि वाले आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। आज आपको भावनाओं में बहकर अपने मन की बात किसी को नहीं बतानी चाहिए, नहीं तो आने वाले समय में आपको इससे परेशानी हो सकती है। रोजगार के क्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा। आज ससुराल पक्ष से भी धन लाभ का योग नजर आ रहा है। अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में कुछ दूर-समीप की यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, इसमें आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि: उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा

कन्या राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आज आप बिजनेस में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिसमें परिवार के सभी सदस्य आपका साथ देंगे। परिजनों के सहयोग से आप किसी पारिवारिक समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में मनचाही सफलता मिलेगी और उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। अगर आज आपको किसी रिश्तेदार को पैसा उधार देना है तो सोच-समझकर दें क्योंकि इससे आपके रिश्ते में तनाव आ सकता है। आज विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। शुभ कार्यों में भी आपका धन खर्च होगा।

तुला राशि: डॉक्टर से सलाह लें

तुला राशि वालों के लिए आज का राशिफल कहता है कि दोस्तों की मदद से आज उनके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लेकिन आय और व्यय की स्थिति समान रहेगी यानी आय के साथ-साथ आपके खर्च भी समान रहेंगे। आज आप धार्मिक कार्यों पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर आपको कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने की जरूरत है। जो लोग बीमार हैं या जिन्हें स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस हो रही है, वे अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें। विद्यार्थियों को आज भविष्य के लिए कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि: भविष्य की चिंता दूर होगी

आज आपका ध्यान काम की बजाय मौज-मस्ती में रहेगा, लेकिन आपको यह ध्यान रखना होगा कि मौज-मस्ती के चक्कर में आप खुद को नुकसान न पहुंचा लें, इसलिए आपको अपने व्यवसाय पर भी ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को भविष्य के अनुरूप आवश्यक कौशल का चयन करना होगा। दान-पुण्य और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज आपको पूर्व में किए गए किसी शुभ कार्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज दोपहर बाद कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिससे भविष्य की चिंताएं दूर हो जाएंगी।

धनु राशि: आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें

धनु राशि वालों आज आपको अपने गृहस्थ जीवन को बेहतर बनाने के लिए बहुत ही समझदारी और संयम से काम लेना होगा। आपका जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। आज आपको उन्हें मनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में वरिष्ठजनों से अप्रत्याशित सहयोग मिलने से मन उत्साहित रहेगा। आज आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा, अन्यथा आने वाले समय में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि: संबंधों में सुधार होगा

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने परिवार की खुशियों पर पूरा ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और सम्मान मिलेगा। लेकिन इसके लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी. भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और प्रेम जीवन में आपको जीवनसाथी से सहयोग और उपहार मिल सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग आज कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज आपको व्यापार में आय के नए स्रोत मिलेंगे, जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के लिए किए जा रहे आपके प्रयास सफल होंगे।

कुंभ राशि: क्रोध पर नियंत्रण रखें

आज आपके स्वभाव में चंचलता रहेगी और आप सभी के साथ प्यार से पेश आएंगे, जिसका आपको काफी फायदा भी होगा, नौकरी में पद और प्रतिष्ठा मिलेगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. अगर कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो आज वह आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। आज आपका ध्यान इधर-उधर की बातों पर ज्यादा रहेगा। आज आपको दूसरों को कष्ट देने में मजा आएगा, लेकिन किसी की नाराजगी के बाद भी आप स्थिति से बेखबर रहेंगे। शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

मीन राशि: आय में वृद्धि से प्रसन्न रहेंगे

मीन राशि वालों का आज काम में मन नहीं लगेगा. अनमने मन से किसी भी तरह काम निपटाने की कोशिश में रहेंगे। वैसे आज दोपहर का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप आज व्यवसाय में गंभीरता से काम करते हैं, तो आप प्रगति की ऊंचाइयों तक भी पहुंच सकते हैं। अगर आप आज कोई नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आज शाम को आप जीवनसाथी के साथ घूमने या शॉपिंग पर जा सकते हैं। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें।