Horoscope Today 22 February 2023: आज मीन सहित इन राशियों को मिल रहा गजकेसरी और धन योग का लाभ

Horoscope Today 22 February 2023: आज मीन सहित इन राशियों को मिल रहा गजकेसरी और धन योग का लाभ

Horoscope Today 22 February 2023: आज मीन सहित इन राशियों को मिल रहा गजकेसरी और धन योग का लाभ

आज 22 फरवरी दिन बुधवार मीन राशि में गजकेसरी योग बन रहा है। जिससे कर्क समेत कई राशियों को लाभ मिलने वाला है। तो आइए विस्तार से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन कैसा रहेगा।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

22 फरवरी, बुधवार को चंद्रमा मीन राशि में दिन-रात संचार करेगा। चन्द्रमा के इस संचार से आज मीन राशि में अद्भुत शुभ योग बन रहा है। चंद्रमा और गुरु मिलकर आज मीन राशि में गजकेसरी योग बना रहे हैं। वहीं चंद्र और शुक्र मिलकर धन योग बना रहे हैं क्योंकि इस समय शुक्र भी मीन राशि में है। नक्षत्रों की बात करें तो आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, ऐसे में आज का दिन मीन और कर्क समेत कई राशियों को लाभ और सुख देने वाला रहेगा। देखें आज क्या कहते हैं आपके सितारे।

मेष राशि: वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला असर देने वाला रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन आज बहुत ही मधुर रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। यदि आज किसी वरिष्ठ अधिकारी से अनबन होती है तो इसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है, इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें। नए रिश्ते बनने से आज आपका भाग्य चमक रहा है। सामाजिक सम्मान मिलेगा।

वृषभ राशि: वरिष्ठ अधिकारियों से सावधान रहें

वृषभ राशि वालों के लिए दिन बहुत ही मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपना ध्यान नई योजनाओं पर लगाना होगा क्योंकि अचानक से लाभ मिलने की पूरी संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, वहीं दूसरी ओर अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आज आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए ध्यान दें। इवनिंग तक सामाजिक संबंधों से आपको लाभ होगा।

मिथुन राशि: भाग्य का साथ मिलेगा

मिथुन राशि वालों का भाग्य आज उनका साथ दे रहा है। आज के दिन नौकरी और व्यापार से जुड़े कुछ मसले सुलझते हुए नजर आएंगे। कोई भी व्यवसाय किसी के लिए छोटा या बड़ा नहीं होता है, इसलिए यदि आपके मन में ऐसी भावना है, तो इससे छुटकारा पाएं और मन लगाकर अपना काम करें। आज रात्रि का समय मित्रों व परिजनों के साथ हंसी-मजाक में व्यतीत होगा। आज का दिन निश्चित रूप से आपके लिए लाभ लेकर आएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशि: आज आप काफी व्यस्त रहेंगे

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आज आप अपने काम में काफी व्यस्त नजर आएंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना पर ध्यान न दें और अपना काम खुशी से करते रहेंगे, जिससे भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेगी। आज के दिन आप अपने सामाजिक क्षेत्र में भी मेलजोल बढ़ाने में सफल होते हुए दिखाई देंगे जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपके मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी।

सिंह राशि: लेन-देन में सावधानी बरतें

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं है। यदि आज आप किसी अनजान व्यक्ति के साथ कोई लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी न करें क्योंकि आपका नुकसान हो सकता है। आज बेवजह के दु:खों और चिंताओं से मन उदास रहेगा और नई उपलब्धियां भी आज मेहनत करने के बाद ही देखने को मिलेंगी। आपकी सामाजिक जिम्मेदारी भी बढ़ रही है।

कन्या राशि: आकस्मिक लाभ के योग

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन सुखपूर्वक गुजरेगा। आज के दिन आपके घर में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आज आपको राजकीय सहयोग मिलेगा। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होगा। आज सुख-समृद्धि और पारिवारिक मांगलिक कार्यों में आपको अपने सगे-संबंधियों का सहयोग मिल रहा है। रचनात्मक कार्यों में लगे रहेंगे। विपरीत परिस्थिति आने पर आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मुस्तैदी से लाभ होने की पूरी उम्मीद है।

तुला राशि: दिन मिलाजुला रहेगा

तुला राशि के जातकों का आज अति महत्वाकांक्षी होना समस्याओं को जन्म दे सकता है। समस्याओं का समायोजित समाधान न मिलने से आपका मन अशांत रहेगा जिससे आप उदास नजर आएंगे। निकट या दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल हो सकता है और स्थगित हो सकता है। घर में यदि कोई काम चल रहा है तो आप काफी अटके रहेंगे। आपका दिन मिलाजुला दिख रहा है।

वृश्चिक राशि: आज का दिन कुछ खास करने में बीतेगा

वृश्चिक राशि वालों का भाग्य आज साथ नहीं दे रहा है। आज आपका पूरा दिन कुछ खास करने की भागदौड़ में गुजरेगा, जिससे आप काफी व्यस्त रहेंगे। आज अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपको अपने निराशाजनक विचारों से बचना होगा। शाम का समय आपको ख़ुशियाँ देगा क्योंकि आज अचानक संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि: नौकरीपेशा जातक खूब भागदौड़ करते रहेंगे

धनु राशि वालों का भाग्य आज उनका साथ देगा। आज आपका सितारा बुलंदी पर रहेगा। किसी विशेष आयोजन के तहत आज आपको आश्चर्यजनक तरीके से फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। जैसे-जैसे आप धर्म और अध्यात्म की ओर बढ़ेंगे, यह आपके विश्वास को और गहरा करेगा। रोजमर्रा के कामों में लापरवाही न करें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग खूब भागदौड़ करते रहेंगे।

मकर राशि: दांपत्य जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा

मकर राशि वालों का आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। अचानक से मेहमानों के आने से आपके ख़र्चे बढ़ते हुए नज़र आ रहे हैं और कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठों से अनबन भी हो सकती है, लेकिन आपका दांपत्य जीवन प्रेममय रहेगा। आज आपके पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटता नजर आ रहा है।

कुम्भ राशि: आज सफलता मिलेगी

कुंभ राशि वालों का भाग्य आज उनका साथ दे रहा है। आज आपके लिए जमीन खरीदने और स्थान बदलने का सुखद संयोग बनता नजर आ रहा है, जिससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। सांसारिक सुख-सुविधाओं और घरेलू उपयोग की प्रिय वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। प्रभाव से आज आपको सफलता मिलेगी।

मीन राशि: आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा

मीन राशि के लोग आज उत्साहित और प्रसन्न रहेंगे। संतान से सुख मिलेगा, साथ ही आप उनकी किसी समस्या का समाधान भी आज कर पाएंगे। आज आप कोई प्रतियोगिता जीत सकते हैं। आज किसी विशेष उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन मौसम के परिवर्तन का आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें। आज आप परिजनों के साथ खुशी के पलों का आनंद उठाएंगे। भाग्य से आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा।