Today Horoscope, 22 April 2023: अक्षय तृतीया पर आज गुरु का मेष राशि में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

Today Horoscope, 22 April 2023: अक्षय तृतीया पर आज गुरु का मेष राशि में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

Today Horoscope, 22 April 2023: अक्षय तृतीया पर आज गुरु का मेष राशि में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

आज का राशिफल: 22 अप्रैल दिन शनिवार को चंद्रमा वृष राशि में और गुरु मेष राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कर्क राशि वालों के विरोधी परास्त होंगे और कारोबारियों को खूब लाभ होगा, साथ ही तुला राशि और कुंभ राशि वालों को किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आज कुछ नया सीखें। आइए जानते हैं कि शनिवार को मेष से मीन राशि में सभी राशियों पर बृहस्पति के गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: वाणी पर नियंत्रण रखें

मेष राशि के लोग आज अटके हुए सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए जी जान लगा देंगे। काम की अधिकता के कारण आप परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे जिससे घर के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको राजनीतिक समर्थन भी मिल रहा है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। रोजगार से जुड़े जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधी प्रबल होंगे, लेकिन शाम के समय अपनों से ही परास्त हो जाएंगे।

वृष राशि : लेन-देन करने से बचें

वृष राशि के छात्रों द्वारा परीक्षा की दिशा में की गई मेहनत आज सार्थक होगी. परिजनों से मनमुटाव हो सकता है, लेकिन दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं और उनके लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आपने व्यापार में जितनी मेहनत की है उसका फल आज आपको अवश्य मिलेगा, जिससे आप सुकून महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति के साथ पैसों का लेन-देन करने से बचें, अन्यथा पैसा वापस मिलना मुश्किल हो सकता है।

मिथुन राशि: फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं

मिथुन राशि वालों के पराक्रम में आज वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, जिसमें भाग्य भी आपका भरपूर साथ देगा। लंबे समय से रुके कार्यों में प्रगति होगी, लेकिन आज कीमती सामान चोरी होने की भी संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और कुछ खा-पीकर समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका कोई शत्रु आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकता है।

कर्क राशि: योजनाओं को बल मिलेगा

कर्क राशि वालों को आज किसी कारणवश तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा अन्यथा शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। व्यापार में आज आपके विरोधी भी आपसे परास्त होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा खासा मुनाफ़ा होगा और उनकी व्यवस्थाओं की योजनाओं को भी आज बल मिलेगा जिससे उनके कारोबार में गति आएगी। संतान के विवाह से जुड़ी समस्या आज समाप्त होगी। आज शाम को आपको अपने पिता की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है।

सिंह राशि: पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा

सिंह राशि वालों को आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में कुछ सहकर्मियों के कारण तनाव हो सकता है, इसलिए चिंता न करें। अगर आज आप किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो उसे बिल्कुल भी न दें क्योंकि उसे वापस पाना मुश्किल होगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है। आज आप अपने जीवनसाथी से कुछ प्यार भरी बातें करेंगे।

कन्या राशि : सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी

कन्या राशि के जातकों का मन आज किसी विशेष प्रकार की उथल-पुथल में लगा रहेगा। काफी समय से रुके कार्यों के बारे में भी आज आप सोच सकते हैं लेकिन यह तभी संभव होगा जब आप आलस्य को छोड़ दें। परिवार में कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको कोई उपहार मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा जिससे मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी।

तुला राशि: क्रोध पर नियंत्रण रखें

तुला राशि के जातकों को आज लाभ प्राप्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। यदि आज आपकी नौकरी में कोई विवाद चल रहा है तो आपको इससे बचने की कोशिश करनी चाहिए और अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए नहीं तो आपका प्रमोशन रुक सकता है। माता के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, आपको उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक राशि: कारोबार में किए गए प्रयास सफल रहेंगे

वृश्चिक राशि वाले विद्यार्थियों को आज परीक्षा में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन उन जातकों के लिए अच्छा रहेगा, जो किसी रोग से पीड़ित हैं, उन्हें आज के दिन पूरा लाभ मिलने के आसार हैं। बेवजह के खर्चे से बचना होगा, नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यापार में किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ सुकून रहेगा और काम से भी आपको राहत मिलेगी। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को आप पूरी तरह से निभाएंगे।

धनु राशि: ससुराल पक्ष से लाभ होगा

धनु राशि के जातकों को आज व्यापार के गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा वे आपके व्यवसाय को नुकसान पहुंचा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज कामकाज में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ होगा और संबंध भी मधुर होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप किसी नए काम में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम को आपके घर कोई मेहमान आ सकता है, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

मकर राशि: आज आपको रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी

मकर राशि वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में सुख-समृद्धि रहने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी कुछ प्रिय लोगों से बात हो सकती है, जिससे अटके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी और उपहार व सम्मान मिलने से भी लाभ होगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपनी संतान की नौकरी से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसका लाभ आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा।

कुंभ राशि : आज आपको सरकारी अधिकारियों से सहयोग मिलेगा

कुम्भ राशि के जातकों को आज अटके कार्यों में सरकारी अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. नौकरीपेशा जातकों के आज पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, तभी आप अपने भविष्य को संभाल पाएंगे। किसी भी तरह के अनावश्यक खर्च से दूर रहने की जरूरत है। व्यापार के सिलसिले में आज आप कुछ यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा।

मीन राशि: मन में आनंद की अनुभूति होगी

मीन राशि के जातक आज कोई काम पूरा होने से प्रसन्नता महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको सम्मान मिल सकता है। व्यापार में आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे तो उसमें आपको बड़ी सफलता मिलेगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर पाएंगे। साथ ही आपको पुराने विवादों और उलझनों से मुक्ति मिलेगी और आपका कंपटीशन भी बढ़ेगा। शाम को आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।