Todays Horoscope, 21 जुलाई 2023: शनि मंगल योग से मंगल ग्रह सिंह और धनु राशि के लोग, जानें आपके तारे क्या कहते हैं

Todays Horoscope, 21 जुलाई 2023: शनि मंगल योग से मंगल ग्रह सिंह और धनु राशि के लोग, जानें आपके तारे क्या कहते हैं

Todays Horoscope, 21 जुलाई 2023: शनि मंगल योग से मंगल ग्रह सिंह और धनु राशि के लोग, जानें आपके तारे क्या कहते हैं

आज 21 जुलाई, शुक्रवार को चंद्रमा का संचार दिन रात सिंह राशि में हो रहा है। मंगल भी अभी सिंह राशि में गोचर कर रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक राशि में चंद्रमा और मंगल का एक साथ होना अत्यंत शुभ फलदायी होता है, जिसे शशि मंगल और धन योग के नाम से भी जाना जाता है। इस शुभ योग के साथ ही आज चंद्रमा और शुक्र की भी सिंह राशि में युति बनी है, जो कलात्मक योग का निर्माण कर रही है। ऐसे में आज किन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, यह जानने के लिए विस्तार से पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: आज आपको अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी।

आज मेष राशि वालों पर काम का दबाव बना रहेगा, क्योंकि आज उन पर कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है। आज मेष राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अगर आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको प्रयास करना चाहिए, आज आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से सुख और सहयोग मिलेगा, लेकिन उनके मन में इस बात की टीस रह सकती है कि आप उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। आज आपको सरकारी कामों में सफलता मिलेगी, लेकिन इसके लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

वृषभ राशि: इनका धन सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है

वृष राशि के सितारे आज कहते हैं कि आज आपके कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति हो सकती है। वैसे आज के दिन प्रॉपर्टी और बिचौलिए का काम करने वाले लोगों को अच्छी कमाई होगी। वाहन का सुख मिलेगा। आज आपका धन वाहन और सुख के साधनों पर भी खर्च होगा। आज आपको अपने व्यवसाय या बच्चों की शिक्षा से जुड़े मामलों के लिए छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में माता का सुख और स्नेह मिलेगा। किसी के व्यवहार से आप भावुक हो सकते हैं।

मिथुन राशि: आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है

मिथुन राशि के सितारे कहते हैं कि आज आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ सामाजिक या धार्मिक आयोजनों में हिस्सा ले सकते हैं। दूर रह रहे रिश्तेदारों और मित्रों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप किसी शारीरिक समस्या से पीड़ित थे तो आज उसमें सुधार होगा। कार्यस्थल पर मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। निवेश भी आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी में आप अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे।

कर्क राशि: तनाव दूर होगा, आय बढ़ेगी

आज कर्क राशि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यदि कोई तनाव चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम पर पूरा फोकस कर पाएंगे, जिससे आज आपकी कमाई भी अच्छी होगी। आज आप दिन भर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे लेकिन शाम को कुछ थकान महसूस होगी। आज आप दोस्तों और परिवार के साथ मनोरंजन के पल बिताएंगे। आप धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं और उस पर धन भी खर्च करेंगे।

सिंह राशि: किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है

सिंह राशि के लिए आज का राशिफल बता रहा है कि आज आपको कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन और सम्मान मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि और व्यावहारिकता के कारण आज आपकी प्रशंसा होगी। यदि आपने किसी को उधार दिया था तो आज वह आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आज घर में मेहमानों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज शाम को आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं।

कन्या राशि: आज निवेश लाभदायक रहेगा

सितारे कहते हैं कि अगर आपने आज किसी काम में निवेश करने का मन बनाया है तो आपको इसका बेहतरीन परिणाम मिलेगा। आज आप अपनी भविष्य की योजनाओं के लिए कुछ निवेश भी करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ अगर कोई तनाव चल रहा है तो वह खत्म हो जाएगा। अगर आप रियल एस्टेट में निवेश करने की सोच रहे हैं तो वह भी आपको लाभ देगा। अगर आज आप अपने रोजगार में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें, आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज शाम का समय परिवार के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

तुला राशि: मेहनत के अनुसार धन मिलेगा

तुला राशि के आज के सितारे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में मेहनत और परिश्रम के अनुसार धन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन सलाह दी जाती है कि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। आज आपको परिवार के किसी सदस्य या मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में जीवनसाथी से दूरी का एहसास हो सकता है।

वृश्चिक राशि: आज आर्थिक मामलों में धैर्य रखें

आज आपको आर्थिक मामलों में बहुत सावधान रहना होगा। भगवान आज जो दे रहे हैं उसे स्वीकार करें और इधर-उधर से पैसा कमाने के लिए हाथ-पैर न चलाएं, अन्यथा फायदे की जगह नुकसान होगा। आज आपके परिवार में किसी खास कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, बुजुर्गों और वरिष्ठों से आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। अगर भाई के साथ आपके रिश्ते में कोई अनबन थी तो आज उसमें सुधार संभव है।

धनु राशि: आज आपका रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है

धनु राशि वालों को आज नौकरी में आपके किसी सहकर्मी से लाभ और सहयोग मिलेगा. भाग्य स्थान में बना धन योग आज आपको धन का लाभ देगा। जिनके पिता बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। अगर आपका काफी समय से रुका हुआ पैसा नहीं मिला है तो आज वह आपको मिल सकता है। आज विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे, मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख-शांति रहेगी।

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सफल रहेगा। आप जो भी काम करेंगे उसमें पूरा मन लगाएंगे, जिससे आज आपको उत्साहजनक परिणाम मिलेंगे। परिवार में आज परिजनों के साथ मधुर व्यवहार बना रहेगा। यदि आपका अपने किसी रिश्तेदार से विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिल रहा है।

कुंभ राशि: आज आपको कर्ज और उधार के लेन-देन से बचना चाहिए

कुंभ राशि वाले आज भावुक और चिंतनशील रह सकते हैं. आज उनका दिन दान-पुण्य के कार्यों में बीतेगा। आज थोड़ी सी मेहनत के बाद ही सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। अगर आप आज कोई संपत्ति बेचने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अनुकूल नहीं है इसलिए आज का दिन इसके लिए टाल देना चाहिए। आज आपको पारिवारिक समारोहों और जरूरतों पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि आज कोई भी कर्ज लेने से बचें।

मीन राशि: सितारे अनुकूल नहीं हैं, सोच-समझकर चलना होगा

सितारे बताते हैं कि मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में प्रतिकूल रह सकता है। आज आपको गुस्सा भी अधिक आएगा। अगर आज किसी से बहस होती है तो आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाएंगे, इसलिए आज आपको वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहना चाहिए। किसी गलतफहमी के कारण आपका अपने प्रियजनों से मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा, उनका पूरा सहयोग भी मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को भाइयों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज अगर आप बजट के मुताबिक नहीं चलेंगे तो कर्ज लेना पड़ सकता है।