Horoscope Today 20 February 2023: सोमवती अमावस्या पर मिथुन, कुंभ सहित इन 7 राशियों पर सितारे रहेंगे मेहरबान

Horoscope Today 20 February 2023: सोमवती अमावस्या पर मिथुन, कुंभ सहित इन 7 राशियों पर सितारे रहेंगे मेहरबान

Horoscope Today 20 February 2023: सोमवती अमावस्या पर मिथुन, कुंभ सहित इन 7 राशियों पर सितारे रहेंगे मेहरबान 

सोमवार को सोमवती अमावस्या है और चंद्रमा कुंभ राशि में शनि के संपर्क में है। चंद्रमा का इस तरह का संचार कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इसी के साथ आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

20 फरवरी सोमवार को कुंभ राशि में चंद्रमा, सूर्य और शनि का त्रिग्रही योग रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों को आज उपयोगी बनने की शुभ सूचना मिलेगी, साथ ही कर्क राशि के जातकों की धर्म के कार्यों में रुचि रहेगी और कुम्भ राशि के जातकों के जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि सोमवती अमावस्या पर मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के सितारे क्या कहते हैं।

मेष राशि: सम्मान मिलेगा

मेष राशि वालों की लव लाइफ में आज कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। साथ ही माता से भी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। छात्रों को अपनी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज घर में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे आप चिंतित रह सकते हैं। कोई विशेष व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे और धन में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और भौतिक उन्नति की संभावना है। व्यापार में आज कुछ सकारात्मक बदलाव से नए सौदे हो सकते हैं।

वृषभ राशि: परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी

वृषभ राशि वालों को आज भाई के सहयोग से तरक्की मिलेगी। आज आपको दिखावे से बचना होगा अन्यथा धर्म को हानि हो सकती है। शाम के समय पवित्र स्थलों के दर्शन करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपका प्रेम जीवन आज सुखद रहेगा। दिन के दूसरे भाग में असमंजस के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपका ध्यान नई योजनाओं पर रहेगा। परिवार में खुशहाली आएगी और कहीं तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना भी बनेगी, जिससे परिवार के लोग खुश नजर आएंगे।

मिथुन राशि: मन में कुछ विचार आएंगे

मिथुन राशि वालों का जीवनसाथी आज कोई खुशखबरी सुना सकता है, जिससे तरक्की होगी और मन भी प्रसन्न रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो किसी परिचित के माध्यम से सुलझता नजर आ रहा है। आज का दिन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक रहने वाला है। कलात्मक और रचनात्मक कार्यों को पूरा करने में आज आपका पूरा दिन व्यतीत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपका सहयोग करेंगे और नई परियोजनाओं को बेहतर बनाने के लिए आपके दिमाग में कुछ विचार आएंगे। इससे आप अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।

कर्क राशि: धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा

सप्ताह के पहले दिन कर्क राशि वालों का ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा और सहकर्मी भी आपके काम में आपकी मदद करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। आपके लिए दिन रचनात्मक रहेगा और आप धर्म के कार्यों में लगे रहेंगे। काफी समय से आपका कोई अधूरा काम आज पूरा होने की संभावना है और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। शाम को आप किसी दोस्त की शादी में जा सकते हैं।

सिंह राशि: कार्यक्षेत्र पर पूरा ध्यान देना होगा

सिंह राशि वालों को सप्ताह के पहले अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आर्थिक स्थिति और बिगड़ सकती है। आज जीवनसाथी के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे और किसी प्रॉपर्टी को लेकर भी चर्चा करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें और एकाग्रता बनाए रखें। व्यस्तता में भी सोमवती अमावस्या पर पूजा के लिए समय निकाल पाएंगे, इससे मन को शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है जिससे वे आपके कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं इसलिए आज आपको अपने कार्यक्षेत्र पर पूरा ध्यान देना होगा। संध्या का समय परिजनों के साथ शुभ कार्यों में व्यतीत होगा।

कन्या राशि: भाग्य पर भरोसा रखें

कन्या राशि के जातकों को आज कारोबार में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें अन्यथा आप किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ काम करते रहें, जिससे सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही बाधा से मुक्ति मिलेगी और भविष्य के लिए नए रास्ते भी तय होंगे।

तुला राशि: आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी

तुला राशि के जातकों के कार्य व्यवसाय से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं और कार्यक्षेत्र में कुछ नई परियोजनाओं पर काम भी शुरू हो सकता है। प्रेम जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप अपने पार्टनर को अपने परिवार के बारे में भी बताएंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोग आज अपने पद की गरिमा बढ़ाएंगे।

वृश्चिक राशि: भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। आपके बात करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे। बचत और निवेश के लिए यह अच्छा समय है। लव पार्टनर अपने रिश्ते का भरपूर आनंद उठाएंगे और रिश्ते को और आगे ले जाने के बारे में सोचेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी और संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता आएगी और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घर की मरम्मत या कोई महंगा सामान खरीदने के बारे में आप अपने परिजनों से चर्चा कर सकते हैं।

धनु राशि: आपको भरपूर लाभ मिलेगा

धनु राशि के लोगों को आज अपने किसी जानने वाले के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक संपत्ति से आपको भरपूर लाभ मिलेगा। छात्रों को सफलता पाने के लिए आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी वे सफल हो पाएंगे। व्यापार में आज कुछ जोखिम उठाना पड़ सकता है, तभी लाभ के योग हैं। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और दान-पुण्य के कार्य भी करेंगे।

मकर राशि: आय के नए स्रोत विकसित होंगे

मकर राशि के छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि कोई काम हाथ में आया तो परेशानी बढ़ सकती है इसलिए पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यापार में यदि आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं तो स्थितियाँ आपके पक्ष में हैं। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे और अपने जीवन को स्थायी रिश्ते में बदलने का आज का प्रयास सफल रहेगा।

कुम्भ राशि: प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा

कुंभ राशि के जातक आज पार्टनरशिप में कोई कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो उन्हें परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा और कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापारियों की मेहनत सफल होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खान-पान में ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है। माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिलेगा और आशीर्वाद भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें अन्यथा आपसे कोई गलती हो सकती है जिससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। शाम को स्थिति में और सुधार आएगा।

मीन राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

मीन राशि के जातक आज व्यापार में अच्छी प्रगति करेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। शेयर बाजार, लॉटरी से जुड़े कार्यों में लाभ के योग हैं। व्यापार में यदि आपने कोई जोखिम उठाया है तो उसका परिणाम आज आपके पक्ष में रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां चल रही हैं, धैर्य और अपने मधुर व्यवहार से वे दूर हो सकती हैं। आज आपको अपने भाई के सहयोग से जुड़ा समाचार मिल सकता है।