Today Horoscope 18 March 2023: श्रवण नक्षत्र संग शिव योग का संयोग, शनि कृपा का मिलेगा आज इन राशियों को लाभ

Today Horoscope 18 March 2023: श्रवण नक्षत्र संग शिव योग का संयोग, शनि कृपा का मिलेगा आज इन राशियों को लाभ

Today Horoscope 18 March 2023: श्रवण नक्षत्र संग शिव योग का संयोग, शनि कृपा का मिलेगा आज इन राशियों को लाभ

आज 18 मार्च को शनिवार है। आज चंद्रमा शनि की ही राशि मकर में दिन रात संचार करेगा। साथ ही आज श्रवण नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा। इसी के साथ आज शिव योग भी रहेगा। इन ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। मकर राशि के जातकों के लिए दिन सुखद रहने वाला है। आइए जानते हैं कि शनि देव की कृपा से मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि पैसों के मामले में दिन सकारात्मक रहेगा

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला है। शनि की कृपा से आज आपको अपनी मेहनत का शुभ फल मिलेगा। पैसों के मामले में भी आज का दिन बहुत ही सकारात्मक रहेगा। आज आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। आप गैर-जरूरी खर्चों पर भी नियंत्रण रख पाएंगे, जिससे आपका बजट संतुलित रहेगा। आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, तीर्थ यात्रा का लाभ भी मिल सकता है।

वृष राशि: आज के दिन आपको खुद पर गर्व होगा

वृष राशि के जातकों को आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। साथ ही आज आप अपने द्वारा किए गए कार्यों को लेकर काफी गौरवान्वित महसूस करेंगे। आज आपको अपने काम के लिए लोगों से तारीफ सुनने को भी मिलेगी। व्यवसायी लोग अपने व्यवसाय में नए विचारों को अपनाएंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि: भाई-बहन से विवाद की संभावना है

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से कुछ कम रहने के आसार हैं। आज भाई बहनों से आपका विवाद हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता होगी। क्योंकि, अपशब्द आपके रिश्ते में गहरी दरार पैदा कर सकते हैं। शत्रु पक्ष के षड्यंत्र भी आज आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी कार्यकुशलता के बल पर समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज खत्म हो जाएगा। इन सभी परिस्थितियों में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि: दिन बड़ी सफलता वाला रहेगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बड़ी सफलता देने वाला है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज किसी बड़े व्यक्ति की मदद से आपको कोई कीमती चीज मिल सकती है, जिसे पाने की आपकी प्रबल इच्छा थी। अगर आप कारोबार में कुछ नई योजनाएं लाने की सोच रहे थे तो आज उनकी शुरुआत हो सकती है, जिससे कारोबार को नई गति मिलेगी। इस राशि के जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज इस दिशा में कुछ सफलता मिल सकती है। आज संतान को मेहनत के बल पर सम्मान मिलेगा, जिससे उसका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि: आज के दिन सोच समझकर काम करें

सिंह राशि के लोगों को आज अपने सभी कामों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको सलाह दी जाती है कि आज अपने बारे में किसी और को कुछ भी न बताएं अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आज आप अपने प्रतिनिधियों को कई चुनौतियां देंगे। आज का दिन भाग्य वृद्धि का भी है। आज कुछ समय अपने लिए भी निकालें जिससे आपका जीवनसाथी खुश रहेगा और आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

कन्या राशि: आपके रुके हुए काम आज बनेंगे

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कला और लेखन के क्षेत्र में प्रदर्शन करने के अच्छे मौके देगा। आज आपके मन से हर तरह की निराशा खत्म होगी। लंबे समय से आपके काम में आ रही सभी बाधाओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक व्यवसाय में पिता की सलाह फ़ायदेमंद साबित होगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर आज आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

तुला राशि: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी

तुला राशि के लोग आज किसी बेहद जरूरी काम को करने में बिजी रहेंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़े कार्यों में भी आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने में सफल रहेंगे। पिछले कुछ समय से आपके भविष्य को लेकर जो चिंताएं आपको परेशान कर रही थीं, वे सब खत्म होंगी। घरेलू सामानों की खरीदारी पर भी आज आपका कोई खासा खर्चा हो सकता है। हालांकि निवेश के लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि: सामाजिक कार्यों में समय व्यतीत होगा

वृश्चिक राशि के जातक आज अपने व्यवहार को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। साथ ही आज आप महसूस करेंगे कि आपके कई काम अधूरे हैं। आज कई तरह की परेशानियां भी आपके सामने आ सकती हैं। हालांकि आप अपनी परेशानी कम करने में सफल रहेंगे। शाम का समय आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बिताएंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा। मन को शांति छात्र यदि कहीं प्रवेश लेने की सोच रहे हैं तो सफलता मिलती दिख रही है।

धनु राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

धनु राशि के जातकों को आज अपनी मां का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपकी माता को शारीरिक कष्ट हो सकता है। तो सावधान रहो। दोस्तों के सहयोग से आपकी शाम अच्छे माहौल में बीतेगी और आप हल्कापन महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के आसार हैं। साथ ही आज आपकी आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होगा। आपकी संतान से जुड़ा कोई फैसला आज आपको थोड़ा चिंतित कर सकता है।

मकर राशि: प्रेम जीवन के लिए निकाला गया समय

मकर राशि के जातक आज काफी खुश रहने वाले हैं। हालांकि आज आप किसी बड़े फायदे के लिए काफी भागदौड़ करेंगे। जिसमें आप सफल भी होंगे। आज आपके सभी काम एक-एक करके पूरे होंगे जिससे आपके परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का भरपूर स्नेह आपको मिलेगा। व्यस्त दिनचर्या के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए समय जरूर निकाल पाएंगे।

कुंभ राशि: आज आप काफी व्यस्त रहेंगे

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपको लाभ के नए रास्ते भी मिलेंगे। हालांकि आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपके विरोधी भी इस समय आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। जिसकी वजह से आप अपने रास्ते से थोड़ा भटक सकते हैं। लेकिन आपको अपनी बुद्धि के बल पर अपने शत्रुओं का सामना करना पड़ेगा।

मीन राशि: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी

मीन राशि के जिन जातकों को संतान के विवाह से जुड़ी कोई चिंता है, आज उनके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। इस समय आपका काम बनता नजर आ रहा है। आज का दिन आपके व्यापार और पेशे के लिए बहुत लाभ का दिन है। आज आपको कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देना है, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में संतान की रुचि बढ़ेगी, जिसे देखकर आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा।