Todays horosocpe 18 जुलाई 2023: कर्क राशि में 3 राशियों का बना दुर्लभ संयोग, कर्क राशि सहित 4 राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ

Todays horosocpe 18 जुलाई 2023: कर्क राशि में 3 राशियों का बना दुर्लभ संयोग, कर्क राशि सहित 4 राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ

Todays horosocpe 18 जुलाई 2023: कर्क राशि में 3 राशियों का बना दुर्लभ संयोग, कर्क राशि सहित 4 राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ

आज चंद्रमा का संचार दिन रात स्वराशि कर्क राशि में होने वाला है। चंद्रमा के इस गोचर से आज कर्क राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा का बहुत ही शुभ और उत्तम योग बना है। इस योग से जहां आज बुधादित्य योग बन रहा है, वहीं गुरु और चंद्रमा एक दूसरे से केंद्र में होने से गजकेसरी योग बना रहे हैं। इस ग्रह स्थिति के साथ ही आज मलमास भी शुरू हो रहा है और आज मंगल पुष्य योग भी प्रभावी है। ऐसे में मंगलवार का दिन कर्क समेत किन राशियों के लिए शुभ रहेगा। जानिए अपना आज का राशिफल विस्तार से.

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: आज सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपके स्वभाव में क्रोध और दया का मिश्रित समावेश रहेगा। धन संबंधी मामलों को लेकर बेचैन रहेंगे और आज कड़ी मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, फिर भी अपेक्षित धन लाभ नहीं होने से क्रोध रहेगा। आज आपके अंदर दान की भावना प्रबल रहेगी, किसी जरूरतमंद या भिखारी को दान देकर आपको आत्मसंतुष्टि महसूस होगी। भाई या घर के किसी अन्य सदस्य का जिद्दी व्यवहार आपको कुछ समय के लिए परेशान कर सकता है। दौड़-भाग के बाद सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्य आश्चर्यजनक परिणाम देंगे। रक्त या पित्त से संबंधित शिकायत हो सकती है।

वृष राशि: आज वृष राशि वालों को बेकार की बयानबाजी से बचना चाहिए

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला हो सकता है। आपका स्वास्थ्य नरम रह सकता है। शत्रु और विरोधी आज सक्रिय रहेंगे, उनसे आपका विवाद भी हो सकता है। किसी के हस्तक्षेप से मामला गंभीर होने से पहले ही शांत हो जाएगा। आज दूसरे लोगों के सहयोग की आवश्यकता अधिक रहेगी, इसलिए व्यर्थ के बयान देने से बचें। धन लाभ के लिए प्रयास कम नहीं करेंगे, फिर भी उम्मीद के अनुरूप लाभ नहीं दिख रहा है। पारिवारिक सदस्यों के कारण मानसिक दबाव या घुटन महसूस होगी।

मिथुन राशि: कोई शुभ समाचार मिलेगा

मिथुन राशि वालों को आज परिस्थितियां हर कार्य में विजयी बना रही हैं, लेकिन आपकी मानसिक स्थिति में पल-पल परिवर्तन होने से आप भ्रमित रहेंगे, धैर्य से काम लें। दिन के शुरुआती भाग में घरेलू और व्यावसायिक उलझनों के कारण तनाव रह सकता है। दिन के मध्य में आपको कहीं से शुभ समाचार मिलेगा, रुके हुए काम में कोई अनुभवी व्यक्ति आपकी मदद करेगा। कमाई के मामले में भी दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज जमाखोरी के बारे में न सोचें, अन्यथा व्यर्थ की मानसिक और शारीरिक मेहनत के बाद भी कुछ हासिल नहीं होगा।

कर्क राशि: आज का दिन लाभकारी रहेगा

आज आपकी राशि में 3 ग्रहों का संयोग है, जो आपको सफलता दिलाएगा, साथ ही आज आपको अपने प्रयासों से लाभ भी मिलेगा। आप चतुराई से अपना काम पूरा करेंगे, जिससे आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आज आपको व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। कोई बिजनेस ऑर्डर मिलने से आपका मन उत्साहित हो सकता है। नौकरीपेशा लोग आज काम के प्रति गंभीर और व्यस्त रहेंगे, जिससे उन्हें अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। व्यापारी वर्ग किसी महत्वपूर्ण कार्य से संतुष्ट रहेंगे। जरूरत के समय परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में अपना ख्याल रखें।

सिंह राशि: लाभ के बावजूद आज बचत करना कठिन रहेगा।

सिंह राशि के जातक आज अपनी प्रतिष्ठा और प्रभाव बनाए रखने का प्रयास करेंगे। वैसे आपके रहस्यमय स्वभाव से घर के लोग भी परेशान हो सकते हैं। एक पल में स्नेह लेकिन अगले ही पल गुस्सा, परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद का कारण भी बन सकता है। नौकरीपेशा और व्यवसायी वर्ग में अनुभव होने के बाद भी अनाड़ी लोगों जैसा व्यवहार करेंगे। आज आप जिसे भी अपना शत्रु समझेंगे, वह आपको किसी न किसी रूप में धन लाभ कराएगा। अगर आप थोड़ी भी भागदौड़ करेंगे तो आपको पैसा तो मिलेगा, लेकिन बचत नहीं कर पाएंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर किसी से न उलझें। फिजूलखर्ची कम करने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि: धन संबंधी मामलों में स्पष्टता बनाए रखें

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन विभिन्न प्रकार की उलझनों से भरा रहेगा। पूर्व में किसी से किया हुआ वादा पूरा न कर पाने के कारण आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। आज आप जो भी सोचेंगे या निर्णय लेंगे, परिणाम उसके विपरीत भी हो सकता है, इसलिए आज का दिन आपको धैर्य के साथ बिताना चाहिए। खासतौर पर आज धन संबंधी मामलों में स्पष्टता रखें, अन्यथा कलह और संघर्ष हो सकता है। कार्य व्यवसाय की गति धीमी रहेगी, इसे ठीक करना आज बहुत कठिन होगा। आध्यात्मिक कार्यों से जुड़े रहेंगे, लेकिन उलझनों के कारण समय नहीं दे पाएंगे। जमीन-जायदाद या अन्य रियल एस्टेट के काम से जुड़े लोग आज प्रयास करेंगे तो अनुकूल परिणाम मिल सकता है।

तुला राशि: कार्य व्यवसाय में धन लाभ मिलेगा

आज तुला राशि वालों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। सितारे बताते हैं कि आज आप बिगड़े काम और रिश्तों को बनाने और जोड़ने की कोशिश करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। लेकिन मन की चंचलता उसे एक बात पर टिकने नहीं देगी. कार्य व्यवसाय से धन लाभ अवश्य होगा, परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर चलें। पिता और पैतृक संपत्ति के मामले में आपको बहुत सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशि: आज अनावश्यक दबाव बनाने से बचें

वृश्चिक राशि के जातक आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर भ्रमित रहेंगे, सलाह दी जाती है कि कार्यस्थल पर किसी पर अनावश्यक दबाव बनाने से बचें। लेकिन आज किसी पुराने मामले या विवाद के सुलझने से राहत मिलेगी। कार्य व्यवसाय में बुद्धिमता एवं व्यावहारिकता से लाभ होगा। लेखन या अध्यापन से जुड़े लोग अपनी मेहनत के अनुरूप लाभ या पुरस्कार न मिलने से कई दिनों तक दुखी रहेंगे। आकस्मिक यात्रा के प्रसंग बन सकते हैं। कारोबार के लिहाज से दिन उलझन और व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन लाभ मिलने से आप मानसिक संतुष्टि महसूस करेंगे।

धनु राशि: आज आप पर आलस्य हावी हो सकता है

आज के दिन धनु राशि के जातक शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, लेकिन आलस्य के कारण टूटे मन से काम करेंगे। आध्यात्मिकता और भाग्य प्रबल रहेगा, फिर भी धर्म-कर्म की अपेक्षा सुख-सुविधाओं को अधिक महत्व देंगे। दोपहर तक दिनचर्या में उदासीनता रह सकती है, उसके बाद पैतृक कार्यों या संसाधनों से लाभ पाने की युक्ति मन में रहेगी. नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग दोनों ही अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता के अनुसार धन कमाएंगे। पारिवारिक जरूरतों पर भी धन खर्च करेंगे।

मकर राशि: लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में प्रतिकूल रहेगा। आज आप अपने मन की बात समझाने में असफल रहेंगे, लोग आपकी बातों का अलग-अलग अर्थ निकालेंगे, जिससे मन परेशान रहेगा। दिन की शुरुआत से लेकर दोपहर तक का समय काफी उलझन भरा हो सकता है। किसी के साथ सोच-समझकर व्यवहार करें, पैसों के मामले में आपको बहुत गंभीरता से काम करना होगा। जोड़-तोड़ के बाद भी आज लाभ की तुलना में खर्च अधिक रहेगा। घर की महिलाएं आर्थिक समस्याओं को सुलझाने में मदद कर सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन मानसिक तनाव के कारण अंदर ही अंदर नाराजगी रहेगी।

कुम्भ राशि: आज हो सके तो धन निवेश करने से बचें

आज का दिन कुंभ राशि वालों को राज समाज से सम्मान मिलेगा। आपका सौम्य स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे, पुराने सौदों से धन लाभ होगा और भविष्य के लिए नई योजना बनेगी, लेकिन आज धन निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है, धन फंसने की आशंका है। आज किसी दूसरे कारोबारी से मिला कॉन्ट्रैक्ट आपकी झोली में गिर सकता है, इसके लिए थोड़ा और व्यवहारिक होने की जरूरत है। माता-पिता के साथ स्नेहपूर्ण संबंध रहेंगे, लेकिन अहंकार या जिद के कारण पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

मीन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। आज आप जो भी कार्य करना शुरू करेंगे, परिस्थितियाँ स्वतः ही उसके अनुकूल हो जाएंगी, लेकिन स्वभाव में आलस्य के कारण कुछ कमी रहेगी। नौकरी व्यवसाय में भाग्य आपका साथ देगा, प्रतिस्पर्धियों की तुलना में आपका काम अच्छा रहेगा। आपकी कार्य पद्धति भी लोगों को पसंद आएगी, इससे मन में महत्व का भाव पैदा होगा। भाई-बंधुओं का सुख भी अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। सरकारी कामकाज को आज टालने की कोशिश करें, भागदौड़ और खर्च के बाद भी नतीजे ज्यादा उत्साहवर्धक नहीं रहेंगे। दांतों और हड्डियों में दर्द या मूत्राशय से संबंधित शिकायत हो सकती है.