Today Horoscope, 18 April 2023: कर्क और सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा मंगलकारी, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

Today Horoscope, 18 April 2023: कर्क और सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा मंगलकारी, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

Today Horoscope, 18 April 2023: कर्क और सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा मंगलकारी, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

18 अप्रैल मंगलवार को चंद्रमा दिन-रात मीन राशि में गोचर करेगा। इसके साथ ही उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव आज सभी राशियों पर रहेगा। कर्क और सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन हर क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है और आज कुछ रुकावटें आने की भी संभावनाएं हैं, लेकिन सूझबूझ से काम लेने पर सफलता मिलेगी। आज यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। प्रतियोगी परीक्षा देते समय छात्रों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों के लेन-देन में भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए। शाम के समय वाहन चलाते समय सावधान रहें।

वृष राशि: पारिवारिक धन में वृद्धि होगी

वृष राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप कही नौकरी करते हैं तो आज आपको अपने अधिकारियों से संबंध अच्छे रखने की जरूरत है और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आपको सफलता मिल सकती है। आज आपके पारिवारिक धन में वृद्धि होगी। आज अचानक आपके पारिवारिक के ख़र्चे बढ़ सकते हैं, जो आपके लिए मानसिक तनाव का कारन बन सकते हैं, लेकिन आपको आज अपने रूपये को ध्यान में रखकर ख़र्च करना होगा, नहीं तो ऐसे में आप आने वाले समय में आर्थिक संकट की चपेट में आ सकते हैं। आज आपको किसी राजनैतिक पार्टी का समर्थन मिलेगा और आपके अटके हुए सभी सरकारी काम भी पूरे होंगे।

मिथुन राशि: संतान काफी प्रसन्न नजर आएगी।

मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा और आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है. इससे छोटे बच्चे काफी खुश नजर आएंगे। पैसों के मामले में आज आपको ससुराल पक्ष से कुछ तनाव मिलने की सम्भावना है, इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। मौसम में बदलाव के कारण आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, अन्यथा आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी और आपकी कुछ नई डील फाइनल हो सकती है। आज शाम का समय आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

कर्क राशि: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। प्रेम विवाह करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी। शुरुआत में कुछ विरोध हो सकता है, लेकिन अंत में सभी आपके विचारों से सहमत होंगे। आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से व्यापार में तरक्की के संकेत बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की परीक्षा की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और डॉक्टर से उनका चेकअप कराते रहें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन ठीक नहीं है।

सिंह राशि: यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी

सिंह राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल रहा है और विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। आज का दिन छात्रों को शिक्षकों की मदद से भविष्य में रणनीति बनाने का विकल्प प्रदान करेगा। आज रोजगार की दिशा में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर समय से पहले अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने से आपके प्रभाव और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। आपके मित्रों के साथ की गई आपकी यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कोई तोहफा ला सकता है। आज आपको अपने जरूरी काम को पूरा करने के लिए दूसरों का सहयोग लेने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि: धार्मिक कार्य में भाग लेंगे

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आज आपको अपने परिवार की जरूरतों पर कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगे। आज आपको बाहर के खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है। आपके जीवनसाथी आपकी रचनात्मक गतिविधियों से प्रभावित हो जायेंगे और साथ ही आवश्यक कार्यों में आपकी सलाह लेंगे और आपका प्रेम जीवन सुखी रहेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में भी हिस्सा लेंगे, जिसमें धन तो खर्च होगा, लेकिन आपके यश में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य की चिंता आज समाप्त होगी।

तुला राशि: आय-व्यय में संतुलन बनाकर रखें

तुला राशि के जातकों का भाग्योदय होगा और आज आपको राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, जनता का अच्छा सहयोग मिलेगा, सरकार और अधिकारी भी सहयोग करेंगे और भविष्य में भी आपको और अधिक लाभ होगा। आज आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा अन्यथा आपके धन से सम्बंधित समस्या आ सकती है और इससे भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। आज छात्र वर्ग को परीक्षा में सफल परिणाम मिलेंगे। आज आपका रुतबा सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ नजर आएगा। यदि आपके आपकी परिवार में कोई अनबन चल रही है तो वह आज फिर आपके सामने आकर समस्या उत्पन कर सकती है।

वृश्चिक राशि: कदम से कदम मिला कर चलें

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और कारोबारियों को फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व में हो रहे कार्यों में सफलता मिलेगी और अधिकारियों तथा सहकर्मियों के बीच आपकी छवि भी बेहतर होगी। जीवन सुखद रहेगा, लेकिन आपको फिजूलखर्ची पर काबू रखना होगा और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, तभी वह आपके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे। अगर आज आप कोई बड़ा निवेश करने का विचार बना रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही काम करें, तभी आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु राशि: काम में एकाग्रता बनाए रखें

धनु राशि के जातकों का भाग्य साथ दे रहा है और आज छात्रों के लिए विदेश में शिक्षा प्राप्त करने का अच्छा समय है, लेकिन नौकरीपेशा छात्रों को अपने काम में एकाग्रता बनाए रखनी होगी और अपनी वाणी से अधिकारियों को प्रसन्न करना होगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो वह किसी वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से समाप्त होगा। व्यापार में धन प्राप्ति में कुछ कठिनाई आ सकती है। माता पक्ष से लाभ की संभावना है। शाम को माता के लिए कोई उपहार ला सकते हैं।

मकर राशि: कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा

मकर राशि के लोग आज फायदे में रहेंगे। आज के दिन सदिच्छा और दृढ़ निश्चय के कारण आपको अपने व्यापार में अच्छा मुनाफ़ा मिलेगा और मित्रों के सहयोग से आज के दिन व्यवस्था की योजना को बल मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा, छोटी-छोटी बातों में न उलझें और सतर्क रहें। परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ किसी शुभ कार्य के लिए जा सकते हैं।

कुम्भ राशि: मान-सम्मान में वृद्धि होगी

कुंभ राशि के जातकों का भाग्य साथ दे रहा है और आज व्यापार में लाभ के योग बनेंगे और आपको नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपका व्यवसाय चरम पर पहुंचेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। आज आपको अपने जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा। चिकित्सा से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, इसलिए उनके खान-पान का ध्यान रखें।

मीन राशि: आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी

मीन राशि के जातकों के लिए दिन शुभ है और यदि कोर्ट कचहरी में आपका कोई मामला चल रहा है तो वह सफल होगा और उसमें आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी, जो उनकी सफलता के मार्ग प्रशस्त करेंगी, लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, अन्यथा कष्ट हो सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उसमें जीवनसाथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा।