Todays Horoscope, 17 जून 2023: शनि और चंद्रमा का परिवर्तन, इन राशियों पर रहेगा शनि की वक्र दृष्टि

Todays Horoscope, 17 जून 2023: शनि और चंद्रमा का परिवर्तन, इन राशियों पर रहेगा शनि की वक्र दृष्टि

Todays Horoscope, 17 जून 2023: शनि और चंद्रमा का परिवर्तन, इन राशियों पर रहेगा शनि की वक्र दृष्टि

आज 17 जून शनिवार को शनि महाराज अपनी राशि कुंभ में वक्री हो रहे हैं। शनि के वक्री होने के साथ ही आज चंद्रमा भी वृष राशि से गोचर करते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। आषाढ़ अमावस्या के दिन शनि और चंद्रमा की इस स्थिति में परिवर्तन और रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से वृष और कर्क राशि के जातकों को लाभ का मौका मिलेगा। लेकिन कई राशियों को शनि की वक्री गति और वक्री दृष्टि के कारण प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं 17 जून शनिवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है

मेष राशि वालों का दिन शुभ है और आज का दिन दूसरों की मदद करने में बीतेगा। आपका कुछ पैसा भी इस पर खर्च होगा। जीवनसाथी की सेहत से जुड़ी किसी परेशानी के कारण आपको रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में बदलाव हो सकते हैं, जिससे दूसरे लोग आपसे ईर्ष्या करेंगे। आप अपने अच्छे व्यवहार से इस माहौल को सामान्य बना लेंगे। आज की शाम का समय आप छोटे बच्चों के साथ खेल-खेल में बिताएंगे।

वृष राशि: ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है।

वृष राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलने वाला है। आज दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। योग्य लोगों से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। रात्रि में किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो आज उसे पूरा करने का समय मिलेगा। नौकरीपेशा जातक अगर पार्ट टाइम काम करने की योजना बना रहे हैं तो उनके लिए दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि: आपकी इच्छा पूरी होगी

मिथुन राशि वालों का भाग्य उनका साथ दे रहा है। आज कोई कीमती वस्तु या संपत्ति मिलने से आपकी मनोकामना पूरी होगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज व्यस्तता अधिक हो सकती है, जिसमें कुछ पैसे भी खर्च होंगे, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने जीवन साथी के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। इससे जीवनसाथी की नज़रों में आपका सम्मान बढ़ेगा। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आज लेना पड़ सकता है, जिसमें माता-पिता की सलाह काम आएगी। शाम को दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

कर्क राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

कर्क राशि के लोग आज अचानक बड़ी रकम के आगमन से खुश नहीं रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना है तो दिल और दिमाग दोनों से सोच समझकर लें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। शाम को परिजनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। व्यावसायिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि: सफलता के योग बन रहे हैं

सिंह राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल रहा है और आज आपके लिए राजनीति में सफलता के योग हैं। जिससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। इस पर आपको कुछ पैसे खर्च करने होंगे। आज आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आज प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आपके रुके हुए काम आज पूरे होंगे। शाम से रात तक देव दर्शन और हास्य-व्यंग्य में परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

कन्या राशि: आपको भरपूर सफलता मिलेगी

कन्या राशि के जातकों को आज धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। विपरीत परिस्थितियां आने पर आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर में यदि कोई तनाव चल रहा है तो वह समाप्त होगा। आज आप अपने किसी रिश्तेदार के यहां किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई व्यापार किया है तो आज उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी। छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा।

तुला राशि: भागदौड़ करनी पड़ेगी

तुला राशि के जातक भाग्यशाली रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी और आपकी वाकपटुता आज आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी, इसके लिए आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज आय के नए स्रोत बनेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलने के योग हैं। यदि आज यात्रा की स्थिति बनती है तो सुखद और लाभकारी रहेगी।

वृश्चिक राशि: वाणी पर संयम रखें

वृश्चिक राशि का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। काफी समय से आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था इसलिए आज आपको अपने भाइयों की मदद से वह मिल सकता है। कारोबार में कुछ नए सौदे पूरे होंगे। शाम को अपनों से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। रात के समय आप दर्शनीय स्थलों की यात्रा पर जा सकते हैं और मौज-मस्ती कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखना होगा अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि: आमदनी और ख़र्चे दोनों का ध्यान रखें

धनु राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। घरेलू सामान और रोजमर्रा की जरूरतों पर आज आप कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आमदनी और खर्चे दोनों को ध्यान में रखकर ही ऐसा करना होगा, नहीं तो आने वाले समय में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज आपको किसी से पैसों का लेन देन करना है तो सोच समझ कर करें क्योंकि आपका पैसा फंस सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज संभलकर रहना होगा क्योंकि शत्रु आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।

मकर राशि: आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं

राशिफल- मकर राशि के लोग अपने व्यवसाय की प्रगति को देखकर प्रसन्न महसूस करेंगे। शाम के समय आप अपने परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि वाहन खराब होने से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। अगर आज आप किसी व्यवस्था को बदलने की योजना बना रहे हैं तो उसमें आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी तथा पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।

कुम्भ राशि: माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। कुछ शारीरिक समस्याएँ आपके जीवनसाथी को परेशान कर सकती हैं, ऐसे में आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी और अधिक खर्च करना पड़ेगा। अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं तो उसके सभी वैज्ञानिक पहलुओं को गंभीरता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपके साथ धोखा हो सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। भाइयों की सलाह से आपका कोई अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

मीन राशि: महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है

मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। माता-पिता की सेवा करने से आपको बड़ी सफलता मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में आज आप किसी दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपके व्यापार को बड़ा लाभ मिलेगा और आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज छात्रों को मानसिक और बौद्धिक बोझ से मुक्ति मिल रही है। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने में बिताएंगे, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है।